Tuesday, June 16

Author: VorDesk

एसडीओ अमित कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण,सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिए निर्देश!

एसडीओ अमित कुमार ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण,सुरक्षा के दृष्टिकोण से दिए निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारी शुरू हो गई है।शहर का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बनते हैं ।बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन को जुटते हैं ।इसको ले कर एसडीओ अमित कुमार ने रक्सौल शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।साथ ही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इस मौके पर श्रद्धालूओं के सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा समितियों को कई निर्देश भी दिए। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोईरियाटोला नहर के पास रावण के पुतला दहन स्थल को शहर से बाहर स्थांतरित करने का आदेश भी दिया।उन्होंने पूजा आयोजको को प्रशानिक दिशा निर्देश के अनुपालन के साथ शांति-सौहार्द के बीच पूजनोत्सव मनाने को कहा।उन्होंने इस पर जोर दिया कि सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध पूजा पंडाल यदि सन्देश दे सकें,तो,इसका समाज पर सकरात्मक असर होगा।(रिपोर्ट:लव कुमार ) ...
त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न:फिजाओं में बसा था बस..’या हुसैन’…’या हुसैन’!

त्याग व बलिदान का पर्व मुहर्रम संपन्न:फिजाओं में बसा था बस..’या हुसैन’…’या हुसैन’!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )। मुहर्रम पर्व मंगलवार को प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच शांति व सौहार्द के वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित कर्बला के मैदान में विभिन्न गांवों से ताजिया के साथ जुलूस पहुंचा।जिसमे तिरंगा ध्वज थामे युवक देश प्रेम का संदेश भी दे रहे थे। इस दौरान जुलूस में शामिल युवकों ने पारंपरिक अस्त्रों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाये। जुलूस में हिन्दू समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अभय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात था। इधर,अनुमण्डल के विभिन्न प्रखंडो में आयोजित होने वाले ताजिया जुलूस तनाव रहित व आपसी मिल्लत के वातावरण में संपन्न कराने के लिए एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी सजंय कुमार झा खुद मोनिटरिंग करते रहे।यही नही मिल्लत व आपसी सद्भाव के बीच पर्व सम्पन्न कराने के लिए खुद उन्होंने मेला में भी शिरकत किया। पलनवा थाना क्षेत्र क...
दक्षिण एशिया के पहले सीमा पार पेट्रोलियम पाइप लाइन उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा-मेरो मित्र ओली जी!…ढेरै-ढेरै धन्यवाद!!

दक्षिण एशिया के पहले सीमा पार पेट्रोलियम पाइप लाइन उद्घाटन पर पीएम मोदी ने कहा-मेरो मित्र ओली जी!…ढेरै-ढेरै धन्यवाद!!

नेपाल
मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइप लाइन से नेपाल को डीजल की सप्लाई शुरू! अमलेखगंज(नेपाल )।।( vor desk )।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संयुक्त रूप से मोतिहारी से अमलेखगंज तक की पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन किया। बिहार के मोतिहारी से नेपाल के अमलेखगंज के बीच 69 किलोमीटर लंबी सीमापार जाने वाली यह दक्षिण एशिया क्षेत्र की पहली पेट्रोलियम पाइपलाइन परियोजना है। अब तक भारत से नेपाल के लिये टैंकर के जरिये पेट्रोलियम उत्पादों को भेजा जाता रहा है। पाइपलाइन के जरिये हर साल 20 लाख टन पेट्रोलियम उत्पादों को उचित दाम पर नेपाल भेजा जायेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल के साथ मोतीहारी-अमलेखगंज पाइप लाइन का उद्घाटन होने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि हम अपने सहयोग के सभी क्षेत्रों में प्रगति क...
बाबा मठिया मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,सचिव बने संजय साह!

