कर्नाटक की प्रचंड जीत पर रक्सौल में युवा कांग्रेस ने मनाया जश्न,फूटे पटाखे, बंटी मिठाई!
रक्सौल।(vor desk )।शनिवार को शहर के मुख्य मार्ग बाटा चौक पर रक्सौल युवा कांग्रेस प्रखंड कांग्रेस कमिटी के बैनर तले कर्नाटक की प्रचंड जीत पर अबीर गुलाल मिठाई और पटाखे उड़ाकर जश्न मनाया गया।बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव सह नगर प्रतिनिधि रक्सौल सदस्य बिहार विधान परिषद क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि" जितनी गालियां गिनाई उतनी सीटें भी नही आई" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जो 750 किलोमीटर कर्नाटक से होकर गुजरी उसका सीधा असर कर्नाटक चुनाव में देखने को मिला। साथ ही 40% की बात जो कहीं वो कहीं ना कहीं जनता के दिलो-दिमाग पर असर किया आने वाले वक्त में पांच वादें जो श्री राहुल गांधी ने किया है वो पुरी करेगी । क्योंकि मतदान के दिन जिस प्रकार लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, भष्ट्राचार के मुद्दों पर गहरा प्रसार किया जिसके कारण 2...









