Tuesday, June 16

Author: VorDesk

‘जल जीवन व हरियाली’ को ले कर अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में बैठक !

‘जल जीवन व हरियाली’ को ले कर अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में बैठक !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जल जीवन हरियाली से संबंधित एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।रक्सौल स्थित अनुमण्डल कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित बैठक में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने एवं कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही क्षेत्र में अतिक्रमित तालाब व पोखरों को हर हाल में चिन्हित करके उसे अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया गया। साथ ही अनुमण्डल के सभी सरकारी भवनों पर जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करने हेतु निर्देश भी दिया गया। मौके पर भूमि सुधार उप समाहर्ता मनीष कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी संतोष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत व अंचलाधिकारी सुनील कुमार मल्ल समेत विभिन्न प्रखंड के बीडीओ, सीओ एवं सभी कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा उपस्थित थे। ...
15 सितबंर से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,सफलता के लिए बैठक आयोजित

15 सितबंर से शुरू होगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,सफलता के लिए बैठक आयोजित

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए मंगलवार को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं व बीएलटीएफ की बैठक हुई।अध्यक्षता पीएचसी के चिकित्सक डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया। बैठक में आगामी 15 सितम्बर से शुरू हो रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई। वहीं,एक अलग बैठक में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं व शून्य से पांच साल के बच्चों के नियमित टीकाकरण का लक्ष्य के अनुरूप आच्छादन कम होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं को सर्वे व ड्यू लिस्ट अधत्तन करने का निर्देश दिया गया।साथ ही उक्त क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। वहीं,आगामी 15 सितम्बर से होने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को ले कर एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों को उन्मुखीकरण किया गया। वहीं,पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने बैठक म...
धूम -धाम से मना निर्जला तीज का पर्व,सुहागिनों ने रखा अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए व्रत

धूम -धाम से मना निर्जला तीज का पर्व,सुहागिनों ने रखा अपने पति के दीर्घायु जीवन के लिए व्रत

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।अपने पति की लंबी आयु और मंगल कामना के लिए सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को निर्जला तिज का व्रत रखा। सीमावर्ती रक्सौल में तीज का पर्व धूमधाम से महिलाओं ने मनाया। इस मौके पर निर्जला व्रत रखते हुए महिलाओं ने भगवान् शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु होने की कामना की।पण्डित अजय उपाध्याय ने बताया कि महिलाओं के इस व्रत से पतियों की उम्र बढ़ती है।सुखद दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है। बताया गया कि महिलाओं के द्वारा नदियों में स्नान कर भगवान शंकर एवं पार्वती की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना करने से उनके पति की लंबी आयु होती है। वहीं इस पर्व को लेकर क्षेत्र के बाजारों में चहल पहल देखी गयी। दुकानों पर खरीददारों की भीड़ लगी रही। ...
रक्सौल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एमआई(mi ) मोबाइल स्टोर का शुभारंभ!

रक्सौल में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एमआई(mi ) मोबाइल स्टोर का शुभारंभ!

हाई-फाई
रक्सौल।(vor desk )।सोमवार को शहर के बैंक रोड में एक्सकुलिसिव एमआई(mi ) शो रूम का शुभारम्भ एक समारोह के बीच हुआ।श्री सत्य नारायण पंचायती मंदिर के पुजारी श्री भगवान शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर उद्घाटन सम्पन्न कराया। मौके पर रक्सौल नगर परिषद के पूर्व सभापति ओम प्रकाश गुप्ता,उद्योग पति लक्ष्मण प्रसाद,पूर्व नगर पार्षद सुरेश कुमार,,विकाश कुमार,रवीश कुमार,आदित्य कुमार,रतन कुमार,रिपु सूदन,राकेश गुप्ता,वेद प्रकाश गुप्ता,सुबोध गुप्ता,रोहित गुप्ता,गौरव गुप्ता,जद यू नेता दुर्गेश कुमार,सूरज कुमार गुप्ता आदि उपस्थित थे। ...
भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा देश के विकास में होता है खर्च, निवेश सुरक्षित: शाखा प्रबंधक

भारतीय जीवन बीमा निगम का पैसा देश के विकास में होता है खर्च, निवेश सुरक्षित: शाखा प्रबंधक

