Tuesday, June 16

Author: VorDesk

तीसरे दिन युवा राजद चला गांव की ओर,68 लोगों ने ली राजद की सदस्यता

तीसरे दिन युवा राजद चला गांव की ओर,68 लोगों ने ली राजद की सदस्यता

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। शुक्रवार को राजद की युवा टीम ने राजद का सदस्यता कार्यक्रम के दौरान आदापुर प्रखंड के भवानीपुर ,बाजार भवानीपुर एवं कटगेनवा में आम लोगों को सदस्यता दिलाई।लगातार तीसरे दिन जारी इस सदस्यता अभियान का नेतृत्व युवा राजद के प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम ने किया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासचिव आलम ने ग्रामीणों से पार्टी से ज्यादा से ज्यादा जुड़ने की अपील की।कार्यक्रम के संचालक राजद नेता रवि मस्कारा ने किया।उन्होंने कहा कि उनकी युवा टीम पार्टी को बूथ लेबल तक मजबूत करने में लगी है। कार्यक्रम में युवा नेता कुणाल राय, जवाहिर जायसवाल,युवा प्रखंड अध्यक्ष अनिल यादव, रामप्रवेश यादव, डॉ राकेश यादव, मुमताज़ खान, नुरुल ओढा,तेज़ यादव, आदि कई लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।आज के कार्यक्रम में युवा राजद की टीम ने 68 सदस्यों को सदस्यता दिलाई। ...
शारदा कला केंद्र व लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज गोल्डेन स्पैरो द्वारा बच्चों के बीच हैंडराइटिंग कम्पटीशन !

शारदा कला केंद्र व लायन्स क्लब ऑफ बीरगंज गोल्डेन स्पैरो द्वारा बच्चों के बीच हैंडराइटिंग कम्पटीशन !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के पंकज चौक स्थित शारदा कला केन्द्र के तत्वधान में लायंस कल्ब बिरगंज गोल्डन स्पैरो द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर हस्तलेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस कल्ब रक्सौल के प्रेसिडेंट डॉ. राजीवरंजन व विशिष्ट अतिथि के रूप में एस ए वी स्कूल के प्रधानाचार्य साईमन रैक्स उपस्थित थे। बता दें कि कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रीय गीत जन-गन-मन का गायन कर किया गया। तदोपरांत प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसकी जानकारी देते हुए लायंस क्लब बीरगंज गोल्डेन स्पैरो के प्रसिडेंट सह शारदा कला केन्द्र की संचालिका शिखा रंजन ने बताया कि यह कार्यक्रम बच्चों की हस्तलेखन को ध्यान में रखते हुए कराया गया है, क्योंकि,उचित मार्गदर्शन व ध्यान नही देने से बच्चों की हैंडराइटिंग बिगड़ जाती है।जबकि,...
बीरगंज महानगरपालिका द्वारा एडीबी के सहयोग से सिरिसिया नदी संरक्षण व सौंदर्यीकरण की पहल

बीरगंज महानगरपालिका द्वारा एडीबी के सहयोग से सिरिसिया नदी संरक्षण व सौंदर्यीकरण की पहल

ब्रेकिंग न्यूज़
सिरिसिया नदी कॉरिडोर व पथलैया कॉरीडोर के विकास के लिए एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बैठक ! बीरगंज।( vor desk )।नेपाल के पहाड़ीयों से निकलने वाली सिरिसिया नदी के संरक्षण व सौंदर्यीकरण को ले कर बीरगंज महानगर पालिका ने पहल शुरू कर दी है।एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी ) के सहयोग से इस प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू होगा।बीरगंज महा नगरपालिका ने इसकी योजना तैयार कर ली है।आगे की रणनीति के लिए गुरुवार को एडीबी प्रतिनिधियों के साथ बीरगंज के मेयर विजय सरावगी के द्वारा एक बैठक की गई।जिसमें इस पर व्यापक विचार विमर्श हुआ।मेयर श्री सरावगी ने बताया कि यह प्रोजेक्ट को सिरिसिया नदी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से जहां सिरिसिया नदी के प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिलेगी।।वहीं इस नदी के तट पर सड़क का निर्माण के साथ इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा।जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।बता दे क...
एलडीएम रामेश्वर रजक ने रक्सौल में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक,दिए कई निर्देश!

