मेधावी छात्र की खामोश मौत: दरोगा बनने का सपना संजोए युवक ने फंदे से लटककर दी जान
रक्सौल के आश्रम रोड की घटना; SSB जवान के पुत्र ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेम-प्रसंग का अंदेशा
रक्सौल।(Vor desk)।शहर के वार्ड नंबर 9, आश्रम रोड में बुधवार को उस समय मातम पसर गया, जब दरोगा भर्ती की तैयारी कर रहे एक मेधावी युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक की पहचान सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान परमेश्वर प्रसाद गुप्ता के 27 वर्षीय पुत्र अजय कुमार के रूप में हुई है। अजय घर पर अपने छोटे भाई के साथ रह रहा था, जबकि उसके पिता वर्तमान में असम के गुवाहाटी में तैनात हैं और मां मुन्नी देवी भी एक माह पूर्व पति के पास गई हुई थीं।
खिड़की से झांका तो उड़े होश
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह जब अजय के कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो उसके छोटे भाई और चाचा को अनहोनी की आशंका हुई। जब खिड़की से झांककर देखा गया, तो अजय का शव पंखे से झूल रहा था। शोर मचने पर आसपास के लोग जु...