बाबा मठिया मंदिर कमिटी के अध्यक्ष बने कन्हैया सर्राफ,सचिव बने संजय साह!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के नागा रोड़ स्थित बाबा मठिया के प्रांगण में आयोजित बैठक में मंदिर कमिटी का गठन किया गया ।जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद कन्हैया सर्राफ, सचिव संजय साह, कोषाध्यक्ष प्रेमचन्द प्रसाद कुशवाहा, उपाध्यक्ष पूर्णिमा भारती, सह सचिव अमरदीप गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष चन्दन गुप्ता व संरक्षक शिव पुजन गुप्ता ,राजकिशोर सिंह उर्फ भगत जी , शिव पुजन सिंह , गुड्डू सिंह , बिजय साह,ओम प्रकाश गुप्ता जयप्रकाश गुप्ता, रणबीर सिंह, राजन यादव ,प्रमोद कुमार उफे पप्पू जी,, शत्रुघ्न गिरी, चन्दकिशोर गुप्ता ,चन्दन गुप्ता ,शम्भु यादव उर्फ गुलटेन, दिपु श्रीवास्तव, संजीव श्री वास्तव मुन्ना प्रसाद गुप्ता, कृष्णा साह ,संदीप साह ,दिलीप पटेल, अजय साह, होरील साह, दिपक सर्राफ, विकास सर्राफ, लछमण शौमा, दिपक गुप्ता, शिव शकंर सर्राफ ,मनोज गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, प्रभू यादव ,संतोष गुप्ता, ओम प्रकाश गु...
मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइपलाइन के उद्घाटन पर नेपाल में 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल और केरोसीन तेल!

मोतिहारी-अमलेखगंज पेट्रोलियम पाइपलाइन के उद्घाटन पर नेपाल में 2 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल और केरोसीन तेल!

ब्रेकिंग न्यूज़
भारत की अपेक्षा सस्ता हुआ नेपाल में पेट्रोलियम,पीएम मोदी ने नेपाल सरकार के इस कदम को सराहते हुए हितकारी बताया! रक्सौल।(vor desk)।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण एशिया की पहली क्रॉस-बॉर्डर पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन किया।इस उद्घाटन के साथ ही नेपाल में पेट्रोल, डीजल और केरोसीन तेल के दाम 1.25 रुपये भारतीय यानी दो रुपये नेपाली मुद्रा में सस्ते हो गए।इसे नेपाल सरकार का अपने नागरिकों को 'गिफ्ट' बताया जा रहा है।इस पाइप लाइन के चालू होने से प्रतिवर्ष दो अरब रुपये बचत होने का अनुमान है।इसका सीधा असर पेट्रोलियम प्रोडक्ट के मूल्यों पर पड़ना तय है। पेट्रोलियम मूल्यों में इस गिरावट से भारतीय सीमा क्षेत्र की अपेक्षा नेपाल में कीमत का अंतर बढ़ गया है।यानी भारत की अपेक्षा नेपाल में पेट्रोल, डीजल व किरोसिन सस्ता हो गया है। बता दे कि मंगलवार को भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और नेपाल के पी...
पीएम नरेंद्र मोदी और केपी ओली 10 सितम्बर को करेंगे पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन!

पीएम नरेंद्र मोदी और केपी ओली 10 सितम्बर को करेंगे पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
काठमांडू/रक्सौल।( vor desk)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व नेपाल के प्रधान मंत्री केपी ओली 10 सितम्बर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भारत-नेपाल सीमा पार पेट्रोलियम पाइपलाइन का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी बीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने दी है। इसकी पुष्टि करते हुए नेपाल के उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि 10 सितम्बर को औपचारिक उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है।दोनों देशों के कार्यकारी प्रमुखों द्वारा एक स्विच दबाकर किया जाएगा जो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये नेपाल के प्रधानमंत्री के कार्यालय सिंह दरबार से जुड़ा होगा और एक भारत के प्रधानमंत्री के कार्यालय से जुड़ा होगा।इस उद्घाटन के बाद अमलेखगंज स्थित नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन डिपो और मोतिहारी स्थित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के डिपो इस पाइपलाइन से विधिवत जुड़ जाएंगे।और इस प्रोजेक्ट...
छात्र राजद का रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष बने मुकुल आनंद,दुबारा मौका मिलने पर मिल रही बधाई !

