Tuesday, June 16

Author: VorDesk

पूर्वी चंपारण के डीडीसी अखिलेश कुमार द्वारा मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण,किया वृक्षारोपण!

पूर्वी चंपारण के डीडीसी अखिलेश कुमार द्वारा मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण,किया वृक्षारोपण!

नगर परिक्रमा
रक्सौल । (vor desk)।पूर्वी चंपारण के डीडीसी अखिलेश कुमार सिंह ने अपने रक्सौल दौरे में बुधवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मनरेगा के तहत कार्यान्वित योजनाओं का निरीक्षण किया।साथ ही उन्होंने जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को आगे बढाते हुए वृक्षारोपण किया। जानकारी के मुताबिक,प्रखंड के पनटोका पंचायत अंतर्गत एकडेरवा हरैया में जल - जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा से लगाये गए पौधरोपण का डीडीसी ने स्थलगत निरीक्षण किया। वहीं हरदिया पंचायत के गम्हरिया मध्य विद्यालय के समीप बन रहे सोफता का भी स्थलगत निरीक्षण किया। उन्होंने मनरेगा पी ओ एवं बीडीओ को 2 अक्टूबर से पूर्व अतिक्रमित सरकारी तालाबों व पोखरों को चिन्हित कर उसे अतिक्रमणमुक्त करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों में सड़कों के किनारे, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित तटबंधों पर अधिक से अधिक पौधरोपण करने का न...
11 सूत्री मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मियों द्वारा मशाल जुलूस,5 सितबंर से अनिश्चितकालीन हड़ताल!

11 सूत्री मांगों को लेकर नगरपरिषद कर्मियों द्वारा मशाल जुलूस,5 सितबंर से अनिश्चितकालीन हड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)। बिहार लोकल बॉडीज इम्लाईज फेडरेशन, पटना एवं बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के तत्वाधान नगर परिषद कर्मी 5 सितम्बर से अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर रहेंगे।इससे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वेतन समेत 11 सूत्री मांगो को लेकर यूनियन द्वारा रक्सौल में मशाल जुलूस निकाल कर सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर प्रधान लिपिक व यूनियन के नेता चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि इसके किये नगर विकास विभाग को सूचित किया गया था।यह अनिश्चितकालीन हड़ताल 20 अगस्त से तय थी।लेकिन टाल दिया गया।बावजूद मांगो को ले कर कोई सरकारी पहल नही हुई।इसलिए अब आंदोलन व हड़ताल ही अंतिम विकल्प है।मशाल जुलूस व विरोध प्रदर्शन में लिपिक मृत्युंजय मृणाल, सफाई निरीक्षक रामनरेश कुशवाहा, कर्मी हिमांशु रंजन, श्रवण श्रीवास्तव, अविनाश मंडल उर्फ सोनू मंडल, अजित कुमार, बैजू जाय...
रक्सौल में रुक नही रही बाइक की चोरी,बाइक चोर गिरोह ने उड़ाया बजाज विक्रांत बाइक!

रक्सौल में रुक नही रही बाइक की चोरी,बाइक चोर गिरोह ने उड़ाया बजाज विक्रांत बाइक!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल। (vor desk)।रक्सौल में बाइक चोरी की घटना रुक नही रही है।बुधवार को एक बार फिर बाइक चोर गिरोह ने एक बाईक चोरी कर ली।सूत्रों ने बताया कि शहर के वार्ड 19 अंतर्गत कौड़िहार चौक स्थित महावीर नगर निवासी स्व0 विनोद कुमार के पुत्र सोनू कुमार का बाईक संख्या बीआर 05 भी 2589 नम्बर की 125 सीसी बजाज विक्रांत को घर से चोरी कर ली गई। बाइक घर मे खड़ी थी।इस मामले में पुलिस को सूचना दी गई है।जिसके बाद छान बिन जारी है। ...
बागमती नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में  नेपाल- भारत नागरिक समाज का संयुक्त अध्ययन- रपट

बागमती नदी से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल- भारत नागरिक समाज का संयुक्त अध्ययन- रपट

रक्सौल आसपास
रक्सौल/बीरगंज।( vor desk )।बागमती नदी जो नेपाल के तराई हिस्सों से होते हुए बिहार में बहती है, उसमें बाढ़ आ जानें से पिछले बर्षो में नेपाल के रौतहट और सर्लाही जिला एवं भारत बिहार के सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर, और खगड़िया में डुबान , कटान ओर पटान की समस्या होती रही है। इससे धन, जन ,फसल,और भौतिक संरचना को नुक्सान होता रहा है । बागमती नदी इस इलाके में शताब्दीयों से बहती रही है और इस इलाके की जन-आबादी की भी पुरानी परम्परा यह साबित करती है कि बागमती नदी के साथ यहां का जीवन विकसित होता रहा है । लेकिन इधर कुछ दशकों में तटबन्ध बागमती के बाशिंदों के बीच में एक यथार्थ बनकर खड़ा है। चूंकि बागमती का क्षेत्र दो स्वतंत्र किन्तु अभिन्न पड़ोसी देशों से होकर गुजरती है, इसमें तटबन्धजन्य कारणों से बागमती के बाशिंदे प्रभावित होते रहें हैं, इस पीड़ा के बीच बागमती के लोग आपस में बंट गए ह...
जनता दल (यू०) के प्रखंड अध्यक्ष पद पर सौरव कुमार राव निर्विरोध निर्वाचित,मिल रही बधाई!

