रक्सौल में एटीएम तोड़ने का प्रयास कर रहा नगर परिषद का अस्थाई कर्मी गिरफ्तार,सीरियल देख कर मिला था लूट का आइडिया!
*एसपी कांतेश मिश्रा ने किया दावा,दस मिनट में किया गया लूट का प्रयास विफल,आरोपी धराया
रक्सौल ।(vor desk)। रक्सौल के मुख्य पथ पर एटीएम तोड़ने के प्रयास की चौकाऊ घटना सामने आई है।उससे भी चौकाउ बात यह रही कि नगर परिषद कार्यालय का एक अस्थाई कर्मी पकड़ा गया है।
पकड़े गए रक्सौल नगर परिषद के जिस कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है,उसकी पहचान सुबोध कुशवाहा के रूप में हुई है। वह तुमड़िया टोला वार्ड संख्या 3 निवासी धुरूप प्रसाद कुशवाहा का पुत्र है ।
सीरियल देख कर बनाया चोरी का प्लान
पूछताछ में आरोपी सुबोध ने बताया कि टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल में एटीएम के लूट की वारदात देखी थी। जिसके बाद एटीएम लूटने की योजना बनाई। उसने बताया उसको पता नहीं था कि एटीएम तोड़ने पर बैंक में अलार्म बजता है। जिससे वो पकड़ा गया।हालाकि,इस प्रयास में एटीएम को क्षति पहुंची है,लेकिन,रकम लूट का प्रयास विफल हो गय...









