Thursday, August 6

Author: VorDesk

हीरा,स्वर्ण आभूषण एवं बहुमूल्य रत्नों के साथ भारतीय नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार!

हीरा,स्वर्ण आभूषण एवं बहुमूल्य रत्नों के साथ भारतीय नागरिक को वीरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।सोना,हीरा समेत विभिन्न बहुमूल्य स्टोन और आभूषण के साथ एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है।नेपाल पुलिस ने जांच के क्रम में उसे वीरगंज बॉर्डर से पकड़ा।अंतराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है।इस सनसनीखेज तस्करी के मामले की उच्च स्तरीय जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस बीच,पुलिस टीम की प्रारंभिक जांच में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान भारत के पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला जिला के डोमजूर ग्राम पंचायत के बदमपुर टोला निवासी बुद्ध देव मैती (45वर्ष) के रूप में हुई है। एसपी कोमल शाह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पकड़ा गया बुद्ध देव भारत के रक्सौल की ओर से वीरगंज आ रहा था,जिसकी शंकास्पद गतिविधि देख कर पुलिस टीम ने वीरगंज के वार्ड 16स्थित शंकराचार्य गेट के समीप रोक कर जांच की,जिसमे उक्त बरामदगी हुई। उसने उक्त ज्वेलरी,स्टोन आदि को अपने जैकेट में ...
रक्सौल नगर परिषद द्वारा वर्षात पूर्व शहर के मुख्य नालों की उगाही का कार्य हुआ शुरू

रक्सौल नगर परिषद द्वारा वर्षात पूर्व शहर के मुख्य नालों की उगाही का कार्य हुआ शुरू

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल नगर परिषद् कार्यालय के द्वारा शहर के मुख्य नालों की उड़ाही का कार्य शुरू किया गया है। नप की उपसभापति पुष्पा देवी ने बताया की वर्षात से पहले पूरे रक्सौल नगर परिषद में मुख्य नालों की उगाही का कार्य शुरू कर दिया गया है। क्योंकी बीते कई वर्षो से रक्सौल में साफ-सफाई और जल जमाव की समस्या देखने को मिल रहा है। इस समस्या को देखते हुए नाली उगाही का निर्णय लिया गया है जिसे पहले जो भी शहर में मुख्य नाली है उसे पहले उगाही कर के उसके बाद प्रत्येक वार्ड में नाली उगाही का काम शुरू होगा। जदयू जिला सचिव सह नगर पार्षद मुकेश कुमार ने कहा कि रक्सौल नगर परिषद् शहर को कचरा और जलजमाव से मुक्त कराना हमारी पहली प्राथमिकता है।मौके पर उपसभापति के पति समाजसेवी राकेश कुशवाहा ,वार्ड पार्षद मोहम्मद अब्बास ,दीपक कुमार,जितेंद्र दत्ता,रवि कुमार,रंजीत श्रीवास्तव,घनश्याम कुमार,वार्ड पार्षद प...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने कन्हैया सर्राफ को नियुक्त किया रक्सौल प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि

विधायक प्रमोद सिन्हा ने कन्हैया सर्राफ को नियुक्त किया रक्सौल प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।भारतीय जनता पार्टी के रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कन्हैया सर्राफ (पिता स्वर्गीय काशीनाथ प्रसाद),निवासी नागा रोड, वार्ड संख्या 11 रक्सौल( पूर्वी चंपारण) को रक्सौल प्रखंड का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कियाहै। विधायक श्री सिंहा ने जारी पत्र में स्पष्ट किया है कि अपनी अनुपस्थिति में प्रखंड,अंचल स्तरिय बैठक में भाग लेने के लिए श्री सर्राफ को नामित करता हूं। बता दे कि कन्हैया सर्राफ भाजपा के नगर अध्यक्ष भी हैं। इधर,श्री सर्राफ के विधायक प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष का मा हौल है।मौके पर मौजूद जिला कार्यालय मंत्री रवि गुप्ता,नगर महामंत्री कमलेश कुमार आदि ने बढ़ाई दी है। ...
आदापुर प्रखंड के शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा गिजू भाई बधेका राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

