Tuesday, June 16

Author: VorDesk

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन

जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।शहर के मुख्य पथ स्थित हेल्थ पॉइंट क्लिनिक का उद्घाटन एक समारोह के जिला मलेरिया पदाधिकारी सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 शरत चन्द्र शर्मा ने किया।उन्होंने क्लिनिक सञ्चालक व चिकित्सक डॉ0 मुराद आलम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि चिकित्सकों का उद्देश्य केवल मानव सेवा होनी चाहिए।धनोपार्जन की जगह मरीजो के बेहतर इलाज को प्राथमिकता देनी चाहिए।क्योंकि,अगर कोई मरीज भला चंगा हो जाता है।तो वह दिल से दुआ देता है।पैसे से इसकी तुलना नही हो सकती। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,महम्मद तबरेज,विजय सिंह,अलाउद्दीन,राजन गुप्ता आदि मौजूद थे।बता दे कि यह क्लिनिक पीएचसी गेट के सामने आमोद कुमार के मार्किट में अवस्थित है। ...
रेलवे स्टेशन पर बिक रहे बोतल बन्द पानी की जांच पड़ताल से हड़कम्प

रेलवे स्टेशन पर बिक रहे बोतल बन्द पानी की जांच पड़ताल से हड़कम्प

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।(vor desk )।रेल अधिकारियों ने रक्सौल रेलवे स्टेशन के विभिन्न स्टॉल पर पेयजल बिक्री की जांच पड़ताल की।रक्सौल रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व डीसीआई वरुण कुमार सिंह ने रेलवे के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर संयुक्त रूप से उक्त जांच की।बताया गया कि उपभोक्ताओं द्वारा बिक्री की जा रही बोतल बन्द पानी( मिनिरल वाटर ) मे नकली व अशुध्द जल व मूल्य में अनियमितता की शिकायत की गई थी।जिसके बाद यह जांच पड़ताल की गई।हालांकि,पहले दिन की जांच में कोई शिकायत नही मिली।यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा।रेल अधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने समस्तीपुर मण्डल के रक्सौल स्टेशन समेत विभिन्न स्टेशनों पर मानक के विपरीत बोतल बन्द पेयजल बिक्री की शिकायत पर यह निर्देश जारी किया है।इस क्रम में रक्सौल के कुल पांच स्टॉल पर जांच पड़ताल हुई।बता दे कि रेलवे ने 10 कम्पनियों के बोतल बन्द पेयजल बिक्री की अनु...
गायब महिला की साड़ी व तीनों बेटियों के शव तालाब से बरामद,महिला का सुराग नही,अटकलें तेज!

गायब महिला की साड़ी व तीनों बेटियों के शव तालाब से बरामद,महिला का सुराग नही,अटकलें तेज!

रक्सौल आसपास
-विधायक डॉ0 शमीम ने परिजनों को सांत्वना के साथ सरकारी सहायता का दिया आश्वासन,परिजन रो रो कर बेहाल रक्सौल।( vor desk )। बिहार -नेपाल सीमा के पूर्वी चंपारण में रविवार की सुबह एक दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई।रक्सौल अनुमण्डल के छौड़ादानों के एकडरी गांव में एक ही परिवार की तीन लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।चर्चा है कि एक महिला अपने तीनों बच्चों को लेकर तालाब में कूद गई।जिसमे लड़कियों की मौत हो गई।जबकि, मृतकाओं की मां ललिता देवी (29 )का अब तक अता -पता नही चल सका है। सूचना मिलते हीं छौड़ादानों पुलिस की उपस्थिति में रेस्क्यू टीम ने शव को तालाब में खोजा गया। इस दौरान तीनों लड़कियों के शव को तालाब से बरामद कर लिया गया। जबकि महिला अभी लापता है।बताया गया कि वहां से महिला की साड़ी मिली।लेकिन,महिला का कोई सुराग नही मिल सका। बताया गया कि उक्त महिला अपने तीन बच्चों को लेकर तालाब म...
रक्सौल के हरदिया गावँ में गैस सिलेंडर विस्फोट में बच्ची की मौत,मां व भाई घायल

