Tuesday, June 16

Author: VorDesk

चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष!

चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल बने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़
केंद्र सरकार में जल संसाधन विभाग के संसदीय कमिटी के अध्यक्ष पद की भी मिली जिम्मेवारी दिल्ली/पटना/रक्सौल।( vor desk )।पश्चिमी चंपारण से सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को बीजेपी का नया प्रदेश अध्य़क्ष बनाया गया है।अमित शाह ने उन्हें नया अध्यक्ष बनाने की मंजूरी दे दी है।नित्यानंद राय के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश भाजपा का नया अध्य़क्ष बनना तय था।पार्टी विधान के तहत कोई एक व्यक्ति एक ही पद पर रह सकता है।लिहाजा,नित्यानन्द राय के गृह राज्य मंत्री बनने के साथ ही नये प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा तेज हो गई थी।कई नाम चर्चे में थे।हालाकि साढ़े तीन महीने बाद नित्यानंद राय के बदले संजय जयसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।संजय जयसवाल पिछड़े तबके से आते हैं।वे भाजपा के कोर वोट बैंक माने जाने वाले वैश्य बिरादरी से हैं।अब तक वे प्रदेश उपाध्यक्ष पद संभालते आ रहे थे.वहीं,उन्हें ताजा निर्णय ...
रक्सौल में धूम धाम से मना श्री बलभद्र पूजनोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा!

रक्सौल में धूम धाम से मना श्री बलभद्र पूजनोत्सव,शहर में निकली भव्य शोभा यात्रा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk) ।रक्सौल में श्री बलभद्र पूजनोत्सव का धूम धाम से आयोजन हुआ।इस अवसर पर शहर में गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा भी निकली।मौके पर अपने सम्बोधन में पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति को मजबूती प्रदान करने की जरूरत है।बड़ो -बुजुर्गों को सम्मान देने की जरूरत है।समाज के दिव्य महापुरुषों से प्रेरणा लेने की जरूरत है।तभी समाज की प्रगति होगी। शहर के पुरानी पोखरा के प्रांगण में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को कलवार कल्याण समिति के तत्वाधान में कुल देवता श्री बलभद्र भगवान की पूजा अर्चना का आयोजन हुआ।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान पूर्वक आचार्य पप्पू मिश्रा ने पूजा सम्पन्न कराया।जबकि,यजमान के रूप में अजय कुमार उर्फ बाबल जी व उनकी धर्मपत्नी किरण देवी पूजा पर थे।जिन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया।इस अवसर पर भव्य शोभा यात्रा...
नेपाली प्रशासन द्वारा वैध वस्तुओं को पकड़ने व ज्यादती के विरोध में भिस्वा बाजार बंद!

नेपाली प्रशासन द्वारा वैध वस्तुओं को पकड़ने व ज्यादती के विरोध में भिस्वा बाजार बंद!

ब्रेकिंग न्यूज़
भिस्वा।(नेपाल)।नेपाल के पर्सा जिला के भिस्वा के व्यवसायियों का वैध माल नेपाल के प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से पकड़ लेने के विरोध में बाजार के व्यापारियों में प्रशासन के खिलाफ काफी रोष है। व्यवसायियों ने कहा कि नेपाली प्रशासन द्वारा परेशान करने के उद्देश्य से हर समय सभी नियमों से वैध समान/माल को जबरन पकड़ लिया जा रहा है। यहां के दुकानदारों को बेवजह काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनो कई दुकानदारों का माल पकड़ लेने के विरोध में आज भिस्वा बाजार की पुर्ण तालाबंदी कर दी गई है। पुरा बाजार बंद है, चारों तरफ सन्नाटा छा गया है। अगर इसका साकारात्मक निर्णय व निदान नहीं निकलता है तो आगे उग्र रूप ले सकता है।( रिपोर्ट:एम. राम ) ...
पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा,करेगी जनसेवा !

पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी भाजपा,करेगी जनसेवा !

