रक्सौल में माहेर बिहार स्थापना दिवस सह भूमि पूजन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रक्सौल के कनना में जल्द बनेगा माहेर ममता निवास का अपना भवन :सिस्टर लूसी कुरियन
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के आईसीपी रोड स्थित माहेर ममता निवास के प्रांगण में माहेर बिहार स्थापना दिवस दिवस सह भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को समारोह पूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति आईसीपी प्रबंधक प्रवीण कुमार, बिशिष्ट अतिथि रक्सौल डीएसपी धीरेंद्र कुमार,माहेर संस्थापक निदेशक सिस्टर लूसी, सचिव निकोला पवार,डंकन हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ0 प्रभु जोसेफ, राजद नेता सह रक्सौल विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी कपिल देव राय,रक्सौल लायंस क्लब के अध्यक्ष शम्भु प्रसाद चौरसिया,प्रमुख व्यवसाई सरोत्तम गिरी, अनुमंडल संयोजक बिपिन कुशवाहा, स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह,कांग्रेस नेता डॉ गौतम कुमार आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सुप्रिया बोदरा व गायत्री थ...









