वीरगंज में तनाव बरकरार: मंगलवार दोपहर 1 बजे तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, सीमाएं सील
वीरगंज (पर्सा)।(Vor desk)।नेपाल के सीमावर्ती शहर वीरगंज में सोमवार को दो समुदायों के बीच भड़के सांप्रदायिक तनाव और उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति अभी भी संवेदनशील बनी हुई है।देर रात्रि तक वीरगंज की स्थिति असहज रही।वीरगंज के इनरवा में पुलिस कैंप किए रही। इस बीच जिला प्रशासन कार्यालय, पर्सा ने सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए कर्फ्यू की अवधि को मंगलवार दोपहर 1 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है।
इससे पहले, प्रशासन ने स्थिति को अनियंत्रित होते देख सोमवार शाम 6 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक के लिए कर्फ्यू के आदेश जारी किए थे, जिसे अब ताजा हालात की समीक्षा के बाद विस्तारित कर दिया गया है।
प्रमुख पाबंदियां और सुरक्षा के कड़े इंतजाम
सीमाएं सील: तनाव को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा (शंकराचार्य गेट) पर आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई है। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती है और हर...