जनता दल (यू०) के प्रखंड अध्यक्ष पद पर सौरव कुमार राव निर्विरोध निर्वाचित,मिल रही बधाई!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )। जनता दल(यूनाइटेड) के रक्सौल प्रखंड इकाई का चुनाव पार्टी के चुनाव पर्यवेक्षक लव किशोर निषाद एवं प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी अजय कुमार पटेल की उपस्थिति में बुधवार को हुआ। जिसमे रक्सौल प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी सदस्य पद का चुनाव सम्पन्न हुआ।शहर के गुल मोहर मैरेज हॉल के सभागार में आयोजित यह चुनाव प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड परिषद सदस्य की उपस्थिति में हुआ।जिसमें सौरव कुमार राव को निर्विरोध रूप से जनता दल यू के रक्सौल प्रखंड का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसकी घोषणा प्रखंड निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई। धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड पर्यवेक्षक ने किया। बैठक में सभी पीठासीन पदाधिकारी एवं नवनिर्वाचित पंचायत अध्यक्ष उपस्थित रहे।जिन्होंने शुभकामनाएं देते हुए जद यू को मजबूत बनाने पर जोर दिया।नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष सौरव कुमार राव ने कहा कि पार्टी ...
राष्ट्रीय जनता दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान,125 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता!

राष्ट्रीय जनता दल ने शुरू किया सदस्यता अभियान,125 लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )। बुधवार को राजद का सदस्यता अभियान कौड़िहार चौक से शुरू किया गया। तड़के 7 बजे से चालू यह कैम्प दिन के 11 बजे तक चला जिसमे करीब 125 आम लोगों ने राजद परिवार की सदस्यता ली।कार्यक्रम की शुरुवात राजद नेता रवि मस्कारा ने अपने संबोधन से की। श्री मस्कारा ने राजद को सिद्धान्तों वाली पार्टी बताया।उन्होंने कहा कि बड़ी से बड़ी समस्या आयी है ।पूरा लालूपरिवार साजिशो में फसाया हुवा है। परंतु राजद सुप्रीमो लालू यादव या युवा सम्राट तेजस्वी यादव ने कभी भी देश को बांटने वालों के साथ समझौता नहीं किया।उन्होंने नारा दिया" प्रेम भाईचारे के लिए, संविधान की रक्षा के लिए, राजद के सदस्य बने"।कार्यक्रम के संचालक जिला उपाध्यक्ष मंजू साह ने बताया कि अब आम जनता अन्य दलों से ऊब चुकी है, इसलिए कैम्प में बारिश के बावजूद इतनी ज्यादा भीड़ हो रही है।प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव ने भी राजद पार्टी की मजबूती के ...
रक्सौल आईसीपी में तीन दिवसीय आईजीएसटी रिफंड मेला शुरू,कस्टम कमिश्नर रणजीत कुमार ने किया उद्घाटन!

रक्सौल आईसीपी में तीन दिवसीय आईजीएसटी रिफंड मेला शुरू,कस्टम कमिश्नर रणजीत कुमार ने किया उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में इण्डियन कस्टम द्वारा मंगलवार को आयोजित तीन दिवसीय 'आईजीएसटी रिफंड मेला' का उदघाटन बिहार के कस्टम कमिश्नर रणजीत कुमार ने दीप जला कर किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि आईजीएसटी विदेश व्यापार का सरलीकरण की दिशा में बेहतर कदम है।आने वाले दिनों में रक्सौल कस्टम द्वारा आईजीएसटी रिटर्न व रिफंड के लिए हेल्प सेंटर शुरू किया जाएगा।ताकि,व्यापारियो को व्यवधान न आये।उन्होंने कहा कि भारतीय कस्टम आयात-निर्यात करने वाले व्यापारियों के सहयोग को प्रतिबद्ध है। इस मौके पर कस्टम कमिश्नर रंजीत कुमार के नेतृत्व में आइसीपी संचालन में शामिल विभिन्न स्टेक होल्डर एंजेसियों के साथ एक बैठक की।जिसमे सीमा पर आयात-निर्यात प्रवर्द्धन पर गहन चर्चा के दी जाने वाली सहूलियतों व सुविधाओं का जिक्र किया। कस्टम क्लियरिंग एंजेटो के समस्याओं को सुना व समझा।उन्ह...
बीरगंज में श्रीलंकाई राजदूत ने दिया नेपाली उधमियों को श्री लंका में निवेश का न्योता!

