बिहार चुनाव: विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए भारत-नेपाल सीमा 72 घंटे तक सील, सुरक्षा के कड़े इंतजाम!
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा कारणों से भारत-नेपाल सीमा को 72 घंटे के लिए पूरी तरह से सील कर दिया गया है। यह व्यवस्था 8 नवंबर की सुबह से ही लागू हो गई है और 11 नवंबर की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। मतदान समाप्ति के बाद ही सीमा को सामान्य आवागमन के लिए खोला जाएगा।
सूचना के मुताबिक,सीतामढ़ी और पश्चिम चंपारण में पीएम मोदी के जन सभा के मद्देनजर शुक्रवार की सुबह से ही एसएसबी बोर्डर पर एलर्ट हो गई और जवानों ने माइकिंग कर बॉर्डर सील करने में सहयोग के लिए अपील शुरू कर दी।पहले एसएसबी के डीआईजी सुरेश सुब्रह्मण्यम ने घोषणा की थी कि बोर्डर 9नवंबर को सुबह सिल किया जाएगा।एसएसबी की अचानक से हुई इस करवाई से नेपाल-भारत सीमा पर आवाजाही के लिए आए यात्रियों को निराश होना पड़ा और मुश्किलों...