रक्सौल के हरदिया गावँ में गैस सिलेंडर विस्फोट में बच्ची की मौत,मां व भाई घायल

ब्रेकिंग न्यूज़
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के हरदिया गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट से हुए हादसे में रविवार को एक बच्ची की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक,स्थानीय शेर मोहम्मद मियाँ के घर में खाना बनाने के क्रम में अचानक गैस सिलिंडर में आग लग लगी।जब तक स्थिति नियंत्रित होती,गैस सिलेंडर विस्फोट कर गया। इस घटना में एक बच्ची की मौत हो गई। इसकी पुष्टि रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने की।बताया कि इस घटना में परिवार के दो लोग घायल हो गए। बताया गया कि घटना में 7 वर्षीया नगमा खातून की मौत इलाज के क्रम में हो गई।जबकि, मृतका की मां जमीला खातून व डेढ़ साल का बच्चा घायल है। जिनका ईलाज शहर स्थित डंकन अस्पताल में चल रहा है। ...
अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार को रक्सौल में किया गया सम्मानित!

अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार को रक्सौल में किया गया सम्मानित!

नगर परिक्रमा
रक्सौल।(vor desk )।रौनियार समाज की एकता और सम्प्रभुता के लक्ष्य को लेकर देश भ्रमण को निकले अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महा सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल रौनियार का रक्सौल में श्री रौनियार वैश्य बन्धु समिति द्वारा भव्य स्वागत हुआ।छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर के मूल निवासी गोपाल रौनियार को संस्था के संरक्षक भरत प्रसाद गुप्त व अध्यक्ष शिव पूजन प्रसाद के नेतृत्व में दो शाला ओढाने के साथ बुके दे सम्मानित किया गया।इस मौके पर एक बैठक आयोजित हुई।जिसमें रौनियार समाज की मजबूती पर बल दिया गया।इस दौरान अपने सम्बोधन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोपाल प्रसाद ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है।समाज की पहचान व मान सम्मान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संगठित हो कर सँघर्ष जरूरी है।उन्होंने कहा कि समाज की मजबूती व कार्यो को अंतिम उद्देश्य निर्माण व सकरात्मक बदलाव होना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमे वर्तमान युग की चुनौतियों...
रेलवे पार्क में एक माह से डेरा डाले विदेशी शक्ल सूरत वाली संदिग्ध महिला बनी पहेली,अटकलें तेज!

रेलवे पार्क में एक माह से डेरा डाले विदेशी शक्ल सूरत वाली संदिग्ध महिला बनी पहेली,अटकलें तेज!

रक्सौल आसपास
रक्सौल रेलवे स्टेशन रहा है आतंकियों की हिट लिस्ट में,बावजूद,रेल प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल रक्सौल।(vor desk )।सीमाई शहर रक्सौल रेलवे स्थित पार्क में एक संदिग्ध महिला को ले कर अटकलों का बाजार गर्म है।वह महिला विक्षिप्त दिखती है।लेकिन,उसके कार्य करने का तरीका व संदिग्ध आचरण से चर्चा का बाजार गर्म है।कुल मिला कर उक्त महिला पहेली बन गई है।रेल प्रशासन मौन साधे हुए है। मिली जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला करीब एक माह से रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द घूमती रहती है।और रेलवे पार्क में डेरा डाल रखा है।मजे की बात यह है कि वह धड़ल्ले अखबार भी पढ़ती है।यही नही अखबार व पुस्तकें पढ़ने के साथ उसका खान पान भी लजीज व्यंजन से युक्त रहता है। बताया जाता है कि उक्त विक्षिप्त सी भेष भूषा वाली इस महिला का चेहरा भी अश्वेत विदेशी जैसा प्रतीत होता है।संदिग्ध रूप से उसका यहां कैम्प करना और रेलवे स्टेश...
नशा कारोबार के चपेट में रक्सौल:स्वच्छ रक्सौल ने खोला मोर्चा,तो,उत्पाद विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश!

