Tuesday, June 16

Author: VorDesk

पीएम व सीएम से मांग:कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था करे सरकार!

पीएम व सीएम से मांग:कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था करे सरकार!

रक्सौल आसपास
फाइल फोटो सोशल एक्टिविस्ट स्वयम्भू शलभ ने लिखा पत्र -'नियमों में सख्ती के पहले प्रक्रिया को सरल व सुविधाजनक बनाना जरूरी' रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल व प्रखंड स्तर पर कैम्प लगाकर ड्राइविंग लाइसेंस एवं नवीकरण की व्यवस्था के साथ वाहन बीमा एवं प्रदूषण प्रमाण पत्र निर्गत किये जाने की मांग डा. स्वयंभू शलभ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की है। अपने मांग पत्र में डा. शलभ ने लिखा है कि 1 सितंबर से देश में नया मोटर वाहन अधिनियम लागू हो गया है जो यातायात और जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से स्वागत योग्य कदम है। इससे लोगों में कानून का डर पैदा होगा, सड़क दुर्घटना में कमी आएगी और यात्रा सुरक्षित होगी। यातायात नियम तोड़ने पर जुर्माने की राशि कई गुना बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती के कारण अप्रिय स्थिति भी बन रही है। हर ...
सात संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के बीरगंज पहुच कर भूमिगत होने से हड़कम्प,खुफिया रिपोर्ट पर सुरक्षा तेज!

सात संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों के बीरगंज पहुच कर भूमिगत होने से हड़कम्प,खुफिया रिपोर्ट पर सुरक्षा तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़
भारत में बड़े आतंकवादी हमले काे अंजाम देने की फिराक में है उक्त पाकिस्तानी दल,कभी भी घुसपैठ सम्भव! बीरगंज।(vor desk )।नेपाल के रास्ते भारत मे पाकिस्तानी आतंकियों की सक्रियता व घुसपैठ की सूचना से हड़कम्प मचा हुआ है।खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक,पाकिस्तान के सात संदिग्ध लोगों की टीम पिछले दिनों बीरगंज पहुच गई।और फिर पुलिस प्रशासन को इसकी भनक लगते ही यह टीम भूमिगत हो गई।खुफिया रिपोर्ट है कि ये सभी पाकिस्तानी आतंकी हैं।आशंका जताई गई है कि वे बीरगंज व आस पास के क्षेत्र में छुपे हुए हैं।खुली सीमा का फायदा उठाते हुए कभी भी ये रक्सौल या आस पास के रास्ते भारत मे घुसपैठ कर सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक,भारत सरकार द्वारा कश्मीर में धारा 370 व 35 ए के हटाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है।और निरन्तर धमकियां देते आ रहा है।यही नही नेपाल में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई व पाक दूतावास ने अपनी स...
शिक्षा के मंदिर के आगे कसाई खाना, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़,नगर परिषद मौन!

शिक्षा के मंदिर के आगे कसाई खाना, स्वास्थ्य से हो रहा खिलवाड़,नगर परिषद मौन!

Uncategorized, जरा हटके
शहर के हजारीमल उच्च विद्यालय के आगे बजबजाते नाले पर बिकता है खस्सी का मांस! रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के ऐतिहासिक व उच्च शिक्षा केन्द्र के रूप में स्थापित रहे हजारी मल उच्च विद्यालय के आगे बजबजाता नाला और उस पर कायम अवैध कसाईखाना से यहां न केवल शिक्षा की दुर्दशा दिख रही है।बल्कि,जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ भी प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर हो रहा है। वैसे तो यह स्थिति शहर के कई जगह कायम है।यहां तक की थाना परिसर के पास भी।मगर,इस हजारी मल उच्च विद्यालय के आगे की स्थिति किसी को पच नही रही ।आलोचनाओं के बीच नगर परिषद की चुप्पी बनी हुई है। महत्वपूर्ण यह है कि यह स्कूल न केवल ऐतिहासिक धरोहर है।बल्कि,क्षेत्र में सबसे लोक प्रिय उच्च शिक्षा का केंद्र रहा है। मजे की बात यह है कि एक ओर सैकड़ो विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण करने पहुचते हैं।तो उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ता है।क्योंकि, स्कूल के आगे बजबजाता न...
वायदाखिलाफी के विरुद्ध स्वच्छ रक्सौल कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा अधिकारियों का घेराव!

वायदाखिलाफी के विरुद्ध स्वच्छ रक्सौल कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा अधिकारियों का घेराव!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk)। स्वच्छ रक्सौल संस्था की बैठक रविवार को शहर के एक आवासीय होटल में आयोजित हुई।जिसमें रेलवे एवं नगरपालिका द्वारा आमरण अनशन खत्म कराने के लिए किए गए वायदों को पूरा नही करने पर रोष जताया गया। वादा फेल होने पर आक्रोश प्रकट करते हुए स्वच्छ रक्सौल के कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि अविलम्ब वायदों को पूरा नही किया जाता,तो, सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की उक्त बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 9 सितम्बर को रेलवे एवं नगरपालिका के अधिकारियों से मुलाकात कर अपनी नराजगी जाहिर की जाएगी। समस्या समाधान की मांग की जाएगी।अन्यथा लेने पर घेराव किया जाएगा।इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं में ओम कुमार साह, अशोक कुमार गुप्ता, आकाश अग्रवाल, राज कुमार गुप्ता, महम्मद तैमुल्लाह, म0 आलम, म0 असलम, म0 सेराज...
जद(यू) के नगर अध्यक्ष पद पर दुबारा काबिज हुए सुरेश कुमार,निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिल रही बधाई!

