रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में फर्श पर हुई महिला की डिलिवरी,विडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधन एक्शन मोड में!
* रेफर की गई गर्भवती महिला के परिजनों ने डीएम और सीएस से की शिकायत,लगाया लापरवाही का आरोप*अस्पताल प्रबंधन ने जारी किया ड्यूटी पर रहे जीएनएम,ममता और सिक्यूरिटी गार्ड को सो काजरक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल स्वास्थ्यकर्मियों की लापरवाही और विवादों के कारण मरीजों के लिए जानलेवा साबित होने लगा है।स्वास्थ्यकर्मियों की कर्तव्यहीनता ने प्रसव पीड़ा से छटपटाती महिलाओं पर भी भारी पड़ने लगा है।ऐसा ही एक वाक्या बुधवार को प्री नेटल वार्ड में देखने को मिला,जिसमें प्रसव पीड़ा से छटपटाती और परेशान गर्भवती महिला फर्श पर गिर गई किंतु उसकी निगरानी के लिए कोई स्वास्थ्यकर्मी नही था।एक ओर प्रसव में लापरवाही को ले कर डीएम को शिकायत की गई है,वहीं,इस वाक्ये का वीडीओ तेजी से वायरल होने लगा है,जिसमें कथित डिलेवरी का मामला चर्चे में आ गया।।वायरल विडियो ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और कुप्रबंधन...









