आदापुर में अपराधियों का तांडव,पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की गोली मार कर की हत्या!
*शव नहीं उठने दे रहे ग्रामीण और समर्थक,भारी तनाव और आक्रोश
आदापुर।(vor desk)। बुधवार की अहले सुबह अपराधियो के तांडव से इलाका दहल गया।आदापुर में अपराधियों ने सुबह के करीब 7बजे अंधाधुंध फायरिंग कर पंचायत समिति सदस्या सुनीता देवी के पति बच्चा पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी है।इससे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश कायम है।
मिली जानकारी के मुताबिक,अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।बताया गया है कि उन्हें सर, छाती और पेट में कोई तीन गोली लगी है।खून से सड़क की पिच लाल हो गई है।बताया गया है कि बच्चा पासवान रोज की तरह बुधवार की सुबह आदापुर रक्सौल घोड़ासहन कैनाल मुख्य सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे थे,इसी बीच उक्त वारदात को अंजाम दिया गया।सूत्रों ने बताया कि श्यामपुर चौक से पश्चिम नवलखा पुल के समीप बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली और नौ...