छात्र राजद का रक्सौल प्रखण्ड अध्यक्ष बने मुकुल आनंद,दुबारा मौका मिलने पर मिल रही बधाई !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk)।छात्र राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मुकुल आनन्द को दुबारा आरूढ़ होने का मौका मिला है। पूर्वी चम्पारण जिला इकाई के छात्र राजद जिला अध्यक्ष कुमार शिवम साह ने सोमवार को छात्र राजद जिला इकाई का पुनर्गठन किया है।जिसमे रक्सौल के छात्र राजद नेता मुकुल आनंद को छात्र राजद के रक्सौल प्रखंड का अध्यक्ष बनाया गया है।मुकुल ने राजद सुप्रीमो लालू यादव के आदर्शों को आत्मसात करते हुए संगठन की मजबूती पर बल दिया है। इधर,उनको छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर राजद नेता रवि मस्करा ,युवा राजद के प्रधान महासचिव फखरुद्दीन आलम, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष सैफुल आज़म आदि ने बधाई दी है। ...
मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

मुहर्रम को ले कर शांति समिति की बैठक,प्रशासन ने डीजे बजाने पर लगाई रोक!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल (vor desk)। मुहर्रम के पर्व को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक सोमवार को आयोजित हुई।जिसमे विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन दृढ़ संकल्पित दिखी। बैठक में एसडीओ अमित कुमार ने अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में इस अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में कई निर्देश दिये।और पर्व को शांति सौहार्द के माहौल में सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुहर्रम के दौरान डी जे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डी जे बजाते पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध विधि - सम्मत करवाई की जाएगी। मुहर्रम को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 99 लाइसेंस निर्गत किया गया है। इस पर्व पर विधि - व्यवस्था बनाये रखने हेतु 56 स्थानों समेत 11 थानों में पुलिस पदाधिकारियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं पूरे अन...
स्नातक पार्ट दो के रिजल्ट में व्यापक गड़बड़ी को ले कर फूटा गुस्सा,एबीभिपी का विरोध प्रदर्शन!

स्नातक पार्ट दो के रिजल्ट में व्यापक गड़बड़ी को ले कर फूटा गुस्सा,एबीभिपी का विरोध प्रदर्शन!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।( vor desk )।डॉ0 भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक पार्ट-2 के हाल ही में घोषित किये गए परीक्षा परिणाम में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी होने के विरोध में छात्र संगठन में रोष व्याप्त है।इसको ले कर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केसीटीसी कॉलेज इकाई द्वारा परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन किया गया।वहीं, कॉलेज परिसर में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए कई छात्रों व कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार व नगर मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि इस परिणाम में लगभग 50% छात्र-छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग है। किसी का मार्क्स ही नहीं चढ़ा है। किसी का तीन तीन सब्जेक्ट में अनुपस्थिति दिखाई गई है तो किसी का प्रायोगिक परीक्षा में अनुपस्थिति दिखाई गई है। यह अपने आप में विश्...
बच्चों के नशा सेवन व खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक के लिए युवा सहयोग दल ने दिया प्रशासन को ज्ञापन

बच्चों के नशा सेवन व खुलेआम नशीले पदार्थ की बिक्री पर रोक के लिए युवा सहयोग दल ने दिया प्रशासन को ज्ञापन

नगर परिक्रमा
रक्सौल के छात्रों की समस्या कोई नही उठाता ,चाहे समाजसेवी हो या कोई राजनीतिक दल:सन्तोष कुमार युवा सहयोग दल की बैठक में हजारीमल हाई स्कूल की दुर्दशा समेत विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा-परिचर्चा रक्सौल।( vor desk )। युवा सहयोग दल के एक शिष्टमंडल ने रक्सौल प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर आगाह किया गया है कि नशा का शिकार बन रहे छोटे छोटे बच्चों की जिंदगी बर्बाद हो रही है।एसडीओ अमित कुमार व डीएसपी संजय कुमार झा को दल के 12 सदस्यीय शिष्टमंडल ने ज्ञापन सौंप कर किशोर आयु के कूड़ा व प्लास्टिक चुनने वाले बच्चों के द्वारा सुलेशन व नशीली दवा आदि के सेवन पर रोक लगाने व उन्हें शिक्षा से जोड़ने के साथ ही मामले में उचित करवाई की मांग की गई।यह भी कहा गया कि दवा दुकानों से बच्चों व अन्य को बिना मेडिकल पुर्जे के प्रतिबंधित दवा न दी जाए। इधर,दल की एक बैठक काली नगरी स्थित कार्यालय में आयोजित...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!