आदापुर प्रखंड के शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा गिजू भाई बधेका राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk) बुनियादी शिक्षा में अपने नवाचार एवं गतिविधियों से शिक्षा को रोचक बनाने वाले आदापुर प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बसतपुर के शिक्षक मोहम्मद नुरूल होदा को गिजू भाई बधेका राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्कूल एकेडमी केरल एवं टीम मंथन गुजरात, भारत द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया है। मोहम्मद होदा ने बताया कि नेशनल टीचर्स कॉन्फ्रेंस व सम्मान समारोह का आयोजन 27 अप्रैल 2023 को गुजरात के बनासकांठा में आयोजित किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए देशभर से नवाचारी शिक्षकों के साथ मुझे भी आमंत्रित किया गया था, परन्तु बिहार जाति आधारित गणना में ड्यूटी के कारण मैं सिरकत नहीं कर सका तो मुझे ऑनलाइन यह सम्मान दिया गया है। सम्मान मिलने पर मोहम्मद होदा को आदापुर सहित पूरे बिहार के शिक्षक से बधाईयां मिल रही है। बधाई देने वालों में पूनम कुमारी, ...
लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं नेपाल आंखा अस्पताल के सौजन्य से सैकड़ों ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क आंख जांच

लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं नेपाल आंखा अस्पताल के सौजन्य से सैकड़ों ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क आंख जांच

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) अंतरराष्ट्रीय स्वंयसेवी संस्था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322ई की इकाई संस्था लायंस क्लब ऑफ रक्सौल एवं नेपाल आंखा अस्पताल, रक्सौल के सौजन्य से ग्राम पंचायत राज पनटोका के भरतमही ग्राम मे लायंस क्लब ऑफ रक्सौल के अध्यक्ष लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, सचिव लायन पवन किशोर कुशवाहा तथा कोषाध्यक्ष सह नेपाल आंखा अस्पताल के डायरेक्टर लायन मोहम्मद निज़ामुद्दीन के नेतृत्व एवं मुखिया सुमन चौरसिया पति विशाल चौरसिया, समाजसेवी उमेश प्रसाद चौरसिया, दिनेश चौरसिया, प्रदीप दास, मुकेश दास, अच्छेलाल सहनी आदि गणमान्य लोगों की उपस्थिति मे नेत्र विशेषज्ञ डॉ.रश्मि ठाकुर, डॉ. मुस्तफा आलम, शाहिद अहमद, दीप रंजन कुमार, देवलाल के कुशल देखरेख मे सैंकडों ग्रामीणों का मुफ्त आंख जांच करते हुए आवश्यकतानुसार फ्री में दवा उपलब्ध कराया गया। साथ ही अग्रतर उचित मशविरा देते हुए मोतियाबिंद से ग्रसित मर...
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारी का लिया जायजा!

जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने किया रक्सौल अनुमंडल कार्यालय का निरीक्षण,बाढ़ पूर्व तैयारी का लिया जायजा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन आगामी मॉनसुन के साथ क्षेत्र में आने वाली बाढ़ की समस्या के नियंत्रण के लिए तैयारी में जुट गया है। इसी बीच सोमवार को पूर्वी चंपारण के नव पदस्थापित जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बाढ़ पूर्व तैयारी को ले कर रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत बैरिया, बसंतपुर, चंपापुर के बंगरी और गाद नदी तटबंध बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में किए गए बांध सुरक्षा कार्यों के बारे में संबंधित पदाधिकारियो से आवश्यक जानकारी जुटाई। साथ ही गाद , बंगरी के तटबंध और कैशर ए हिंद बांध के मरम्मती के साथ ही संबंधित पदाधिकारी को अलर्ट मोड में रहने के लिए उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीओ तटबंध, कार्यपालक अभियंता तटबंध, जेई तटबंध सहित अन्य मौजूद थे। इधर,जिलाधिकारी श्री जोरवाल पदस्थापना के बाद पहली बार रक्सौल पहुंचे, जहां एसडीओ र...
हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा बिहार से नेपाल रवाना,  रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर हुआ स्वागत

हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा बिहार से नेपाल रवाना,  रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर हुआ स्वागत

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।धर्म जागरण समन्वय व बिहार सांस्कृतिक विकास परिषद, जन जागरण सेवा कल्याण संस्थान के बैनर तले आयोजित 'हरिहरनाथ-मुक्ति नाथ सांस्कृतिक यात्रा 'शनिवार को बिहार सीमा  से नेपाल के लिए रवाना हुई।इस मौके पर रक्सौल वीरगंज मैत्री पुल पर सीमा जागरण मंच के प्रांत समन्वयक महेश अग्रवाल और  मंत्री धीरज कुमार ,धर्म जागरण समन्वय के विभाग प्रमुख प्रेम चंद्र,भारत विकास परिषद के पूर्व सचिव नितेश कुमार सिंह ,राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला व्यवस्था प्रमुख विकास कुमार,नगर विस्तारक हिमांशु मंटू कुमार आदि के नेतृत्व में धर्म रथ के साथ-साथ धर्म ध्वज और सनातनी हिंदू  जत्था का पुरजोर स्वागत किया गया। यात्रा के सभी सहभागी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ को फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करते हुए शुद्ध शीतल पेयजल व शरबत पिलाया।उधर,नेपाल के वीरगंज बॉर्डर पर विश्व हिंदू परिषद के देख रेख में वीरगंज के ...
सिद्धार्थ बुद्ध के बोध गया आगमन के मार्ग पर रिसर्च की पहल,नेपाल से बिहार तक होगी कॉरीडोर विकसित!