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह सेवा सप्ताह के जिला संयोजक मनीष दुबे ने बताया कि सितंबर महीने के 14 तारीख से लेकर 21 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा ।जिसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है और विधानसभा से लेकर मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है ।विदित हो कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म दिवस है। जिसको पार्टी सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी।एक सप्ताह तक जनसेवा का कार्य करेगी। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुरू से ही राजनीतिक कार्य के साथ-साथ सामाजिक कार्य एवं सेवा कार्य के प्रति सक्रियता रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री को जनसेवा से मजबूती एवं लोकप्रियता हासिल हुई है। पिछले कार्यकाल में भी जनप्रिय योजनाएं सबसे अधिक लागू हुई। जैसे उज्जवला योजना आवास योजना आदि सैकड़ों योज...
इग्नू में नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, केसीटीसी केंद्र पर नामांकन 30 सितम्बर तक!

इग्नू में नामांकन की तिथि फिर बढ़ी, केसीटीसी केंद्र पर नामांकन 30 सितम्बर तक!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।जुलाई सत्र में इग्नू में नामांकन लेने की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।इसकी पुष्टि केसीटीसी कॉलेज के इग्नू केंद्र समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने की।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ओपन विश्वविद्यालय के निर्णयानुसार बी ए,बी कॉम,ऍम ए, एम कॉम , स्नातकोत्तर डिप्लोमा सहित सभी कोर्सों के लिए एवं उपाधियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन नामांकन की तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब ऑनलाइन नामांकन लिया जा सकता है। बता दे कि उक्त नामांकन की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक ही थी । छात्रों की मांग को देखते हुए नामांकन की तिथि को बढ़ाया गया है ।प्रो0 सिन्हा ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विद्यार्थी जो स्नातक कला, वाणिज्य दूतावास एवं विज्ञान संकाय सहित स्नातकोत्तर डिप्लोमा में नामांकन लेना चाहते हैं उनका नामांकन निशुल्क ऑफलाइन होगा। वे अपने सभी संबंधित कागजातों को लेक...
स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू,केसीटीसी कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़!

स्नातक में नामांकन की प्रक्रिया शुरू,केसीटीसी कॉलेज में उमड़ी छात्र-छात्राओं की भीड़!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल में डॉ0 भीम राव अम्बेडकर बिहार विश्व विद्यालय मुजफ्फरपुर की एक मात्र अंगीभूत इकाई केसीटीसी कॉलेज में लंबी प्रतीक्षा के बाद स्नातक कला विज्ञान विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में नामांकन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं की बहुत बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई है ।कॉलेज गुलजार दिखने लगा। इस बाबत कॉलेज के प्राचार्य प्रो0 डॉ0 राजीव पांडे ने बताया कि स्नातक कला में 13 सितंबर से लेकर 18 सितंबर तक , विज्ञान में 13- 14 सितंबर को नामांकन होगा एवं वाणिज्य संकाय में 13 सितंबर को नामांकन होगा ।जिन छात्रों ने नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है ,उन्हें नामांकन से संबंधित अपने सभी प्रमाण पत्रों के साथ कालेज में आकर दो फार्मों को भरकर जमा करना है। फार्म नि:शुल्क दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को मनचाहा कालेज में नामांकन लेन...
भारत मे तबाही मचाने की तैयारी में हैं पाक आर्मी से जुड़े आतंकी,खुली सीमा के रास्ते घुसपैठ की सूचना पर एसएसबी अलर्ट

भारत मे तबाही मचाने की तैयारी में हैं पाक आर्मी से जुड़े आतंकी,खुली सीमा के रास्ते घुसपैठ की सूचना पर एसएसबी अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़
-सात पाकिस्तानी समेत करीब 20 की संख्या में नेपाल पहुचे आतंकी,धर्म प्रचार की आड़ में सीमा क्षेत्र के मस्जिदों में छुपे होने की सूचना! -एसएसबी ने शुरू की एक्सरे वैगन मशीन से जांच,एसएसबी व नेपाल आर्म्ड फोर्स ने शुरू की संयुक्त जांच और चौकसी रक्सौल।(vor desk )।भारत मे तबाही मचाने के लिए पाक आतंकियों के नेपाल पहुचने और धार्मिक प्रचार की आड़ में सीमा क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों में पनाह लेने के साथ ही भारत मे लगातार घुसपैठ के प्रयासों की सूचना के बाद एसएसबी सतर्क हो गई है।बॉर्डर पर एलर्ट जारी कर दिया गया है।चप्पे चप्पे पर नजर रखी जा रही है।संदिग्ध लोगों की कड़ी जांच की जा रही है। इस आशय की पुष्टि करते हुए 47 वीं बटालियन कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने बताया कि हमे सूचनाएं मिली है कि धर्म प्रचार की आड़ में आतंकी दल ' एंटी इंडियन एक्टिविटीज' में जुटी हुई है।ये नेपाल में घूम रहे है...
भारत के ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार  ) राजकुमार सिंह ने की नेपाल पीएम ओली से मुलाकात,ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा!