एलडीएम रामेश्वर रजक ने रक्सौल में प्रखंड स्तरीय बैंकर्स कमिटी की बैठक,दिए कई निर्देश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के प्रखंड कार्यालय में बैंकर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता बीडीओं कुमार प्रशांत ने की।इस दौरान बैंक के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई।एलडीएम रामेश्वर रजक ने बताया कि किसानों के केसीसी पास करने में सभी बैंक प्रतिनिधि को सहयोग करना चाहिए।लाभुक के खाते से आधार को लिंक समय से करें।वृद्धा पेंशन,सामाजिक पेंशन को अविलम्ब आधार से लिंक करने की पहल करें। लाभुक का खाता बंद हो गया है,उसे सुधार कर पुनः फिर से चालू करें। जिस लाभुक का शौचालय भुगतान नही हुआ है,या उनका खाता पेंडिंग बता रहा है।उसका सुधार समय से कर भुगतान सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री सात निश्चय से सम्बंधित योजना पंचायत व वार्ड स्तरीय विवरणी उपलब्ध कराएं।जिससे लाभुक को समय से योजना का लाभ मिल सके। मौके पर बैंक मैनेजर अमिताभ आंनद,विनायक कुमार,लक्ष्मी प्रसाद,तरुण कुमार वाजपेयी,रमेश कुमार,अमित कुम...
राजद का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी,आदापुर में कैम्प लगा कर दी गई सदस्यता!

राजद का सदस्यता अभियान दूसरे दिन भी जारी,आदापुर में कैम्प लगा कर दी गई सदस्यता!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)। गुरुवार को राजद नेता रवि मस्करा के नेतृत्व में राजद सदस्यता अभियान चलाया गया।इस अभियान के दूसरे दिन आदापुर प्रखंड के भवानीपुर पंचायत के भैरवटोला एवं छोटा चैनपुर गांव में कैम्प लगाकर सदस्यता दिया गया। कार्यक्रम की शुरुवात नेता रवि मस्करा ने ग्रामीणों को संबोधित करके किया।श्री मस्करा ने कहा कि गांव में ही बिहार का भविष्य है।गांव के लोग भोले एवं साफ नियत के होते हैं वे अन्य छलिये पार्टी के चिकनी बातों में आकर बहक जाते हैं।उन्होंने सभी आम ग्रामीणों से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजद की सदस्यता लें एवं गरीबो की आवाज़ लालू यादव की आवाज़ मजबूत करें। राजद नेता ने बताया कि पार्टी का उद्देश्य अपने स्थाई वोट को जोड़े रखना है और इसलिए पार्टी ने सक्रियता से सदस्यता अभियान को चालू किया है।आज के अभियान में 128 लोगों ने सदस्यता ली।बताया गया कि इस दौरान बीजेपी के सदस्यों...
भारतीय जनता पार्टी द्वारा  आयोजित किया जाएगा जन जागरण अभियान,मनेगा पीएम का जन्मदिवस!

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा जन जागरण अभियान,मनेगा पीएम का जन्मदिवस!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई आगामी माह में तीन प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन भव्यता के साथ करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ने देते हुए बताया कि पूरे देश में 370 धारा एवं 35 ए को हटाने का सर्वत्र स्वागत हो रहा है। पर कुछ एक शक्तियां इसे सांप्रदायिक रूप देने की ताक में हैं। जबकि पूरा देश उस से त्रस्त था। इसलिए 370 धारा हटाने के लिए संपर्क अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। जिसमें 370 धारा एवं 35 ए की हकीकत से प्रबुद्ध नागरिकों एवं समाज के सभी क्षेत्रों के नागरिकों से संपर्क कर अवगत कराया जाएगा ताकि सच्चाई से सभी वाकिफ हो सकें। इसकी शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह एवं कार्यवाहक अध्यक्ष जे पी नड्डा दिल्ली में कर चुकें हैं। वहीं गांव से लेकर कस्बों तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा जाएगा। श्री सिंह ने बताया कि 1...
केसीटीसी कॉलेज में मना शिक्षक दिवस, याद किये गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन!

केसीटीसी कॉलेज में मना शिक्षक दिवस, याद किये गए पूर्व राष्ट्रपति डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय केसीटीसी कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती धूमधाम से मनाई गई एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता प्रो0 चंद्रमा सिंह ने किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए इग्नू के समन्वयक प्रोफ़ेसर डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि वे भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान दार्शनिक थे। उन्होंने एक सहायक प्राध्यापक के रूप में अपने जीवन की शुरुआत कर भारत के सर्वोच्च पद पर सुशोभित हुए। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि उनकी प्रतिभा, योग्यता एवं विद्वता से प्रेरित होकर उन्हें संविधान निर्मात्री सभा का सदस्य बनाया गया था। प्रो0 वाजुल हक ने कहा कि उन्होंने शिक्षकों का मान सम्मान बढ़ाया। प्रो0 दिनेश पांडे ने कहा कि शिक्षा और राजनीति में उत्कृष्ट योगदान के लिए 1954 में भारत रत्न की उपाधि प्रदान की...
एबिभीपी द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस,कॉलेज छात्रों को दिलाई गई संगठन की सदस्यता!

