विधायक प्रमोद सिन्हा के संयोजकत्व में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नयी कमिटी का गठन
विनोद कुमार गुप्ता सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं शिवपूजन प्रसाद गुप्ता सचिव मनोनितरक्सौल ।( vor desk )। शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की विशेष बैठक शुक्रवार को सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने की ।बैठक में समिति के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र प्रसाद ने पुरानी कमिटी को भंग कर विधायक से नयी कमिटी का गठन के लिए अनुरोध किया।
विधायक श्री सिन्हा ने सर्वसम्मति से नयी कमिटी का गठन किया ।जिसमें नये सत्र के लिए अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष संतोष कुमार( पप्पू) , राजू कुमार गुप्ता ,सचिव शिव पूजन प्रसाद, उपसचिव जगदीश प्रसाद , कोषाध्यक्ष स्वर्ण सिंह , अंकेक्षक ध्रुव सर्राफ ,मीडिया प्रभारी नीरज शर्मा ,कार्यालय प्रभारी राजेश आर्य आदि मनोनीत किये गये ।वहीं संरक्षक मंडल में भरत प्रसाद गुप्ता सुभाषचन्द्र प्रसाद ,...









