Sunday, May 24

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत एसएसबी ने निकाली साइकिल रैली


रक्सौल।(Vor desk)। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम के 75वें संस्करण के अवसर पर शनिवार को 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) रक्सौल द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कमांडेंट संजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित विभिन्न बाह्य सीमा चौकियों पर आयोजित हुआ।
साइकिल रैली में 47वीं वाहिनी के अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के माध्यम से लोगों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम, पर्यावरण संरक्षण एवं खेलकूद के प्रति जागरूक और प्रेरित किया गया।


एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि “फिट इंडिया मूवमेंट” का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है, ताकि स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। रैली के दौरान जवानों ने स्थानीय नागरिकों को साइकिल चलाने और नियमित व्यायाम अपनाने का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में बलकर्मियों ने फिट रहने, पर्यावरण को सुरक्षित रखने तथा खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!