स्वच्छ ,सुंदर और व्यवस्थित रक्सौल बनाने के लिए एसडीओ के नेतृत्व में हुई बैठक, खास संगठनों तक ही सिमट कर रह गई चर्चा!
•विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ स्थानीय अधिकारी, व्यवसाई, समाजसेवी हुए शामिल
रक्सौल।(vor desk) । नव पदस्थापित एसडीओ रवि कांत सिन्हा के नेतृत्व और क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा की उपस्थिति में शहर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए स्थानीय नागरिकों के साथ शनिवार को एक बैठक आयोजित हुई।थाना परिसर में आयोजित बैठक में नगर परिषद के ईओ डॉ. मनीष कुमार, बीडीओ संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नीरज कुमार आदि भी उपस्थित रहे।इस मौके पर शहर के समस्याओं को दूर करने के लिए विभिन्न व्यवसायिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से राय शुमारी की गई और उसके निराकरण पर चर्चा परिचर्चा हुई।इसमें शहर में जाम की समस्या, वाहन पार्किंग की व्यवस्था,सरकारी बस स्टेंड को शहर से दूर हरदिया कोठी के खाली भूमि पर ले जाने,मुख्य पथ के सड़क का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराने के साथ डिवाइडर को व...









