आदिवासी लोहार संघ का बैठक आयोजित,प्रतिनिधियों ने कहा -‘संवैधानिक अधिकारों की बहाली नही हुई तो आंदोलन तय ‘
रक्सौल।(vor desk)। शहर के ब्लॉक रोड स्थित राजाराम साह विवाह भवन के प्रांगण में आदिवासी लोहार संघ के कार्यकर्ताओं का अनुमंडल स्तरीय बैठक आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता अखिलेश शर्मा ने किया। उक्त बैठक में लोहार जाति की समस्या के स्थाई समाधान की दिशा में विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के रवैया के प्रति लोगों ने आक्रोश प्रकट किया वक्ताओं ने कहा कि सरकार अभी तक लोहार जाति के श्रेणी में पांच बार परिवर्तन कर चुकी है, कभी पिछड़ा, कभी अति पिछड़ा तो कभी अनुसूचित जनजाति को लेकर लोहार जाति के हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकार में होने के कारण वे काफी आहत है। वे कभी भी आत्महत्या का शिकार हो सकते हैं, इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश के संघीय संयोजक अमीरी लाल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषी बिहार राज्य में हम मूल र...