बीरगंज में श्रीलंकाई राजदूत ने दिया नेपाली उधमियों को श्री लंका में निवेश का न्योता!

नेपाल
बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के लिए श्रीलंका की राजदुत स्वर्णा परेरा बीरगंज के दौरे पर पहुँची।उन्होंने इस दौरान धार्मिक व पर्यटकीय स्थलों का दौरा किया।साथ ही बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अधिकारियों से मुलाकात व बैठक की।जिसमे उन्होंने नेपाली उधमियों से श्री लंका में निवेश करने की अपील की। इस दौरान राजदूत परेरा ने पर्सा के भीष्वा मठ स्थित बुद्ध प्रतिमा का दर्शन व अवलोकन किया। साथ ही घडीअर्वा पोखरी में हाेने वाले सूर्य गंगा आरती में भी शामिल हुईं । बीरगंज उधोग वाणिज्य संघ में आयोजित बैठक में विचार विमर्श कार्यक्रम में भी सहभागी रहीं और इस क्षेत्र में श्रीलंका सरकार द्वारा किए जाने वाले सहयोग में आगे बढ्ने की प्रतिद्धता भी जताई । बता दे कि सद्भावनादुत एवं वीरगन्ज उधोग वाणिज्य संघ के पुर्व अध्यक्ष अशोक बैद्य के निमन्त्रण पर राजदूत बीरगंज पहुची थीं।उनके साथ प्रथम सचिव दिनशा समरासिंघ...
नगर परिषद की चयनित भूमि पर मंदिर निर्माण प्रकरण :बिना निर्णय दस दिनों के लिए टली बैठक!

नगर परिषद की चयनित भूमि पर मंदिर निर्माण प्रकरण :बिना निर्णय दस दिनों के लिए टली बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के धनगढ़वा कौड़िहार गांव में नगर परिषद द्वारा कम्पोजिट पिट व कचरा डंपिंग साइट के लिए चयनित भूमि पर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंदिर निर्माण के मसले को ले कर मंगलवार को हुई बैठक बिना ठोस निष्कर्ष के टल गया है। बैठक नगर परिषद कार्यालय में आयोजित हुई ।जिसमे अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार ने शांति सौहार्द बनाये रखने की अपील की।और कहा कि यह जमीन नगर परिषद को एलॉट किया जा चुका है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत उक्त जमीन पर कोई धार्मिक स्थल नही बन सकता।उन्होंने कहा कि प्रशासन नियम कायदे के दायरे में काम करती है। इधर,बैठक में समस्या के निराकरण के लिए लम्बी चर्चा हुई।विभिन्न पहलुओं पर वार्ता का दौर भी चला।लेकिन,कोई ठोस निष्कर्ष नही निकल सका।ग्रामीणों की ओर से स्थानीय जन प्रतिनिधि इस बात पर अड़े रहे कि यह आस्था का मामला है।मंदिर बनने से नही रोका जाना चाहिए।क्योंकि,वहां प्र...
गणपति देवा,तेरी जय जयकार,तेरे ध्यान में जो डूबे वही उतरे पार…जैसे भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु !

गणपति देवा,तेरी जय जयकार,तेरे ध्यान में जो डूबे वही उतरे पार…जैसे भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु !

हाई-फाई
रक्सौल के सूर्य मंदिर प्रांगण के गणेश मन्दिर में आयोजित हुआ गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम रक्सौल।(vor desk )।'अरे गजराज…पधारो आज…भक्ति का पहना दो ताज…',घर मे पधारो गजानन जी…मेरे घर मे पधारो…'देना है तो दीजिए ..जन्म जन्म का साथ ..,आओ गजानन आप पधारो,जोड़ा दोनों हाथ ' और ए गणेश के मम्मी , हमके भांग पियाव.ना…जैसे भजनों व भक्ति गीतों पर रक्सौल के मुख्य पथ स्थित सूर्य मंदिर परिसर के गणेश मन्दिर में गणेश जागरण पर जम कर ठुमके लगे।श्रद्धालु भक्ति रस में रात भर डुबकी लगाते रहे।मौका था गणेश चतुर्थी पर आयोजित गणेश जन्मोत्सव कार्यक्रम का।इस अवसर पर भव्य पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।इस अवसर पर गणेश जागरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।यूपी के गोरखपुर के श्याम ज्योति व जागरण मंच के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से ख़ूब झुमाया।जागरण कलाकार शैलेश मिश्रा,शालिनी मिश्रा,ज्योतिष जी, व मुन्ना शर्मा द्वारा हिंदी व भोजपुर...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!