रामगढ़वा में दर्दनाक हादसा: शेरवा जंगल के पास अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत और दो घायल
रामगढ़वा (पूर्वी चंपारण)।(Vor desk)। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरपाती-धनगढ़वा मार्ग पर स्थित शेरवा जंगल में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के परिवार में मातम पसरा दिया। पुल निर्माण सामग्री लेकर लौट रहा एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसकी चपेट में आने से 55 वर्षीय मजदूर रामाधार दास की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना में दो अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपरपाती-धनगढ़वा रोड पर एक निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा होने के बाद बचा हुआ मटेरियल ट्रैक्टर पर लादकर वापस मोतिहारी ले जाया जा रहा था। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही ट्रैक्टर शेरवा जंगल के पास पहुंचा, चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसा इतना...