भारत के ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) राजकुमार सिंह ने की नेपाल पीएम ओली से मुलाकात,ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग पर हुई चर्चा!

नेपाल
चार दिवसीय नेपाल दौरे पर पहुचे मंत्री सिंह ने किया अरुण 3 प्रोजेक्ट का निरीक्षण ,नेपाल के ऊर्जा मंत्री वर्षमान पुनः के साथ हुई बैठक काठमांडू।( vor desk )। भारत सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजकुमार सिंह चार दिनों के नेपाल भ्रमण पर पहुचे हैं। उनके नेपाल पहुचने पर काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के इंडिया हाउस में भारतीय राजदूत मन्जीव सिंह पूरी ने भव्य स्वागत किया। श्री सिंह ने गुरुवार को नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली से शिष्ट भेंट किया।इस दौरान ऊर्जा क्षेत्र में आपसी सहयोग व विभिन्न परियोजना की प्रगति पर चर्चा परिचर्चा हुई। नेपाल दौरे पर पहुचे भारत सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री ने इस दौरान संखुवासभा जाकर अरूण 3 हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट का स्थलगत निरीक्षण किया। संखुवासभा पहुंचने पर वहां के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया था। ADVERTISEMENT CONTACT VOICE OF...
प्रदूषण नियंत्रण विभाग का प्रमाण पत्र नही बनाने के विरोध में हुआ विरोध प्रदर्शन!

प्रदूषण नियंत्रण विभाग का प्रमाण पत्र नही बनाने के विरोध में हुआ विरोध प्रदर्शन!

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल के थानाध्यक्ष अभय कुमार ने शांत कराया मामला,22 सितम्बर से बनेगा प्रमाण पत्र! रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित वाहन प्रदूषण जांच केंद्र द्वारा प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र नही बनाने व आल ताल के विरोध में गुरुवार को वाहन चालकों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।इस दौरान दर्जनों बाइक व वाहन चालकों ने लक्ष्मीपुर स्थित मोकामना मंदिर के पास स्थित कार्यालय के आगे सड़क अवरुद्ध कर विरोध प्रदर्शन किया गया।नारेबाजी की गई।इससे काठमांडू-दिल्ली सड़क खण्ड का रक्सौल-सुगौली खण्ड घण्टो अवरुद्ध रहा।सूचना मिलते ही रक्सौल के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार ने दल बल के साथ पहुच कर समझा बुझा कर मामला शांत कराया और आश्वासन दिया कि 22 सितम्बर से प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र बनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि रक्सौल पुलिस इस दौरान सख्ती नही करेगी। FOR ADVERTISEMENT CONTACT VOICE OF RAXAUL 9472222822, ...
रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

रक्सौल आइसीपी में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा आयोजित!

Uncategorized, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के पनटोका स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट में लैंड पोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है।यह पखवाड़ा 9 से 20 सितम्बर तक आयोजित है। इस क्रम में गुरुवार को निबंध व श्रुति लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें आइसीपी के अधिकारियों व कर्मियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन आइसीपी के कार्यालय प्रबन्धक विशाल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हो रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार का निर्देश है कि कार्यालय कार्य में हिंदी लेखन किया जाए।हिंदी में प्रचार प्रसार व व्यवहार के दृष्टिकोण से हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। BSNL FRANCHISE FOR FTTH INTERNET NETWORLD, 9471082322 उन्होंने इस मौके पर बताया कि सरकारी कामकाज में हिन्दी का प्रयोग जरूरी है। 14 सितंबर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिन्दी भाषा को भारत संघ की राजभाषा के रूप में मान्यता दी । तब से लेक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!