रक्सौल आसपास
रक्सौल एलआईसी द्वारा बीमा सप्ताह का हुआ शुभारम्भ,बेहतर त्वरित सेवा का लिया गया संकल्प रक्सौल।(vor desk)।स्थानीय एलआईसी कार्यालय में सोमवार को एक समारोह के बीच बीमा सप्ताह मनाया गया। बीमा सप्ताह का शुभारम्भ शाखा प्रबंधक मोहित कुमार , विकास पदाधिकारी महमद इनमुल्लाह, वरिय अभिकर्ता स्वर्ण सिंह,मंडलीय उपाध्यक्ष बिपिन कुशवाहा, सहायक प्रशासनिक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार ,पप्पू तूफान आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया । उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुवे शाखा प्रबंधक श्री कुमार ने कहा की एलआईसी की स्थापना 1 सितंबर 1956 को हुई थी । इस लिये प्रतिवर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक बीमा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है ।इस बीच पॉलिसी धारकों को त्वरित सेवा प्रदान करने का संकल्प दुहराया जाता है ।उन्होंने कहा एलआएसी भारत सरकार की सबसे बड़ी बितीय संस्थान है ।पूरे भारत वर्ष में एलआईएसी की 2048 शाखाये ...
एसडीओ के बॉडीगार्ड द्वारा  लाठी भांजने पर आक्रोश,बैठी पंचायत,डीएसपी ने शांत कराया मामला

एसडीओ के बॉडीगार्ड द्वारा लाठी भांजने पर आक्रोश,बैठी पंचायत,डीएसपी ने शांत कराया मामला

ब्रेकिंग न्यूज़
नगर परिषद के चयनित भूमि पर मंदिर निर्माण के लिए अड़े है ग्रामीण,कहा-हर कीमत पर मंदिर बनेगा रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल नगर परिषद के द्वारा कम्पोजिट पिट व कचरा डंपिंग सेंटर के लिए चयनित भूमि पर मंदिर निर्माण को ले कर बवेला थम नही रहा है।धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत अंतर्गत कौड़िहार चौक के पास उक्त स्थल पर शनिवार की शाम इकत्रित लोगों पर अनुमण्डल पदधिकारी के अंगरक्षकों के द्वारा कथित रूप से लाठी भांजने व दुर्व्यवहार करने के मामले को ले कर आक्रोश भड़क गया।और मामला गर्म होने के बाद रविवार को पंचायत बैठ गई।जिसमे उक्त प्रकरण पर गहरी नाराजगी जताते हुए आक्रोश व्यक्त किया गया।कार्रवाई की मांग की गई।कांग्रेस नेता राम बाबू यादव,राजद नेता सुरेश यादव ,पूर्व उप प्रमुख नायब आलम,पूर्व मुखिया मुन्नी चौधरी ,रालोसपा नेता सुनील कुशवाहा समेत सैकड़ो ग्रामीणों ने एक स्वर से निंदा की और कहा कि जब प्रशासन खुद से मंगलवार को...
आगामी 14 अक्टूबर को मनेगा अम्बेडकर ज्ञान मंच का स्थापना दिवस,तैयारी को ले कर बैठक

आगामी 14 अक्टूबर को मनेगा अम्बेडकर ज्ञान मंच का स्थापना दिवस,तैयारी को ले कर बैठक

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।सामाजिक परिवर्तन और आर्थिक मुक्ति आंदोलन के लिए समर्पित संस्था अम्बेडकर ज्ञान मंच की बैठक मथुरा राम की अध्यक्षता में रविवार को शहर के गुदरी हजरा प्रा.विद्यालय परिसर में आहूत की गई।इस बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ अनुमंडल स्तर पर वार्ड स्तरीय कमिटी गठित करने का निर्णय लिया गया।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने समाज के अभिवंचित वर्गों का आह्वान करते हुए कहा कि मंच का उद्देश्य सामाजिक उत्थान के साथ ही पाखण्ड,अंधविश्वास जैसे सामाजिक कुरीतियों का समूल नाश कर सामाजिक पिछड़ेपन को दूर करना है।इसके लिए हमें सामाजिक एकजुटता व शैक्षणिक विकास को ही मुख्य लक्ष्य बनाना होगा,जिसमें नशा का नाश कर युवा वर्ग को शिक्षा व व्यवसाय की ओर उन्मुख करना जरूरी है।संयोजक राजेन्द्र राम ने कहा कि बाबा साहेब का उद्देश्य है शिक्षा के माध्यम से सामाजिक उत्थान करना है,जिसकी प्राप्ति बगैर सामाजिक विकास ...
नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल के बैंक से करोड़ो निकालने वाले पांच चीनी नागरिक गिरफ्तार,विभिन्न बैंकों की एटीएम सेवा ठप्प