नशा कारोबार के चपेट में रक्सौल:स्वच्छ रक्सौल ने खोला मोर्चा,तो,उत्पाद विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।भारत-नेपाल सीमावर्ती रक्सौल समेत आस पास के इलाके में अवैध नशीली दवाओं व मादक पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री एवं इस्तेमाल जारी है।इसके विरुद्ध स्वच्छ रक्सौल संस्था ने मोर्चा खोल दिया है।इस बाबत केंद्र व राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की गई है।वहीं,संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने आमरण अनशन भी किया था।जिसमे यह मुद्दा शामिल था।इसको ले कर प्रशासन द्वारा प्रेषित आवेदन व जन शिकायत पत्र मिलने के बाद राज्य के उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त श्री कृष्ण पासवान ने विभाग के अधिकारियों को छापेमारी व आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।जिससे नशा कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। नशा के विरुद्द मोर्चा : सीमा क्षेत्र समेत रक्सौल में नशीली दवा समेत मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त व इस्तेमाल धड़ल्ले जारी है।जिसके रोकथाम के लिए स्वच्छ रक्सौल संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने केंद्र व र...

दो बूंद दवा -पोलियो हवा’ के नारे के साथ निकला राष्ट्रीय पल्स पोलियो जागरूकता रैली!

Uncategorized
15 से 19 सितम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान,घर घर पिलाई जाएगी दवा रक्सौल।(vor desk )।दो बूंद दवा,पोलियो हवा,एक भी बच्चा छूट गया,सुरक्षा चक्र टूट गया !जैसे नारों के साथ रक्सौल नगर में शनिवार को पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई।शहर के रेलवे मध्य विद्यालय से निकली रैली बड़ा परेउवा, तुमड़िया टोला,नेपाली स्टेशन,स्टेशन रोड समेत अन्य इलाकों में भ्रमण के बाद वापस स्कूल पहुच कर समाप्त हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा प्रभारी डॉ0 शरतचंद्र शर्मा के निर्देश पर निकली इस रैली का नेतृत्व यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार ,सुमित कुमार गुप्ता ,बीसीएम राजकेश्वर यादव, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार ,पोलियो पर्यवेक्षक राजेश कुमार,देवेश कुमार मिश्रा आदि ने किया।जिसमें शिक्षकों समेत बड़ी संख्या में बच्चे शामिल थे।इसमें आगामी 15 से 19 सितम्बर तक चलने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अ...
केसीटीसी कॉलेज में हिंदी दिवस मना,हिंदी के महत्व पर हुई चर्चा परिचर्चा!

केसीटीसी कॉलेज में हिंदी दिवस मना,हिंदी के महत्व पर हुई चर्चा परिचर्चा!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।हिंदी भारत का गौरव है जिसके बिना हिंदुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती। उक्त बातें आज केसीटीसी कॉलेज में आयोजित हिंदी दिवस पर आयोजित एक सादे समारोह में बोलते हुए इग्नू के समन्वयक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि सामाजिक संस्कृति के उन्नति का सूचक भी है। पूरे देश में हिंदी बोली जाती है समझी जाती है और पूरे विश्व में आज हिंदी अकेलापन की स्थिति में नहीं है। समारोह की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य प्रो0 डॉ0 चंद्रमा सिंह ने किया।प्रो0 सिंह ने कहा कि अंग्रेज के जाने के बाद अंग्रेजी से आज तक हम नहीं उबर पाए।हिंदी के विस्तार में ही सभी भाषाओं का हित है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ0 प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि हमें अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए ।आज भी कुछ लोग अंग्रेजी मानसिकता से त्रस्त हैं, वे हिंदी भाषी को उपेक्षा की दृष्ट...
सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फूटे पटाखे, मना जश्न!

सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर फूटे पटाखे, मना जश्न!

रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )। पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ0 संजय जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर खुशी मनाई।पटाखे फोड़े और मिठाईयां बांटी।शहर के पोस्ट ऑफिस चौक पर हर्ष मनाते हुए पीएम मोदी,भाजपा अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह व प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के पक्ष में नारे लगाए गए। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कहा कि यह चंपारण के लिए गर्व की बात है।डॉ0 जायसवाल एक कार्यकर्ता से आगे बढ़ते हुए इस स्थान को प्राप्त किया है । डॉ0 जायसवाल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और उसका ही फल मिला है ।डॉ0 सिन्हा ने आशा व्यक्त किया है कि डॉ0 जायसवाल के नेतृत्व में पार्टी का चहुमुखी विकास होगा। केंद्रीय नेतृत्व बधाई का पात्र है।जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह न...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!