जद(यू) के नगर अध्यक्ष पद पर दुबारा काबिज हुए सुरेश कुमार,निर्विरोध निर्वाचित होने पर मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। स्थानीय शहर के नागा रोड स्थित हनुमान मंदिर कोचिंग परिसर में जनता दल(यू ०) रक्सौल नगर के चुनाव पर्यवेक्षक मदन पटेल एवं नगर निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार गुप्ता की उपस्थित में रक्सौल नगर अध्यक्ष पद एंव नगर कार्यकारणी सदस्य पद के चुनाव हुआ।जिसमें निर्विरोध रूप से सुरेश कुमार को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया। साथ ही नगर कार्यकारणी सदस्य पद पर सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस दौरान सभी वार्ड अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त अवसर पर श्री कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हम सभी मिल कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा चलाये जा रहे जानहितकारी कार्यों को जन जन तक पहुंचाएंगे तथा उनके हाँथों को मजबूत करेंगे। Now available in raxaul उक्त अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष डॉ सौरव कुमार राव,जिला उपाध्यक्ष म....
शराबबंदी के बाद मोटर वाहन अधिनियम एनडीए सरकार का तुगलकी कानून:रवि मस्कारा

शराबबंदी के बाद मोटर वाहन अधिनियम एनडीए सरकार का तुगलकी कानून:रवि मस्कारा

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। राजद चला गाँव की ओर कार्यक्रम चौथे दिन भी जारी रहा।इस दौरान राजद सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए राजद नेता रवि मस्कारा की टीम ने आदापुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में सदस्यता कैम्प लगाया। सुबह 6 बजे नकरदेई के माल सिरिसिया में पहला कैम्प रक्सौल विधानसभा के प्रभारी रामएकबाल राय की अध्यक्षता में लगाया गया।जहाँ महम्मद फैजुल्लाह ,असरफ अली, जाकिर हुसैन आदि 60 लोगों ने सदस्यता ली।फिर 9 बजे से दूसरा कैम्प बरवा पंचायत में लगाया गया जहाँ सुराजुल हक़, रंजन यादव,महम्मद कमरुद्दीन आदि लोगों के साथ 50 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।वहीं,तीसरा कैम्प बिसुनपुरवा में आबिद हाफिजुल्लाह के सहयोग से लगाया गया।जहाँ इंजीनियर खालिद के साथ साथ महम्मद अंसार अंसारी, सलालुद्दीन अंसारी के साथ साथ 150 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।यहाँ पार्टी के पुराने सिपाही भाई रूदल राम ने कार्यक्रम को संबोध...
न्यू आईओसी डिपो में धुंवा निकलने से मची अफरातफरी व भगदड़,आईओसी ने बताया अफवाह

न्यू आईओसी डिपो में धुंवा निकलने से मची अफरातफरी व भगदड़,आईओसी ने बताया अफवाह

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल के मुख्यपथ स्थित न्यू इंडियन ऑयल डिपो से धुंवा निकलने की सूचना से अफरा तफरी मची रही।सूत्रों ने बताया कि डीपो के निषेधित क्षेत्र स्थित एक पेट्रोलियम टैंकर से गैस लीक करने लगा।जो धुंवा के रूप में दिख रहा था।वहीं,आईओसी का सायरन भी बज गया।इससे हड़कम्प मच गया।शहर तुमड़ियाटोला,डंकन क्षेत्र व मुख्यपथ पर रेलवे क्रॉसिंग एरिया आदि इलाको में भगदड़ सी मच गई।घटना शनिवार के करीब दस बजे के आस पास की बताई गई है।डिपो से सभी वाहनों को बाहर निकाल दिया गया।सूचना के मुताबिक,बाद में डिपो प्रबन्धन ने तकनीकी त्रुटि दूर कर ली।जिससे राहत की सांस ली गई।हालाकि, आईओसी डिपो के प्रबन्धक सचिन श्रीवास्तव ने इसे महज अफवाह बताते हुए किसी भी घटना से इंकार कर दिया।हालाकि, उन्होंने मीडिया को बताया कि आईओसी डिपो में वेल्डिंग का कार्य चल रहा था।जिससे धुंवा निकलने लगा।उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि...
गावँ को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम कचरा प्रबंधन योजना को सफ़ल बनाएं:बीडीओ

गावँ को स्वच्छ बनाने के लिए ग्राम कचरा प्रबंधन योजना को सफ़ल बनाएं:बीडीओ

रक्सौल आसपास
रक्सौल ( vor desk)। कबीर अंत्येष्टि योजना के लाभुकों के खाते को शीघ्र अपलोड करें। ताकि उनके खाते में समय पर राशि भेजी जा सके।उक्त बातें प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार प्रशांत ने शुक्रवार को कही। श्री कुमार प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा कर रहे थे।इस क्रम में उपस्थित रहे प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिया और कहा कि बिहार सरकार की इस योजना को प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले।इसके लिए निरन्तर प्रयास करें। उन्होंने कन्या विवाह योजना के लाभुकों का सत्यापन करने एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,पारिवारिक लाभ योजना राशन कार्ड के लंबित आवेदनों को अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया। श्री कुमार ने गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर से पंचायतों के एक गांव में शुरू होने वाले कचरा प्रबंधन योजना की तैयारी में अभी से लग जाने व इसे हर हाल म...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!