नेपाल
काठमांडू।( vor desk )।नकली वीजा कार्ड प्रयोग व बैंकों के सर्वर को हैक कर नेपाली बैंकों से करोड़ो रुपैयां लूटने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार पांचों चीनी नागरिक हैं।इन्हें शनिवार को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । बताया गया है कि शनिबार को दरबार मार्ग स्थित नबील बैंक से नकली वीजा कार्ड का प्रयोग कर पैसा निकालते वक्त एक चिनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । उसी के सहयोग से गिरोह में शामिल अन्य 4 चीनी नागरिकों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार होनेवाले चीनी नागरिक की पहचान 35 वर्षीय चेन विन विन, 32 वर्षीय झु लियाङ आङ, 30 वर्षीय क्यु याङयिङ, 40 वर्षीय लु जियालिङ, 29 वर्षीय लिन जिनमिङ के रूप में की गई है। सूत्रों ने बताया कि बैंकिङ प्रणाली को हैक कर 5 करोड़ रुपये चोरी की चर्चा तेज हुई। लेकिन राष्ट्र बैंक ने स्पष्ट किया है कि ...
बिना हेलमेट बाइक चलाया तो 3 माह के लिए वाहन चलाने से हो जाएंगे अयोग्य..जानिए परिवहन कानून तोड़ने पर कितना भरना होगा फाइन

बिना हेलमेट बाइक चलाया तो 3 माह के लिए वाहन चलाने से हो जाएंगे अयोग्य..जानिए परिवहन कानून तोड़ने पर कितना भरना होगा फाइन

ब्रेकिंग न्यूज़
पटना।( vor desk )। 1 सितंबर से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पकड़े गए तो पहले से अधिक जुर्माने के साथ तीन माह के लिए दोपहिया वाहन चलाने के लिए अयोग्य घोषित कर दिए जाएंगे। यानी तीन माह तक वाहन नहीं चला सकते हैं। इस दौरान वाहन चलाते पुनः पकड़े गए तो 10 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा। मोटर वाहन अधिनियम में भारी बदलाव किया गया है। यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर अब पहले से और अधिक सख्ती बरती जाएगी। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि मोटर वाहन (संशोधित) अधिनियम 2019 एक सितंबर से बिहार में लागू किया जा रहा है। यह शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू होगा। जुर्माने की राशि बढ़ाने का मूल उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में और सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु को नियंत्रित करना है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कराने के पूरे राज...
नगर परिषद की चयनित भूमि पर चलता रहा मंदिर निर्माण व भजन कीर्तन,प्रशासन रही मूकदर्शक!

नगर परिषद की चयनित भूमि पर चलता रहा मंदिर निर्माण व भजन कीर्तन,प्रशासन रही मूकदर्शक!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के धनगढ़वा कौड़िहार गावँ अंतर्गत कौड़िहार चौक स्थित नगर परिषद के द्वारा ' कम्पोजिट पीट' के लिए चयनित भूमि पर ग्रामीणों के मंदिर निर्माण शुरू किए जाने से प्रशासन सकते में आ गई।उक्त स्थल पर प्रशासन के उपस्थिति में मंदिर निर्माण चलता रहा।वहां उपस्थित ग्रामीण जय श्री राम का नारा लगाते रहे।यह दिन भर चले मंदिर निर्माण के मामले पर पुलिस-प्रशासन की भूमिका मूक दर्शक की रही। ग्रामीणों के तेवर देख कर उनके हौसले पस्त हो गए। स्थानीय वाशिंदों का यह आरोप है कि नगर परिषद ने कचरा डंपिंग के लिए मंदिर व पूजा-पाठ वाले इलाके का चयन कर लिया है। जिस कारण इसका कड़ा विरोध किया गया और साफ कहा कि किसी कीमत पर यहां कूड़ा कचरा नही गिरने दिया जाएगा।क्योंकि यह देवी स्थान है। ग्रामीण इस बात से ज्यादा आक्रोशित हैं कि यह पँचायत का क्षेत्र है।जबकि,नगर परिषद ने इसका बिना पंचायत को सूचना दि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!