पूर्वी चंपारण के सुखलहिया के युवक को नेपाल के बारा जिला में गोलियों से भूना, 36घंटे के अंदर नो मैन्स लैंड एरिया के पास दो हत्या से सनसनी!
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल के बारा जिला के बॉर्डर पर एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है।मृतक बिहार के पूर्वी चंपारण के दर्पा थाना क्षेत्र के सुखलैया निवासी अजीत कुमार सिंह(22)बताया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक,बारा जिला के पचरौता नगरपालिका वार्ड 6 पकडीया गांव के लक्ष्मीनिया पोखरी के पास उक्त युवक को गोली मार दी गई।घटना मंगलवार की रात्रि करीब 7बजे हुई।सूत्रों ने बताया कि सीमा क्षेत्र की ओर से मोटरसाइकल पर आए सशस्त्र बदमाशों ने गोली से भून दिया।
बारा जिला के सिमरौन गढ़ स्थित इलाका पुलिस कार्यालय के पुलिस निरीक्षक रवि भूषण यादव ने बताया कि हत्या करने वाले पांच लोगों के समूह में थे।जिसने कनपटी और गले में गोली मार दी।उनका दावा है कि हत्या के बाद समूह वापस भारतीय क्षेत्र की ओर भाग निकला।उन्होंने बताया कि मारने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है।सभी दर्पा थाना क्षेत्र के ही रह...