एबिभीपी द्वारा मनाया गया शिक्षक दिवस,कॉलेज छात्रों को दिलाई गई संगठन की सदस्यता!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रक्सौल नगर इकाई द्वारा के.सी.टी.सी महाविद्यालय में सदस्यता अभियान चलाया गया। परिषद द्वारा सदस्यता अभियान को नेतृत्व प्रदान कर रहे सदस्यता प्रभारी प्रशांत कुमार ने छात्रो को संबोधित करते हुए परिषद की विशेषताएं तथा परिषद के लक्ष्य के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि एबीवीपी ने कई बार महाविद्यालय के छात्र छात्राओं की समस्या के लिए आवाज उठाया है।छात्रों की समस्याओं का समाधान किया गया है। सदस्यता अभियान के दौरान उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार ने छात्रो को बताया कि विद्यार्थी परिषद को विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है। बिहार में सर्वाधिक रक्तदान तथा एक समय में एक साथ वृक्षारोपण का भी रिकॉर्ड विद्यार्थी परिषद के नाम दर्ज है विद्यार्थी परिषद छात्र छात्राओं की समस्याओं के साथ-साथ राष्ट्रहित के लिए का...
सम्भावना संस्था द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ गोष्ठी सह शिक्षक सम्मान समारोह!

सम्भावना संस्था द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित हुआ गोष्ठी सह शिक्षक सम्मान समारोह!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।साहित्यिक व समाजिक संस्था 'सम्भावना संस्था' द्वारा देश के दूसरे राष्ट्रपति सह प्रख्यात शिक्षाविद डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह सह गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता,सह अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद,प्रो0 डॉ0 विजय पांडे, प्रो0 डॉ अनिल कुमार सिन्हा,प्रो0 डॉ रामाकांत प्रसाद,स्वच्छ संस्था के रणजीत सिंह,प्रो0 मनोज कुमार गुप्ता,पूर्णिमा भारती,शिक्षक मनोज कुमार,समाजसेवी भैरव प्रसाद,रामजी प्रसाद,रमेश प्रसाद ,उषा श्रीवास्तव, आदि ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया।इस दौरान 'गुरु की शरण मे जो आ गया,उसके जीवन मे सुमङ्गल छा गया' भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गुरु का काम अज्ञान को दूर कर ज्ञान देना व सदमार्ग की ओर ले जाना है।उ...
गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पता रहा ई रिक्शा चालक सुनील साह,वीडियो बनाते रहे लोग!

गोली लगने के बाद सड़क पर तड़पता रहा ई रिक्शा चालक सुनील साह,वीडियो बनाते रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)।मानव कितना असंवेदनशील होता जा रहा है इसका उदाहरण बुधवार को तब देखने को मिला,जब स्टेशन रोड में रेलवे स्कूल के पास एक ई रिक्शा चालक को गोली लग गई।वह सड़क पर खून से लथपथ छटपटाता रहा।बिल्कुल हीं फिल्मी फिल्मी स्टाइल में वह किसी हीरो की तरह जीवन की जंग लड़ रहा था।उसके लिए एक एक पल कीमती था।सड़क से गुजरने वाले राहगीरों से वह गुहार लगा रहा था कि कोई उसे देखे।बचाये।अस्पताल पहुचाये।मगर,मानवता जैसे मर गई थी।उसकी पुकार सुनने व सहायता करने की बजाए लोग वीडियो बना रहे थे।तमाशा देख रहे थे। सबसे अहम तो यह रहा कि रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेल पुलिस के साथ हरैया ओपी के निकट होने के बाद भी यह घटना घटी।दिन दहाड़े गोली मार दी गई।फिर उस ई रिक्शा चालक को अस्पताल ले जाने की प्रक्रिया भी गोली लगने के करीब आधे घण्टे बाद शुरू हुई। बताया गया कि उक्त ई-रिक्शा चालक सुनील साह के मुँह में अपराध...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!