युवक का चाकू से गोदा शव मिलने से सनसनी,दो दिनो में दो शव मिलने पर उठे सवाल!
आदापुर।(vor desk)। रकसौल अनुमंडल के दरपा थाना क्षेत्र के डुबहा गांव के सरेह से पुलिस ने शनिवार की सुबह एक अज्ञात 25 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। जिसे पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया गया है। मृतक के शरीर में चाकू लगने का निशान है। जिससे उसकी हत्या होने की आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि बरामद शव को देखने से प्रतीत होता है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। ऐसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने एवं अनुसंधान के दौरान स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर मामले में जांच शुरू कर दिया है। फिलहाल मामले में आवश्यक कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है। सूचना संप्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।वहीं दूसरी ओर बीते शुक्रवार की सुबह गम्हरिया कला बाजार स्थिति चिरान मिल से मिल मालिक सह जदयू नेता सुनील सिंह के भाई सुजीत कु...