सिद्धार्थ बुद्ध के बोध गया आगमन के मार्ग पर रिसर्च की पहल,नेपाल से बिहार तक होगी कॉरीडोर विकसित!

Uncategorized
रक्सौल।(vor desk)।एशिया लेवल पर गौतम बुद्ध के गृह त्याग के कोरिडोर की तलाश शुरू हो गई है।इस कार्य को पूरा करने के लिए सार्क फाउंडेशन,काठमांडू से जुड़ी  टीम ने शोध शुरू कर दिया है।इसके लिए तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली नेपाल के लुंबिनी से तराई इलाके होकर वाया बिरगंज(भिस्वा) रक्सौल के रास्ते केसरिया आदि स्थलों का अध्ययन किया जा रहा है।इस अध्ययन में गौतम बुद्ध से जुड़े स्थलों वैशाली,रमपुरवा, लौरियां, बोधगया,सारनाथ,कुशीनगर तक का अवलोकन किया गया है।ऐतिहासिक सूत्रों के मुताबिक, विश्व के सबसे बड़े और प्राचीन बौद्ध स्तूप केसरिया में मिलने के बाद चम्पारण भूमि पर देश दुनिया की नजर है।इसी क्रम में सार्क फाउंडेशन,काठमांडू की टीम ने इस दिशा में एक अति महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी शोध और अनुसंधान की पहल की है,जिससे पता चल सके कि नेपाल के कपिलवस्तु स्थित लुंबिनी से जब बुद्ध निकले तो किन किन मार्ग और ...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी दीदी की रसोई,तैयारी अंतिम चरण में

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में जल्द शुरू होगी दीदी की रसोई,तैयारी अंतिम चरण में

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल में दीदी की रसोई जल्द चालू होगा,जिसमे भर्ती मरीजों  को नि:शुल्क पौष्टिक और सुस्वादु भोजन मिलेगा।इसकी तैयारी अंतिम चरण में है।कैंटीन इंस्टॉल का कार्य अंतिम चरण में  है।उम्मीद है कि शीघ्र ही बिहार ग्रामीण जीविकोपारजन( जीविका )के राज्य स्तरीय अधिकारी इसका उद्घाटन करेंगे। इसको ले कर अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार,स्वास्थ्य प्रबंधक आशीष कुमार के साथ ही जीविका के बीपीएम विक्रम कुमार,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार, बीसीएम मिथलेश कुमार आदि ने तैयार किए जा रहे जीविका दीदी की रसोई का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन ने बताया कि दीदी की रसोई के लिए अस्पताल भवन के चयनित कक्ष में कैंटीन तैयार करने का काम जोर शोर से चल रहा है।किचन इक्यूपमेंट ,फर्नीचर, बर्तन समेत अन्य उपकरण आदि यहां पहु...
रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड मशीन , जल्द शुरू होगी सेवा !

रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने उपलब्ध कराया अल्ट्रासाउंड मशीन , जल्द शुरू होगी सेवा !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को जल्द ही मुफ्त में अल्ट्रासाउंड की भी सुविधा मिलने वाली है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार गुरुवार को ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लाई गई है। राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार ने कलर डॉप्लर अल्ट्रासाउंड मशीन अनुमंडलीय अस्पताल को उपलब्ध करा दिया है। जिससे अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए मरीजों को अब निजी अस्पताल में नहीं जाना पड़ेगा। बताया गया है कि मशीन संचालन के लिए एक डॉक्टर और टेक्नीशियन को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे मरीजों के इलाज में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हो। अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार ने बताया कि मशीन आ चुकी है,जो हाई रेजुलेशन के साथ कलर ड्रॉपलर मशीन है। ग्राउंड फ्लोर पर  अल्ट्रा साउंड के लिए बने कक्ष में इसे इंस्टॉल करने का काम एक दो दिन में शुरू हो जाएगा,जिसके बाद इसका विध...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!