Monday, March 16

सीमांचल

नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र ने रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के 8 योजनाओं का किया उद्घाटन,19योजनाओं का किया शिलान्यास!

नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र ने रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र के 8 योजनाओं का किया उद्घाटन,19योजनाओं का किया शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री जिवेश कुमार मिश्र शनिवार को रक्सौल पहुंचे,जहां विधायक आवास पर भाजपा विधायक प्रमोद सिन्हा के साथ ही मुख्य पथ स्थित पुराने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचने पर सभापति धुरपति देवी,उप सभापति पुष्पा देवी, ईओ ई मनीष कुमार,एसडीओ शिवाक्षी दीक्षित ,एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार सहित अन्य पार्षदों ने भी बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जो नूरा कुश्ती है,वह स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित है ।अभी वहां कोई मुख्यमंत्री तय नहीं हैकांग्रेस अपने पक्ष में है ।जबकि एनडीए में सभी तय है। श्री मिश्र ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में एक बैठक भी की जिसमे उन्होंने रक्सौल के विकास की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि नेपाल से निकलने वाली सरीसवा नदी के प्रदूषण मुक्ति और नगर के जल निकासी प्रबंध के लिए रक्सौल में 76करोड़ की लागत से सिवरेज ट्रीटमे...
बंगाल की लड़की को रक्सौल बॉर्डर से किया गया रेस्क्यू,दबोचा गया युवक ‘सोनू’बन कर ले जा रहा था काठमांडू,जांच में हुआ चौकाऊ खुलासा!

बंगाल की लड़की को रक्सौल बॉर्डर से किया गया रेस्क्यू,दबोचा गया युवक ‘सोनू’बन कर ले जा रहा था काठमांडू,जांच में हुआ चौकाऊ खुलासा!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)।एसएस बी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम एवम प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सहयोग से बंगाल की नाबालिग लड़की को मानव तस्करी का शिकार हो रही बच्ची को मुक्त कराया गया है। वह मोहम्मद पठान नामक युवक की चंगुल में थी,जिसे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को मुक्त कराया गया । मिली जानकारी के मुताबिक,सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर धर्म बदल कर प्यार का झांसा देकर बंगाल की नाबालिग लड़की को गलत इरादे से काल्पनिक नाम सोनू (मोहम्मद पठान) काठमांडू (नेपाल) ले जा रहा था,इसी बीच गुप्त सूचना पर अभियान के तहत उसे दबोच लिया गया।पकड़ा गया पठान पूर्वी चम्पारण जिला के पहाड़पुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। बताया गया कि एस एस बी 47 वाहिनी की एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग टीम ने खुफिया इनपुट पर रक्सौल बॉर्डर से भारत से नेपाल की तरफ़ जा रहे एक व्यक्ति के साथ एक नाबालिग लड़की को सं...
11केवीए में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रक्सौल में शनिवार को 10बजे से 3बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

11केवीए में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रक्सौल में शनिवार को 10बजे से 3बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल पॉवर हाउस से विद्युत आपूर्ति होने वाले इंडस्ट्रियल एवं केबल फीडर से सप्लाई विधुत बाधित रहेगी।विद्युत आपूर्ति बाधित होने का वजह 11 केवीए वायर में मेंटेनेंस को बताया गया है। जिसके कारण शनिवार को दिन में आपूर्ति बाधित रहेगी।इस दौरान सुबह के 10 बजे से लेकर दिन के 03 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस आशय की जानकारी साझा करते हुए कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार ने बताया कि 11 केवीए में मेंटेनेंस को लेकर उक्त फीडर से मिलने वाली विधुत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।श्री कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपनी जरूरी कार्यों को सुबह के 10 बजे से पूर्व ही निबटा लेने की सलाह दी है। ...
अंबेडकर ज्ञान मंच द्वारा रामगढ़वा के बसतपुर में मनाया गया बाबा साहेब की जयंती,प्रख्यात जहीर जादूगर ने प्रस्तुत किया झांकी!

अंबेडकर ज्ञान मंच द्वारा रामगढ़वा के बसतपुर में मनाया गया बाबा साहेब की जयंती,प्रख्यात जहीर जादूगर ने प्रस्तुत किया झांकी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढवा।(Vor desk)।प्रखण्ड के बैरिया पंचायत के बसतपुर गाँव में गुरुवार की देर रात संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की 134 वी जयंती मुख्य अतिथि नेपाल के बहुजन चिंतक प्रेमशंकर हजारी,शिवनाथ राम, मंच के संस्थापक मुनेश राम, अध्यक्ष रविंद्र कुमार, जगन राम, भाग्य नारायण साह आदि ने संयुक्त रूप से केक काट काफी धूमधाम से मनाया।यह कार्यक्रम अम्बेडकर ज्ञान मंच (केंद्रीय कमिटी) द्वारा आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम, यूगूलकिशोर राम, अर्जुनदेव पासवान के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम से पहले मंच के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा ज्ञान रथ पर सवार बाबा साहेब अम्बेडकर के आकर्षक झांकी को प्रख्यात जहीर जादूगर ने प्रस्तुत किया तथा हाथ में संविधान का प्रतिरूप लेकर शिक्षा को आत्मसात करने का संकल्प दिलाया और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंच के नीले झंडे तले बाबा साहेब के जयकारे क...
बिहार पुलिस ने मुर्गी फार्म के आड़ में पलनवा के सिरिसिया गांव में चल रहे अवैध गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन,4 मास्टर माइंड गिरफ्तार,छापेमारी में कार्बाइन,पिस्टल,कारतूस,मशीन सहित अर्द्ध निर्मित हथियार आदि बरामद!

बिहार पुलिस ने मुर्गी फार्म के आड़ में पलनवा के सिरिसिया गांव में चल रहे अवैध गन फैक्ट्री का किया उद्भेदन,4 मास्टर माइंड गिरफ्तार,छापेमारी में कार्बाइन,पिस्टल,कारतूस,मशीन सहित अर्द्ध निर्मित हथियार आदि बरामद!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक मुर्गी फार्म के आड में चल रहे गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है।यह उद्भेदन मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व एवं निर्देश पर एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली एसआईटी टीम ने शुक्रवार को किया है।रक्सौल और रामगढ़वा थाना की पुलिस भी इस छापेमारी में शामिल थी।रक्सौल अनुमंडल के पलनवा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में यह गन फैक्ट्री संचालित था।करीब 12घंटे चले ऑपरेशन में आखिरकार पुलिस को जब सफलता मिली,तो,आंखे खुली रह गई।इस अवैध गन फैक्ट्री से कई सारी हथियार बनाने की मशीने मिली।इसके साथ ही भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित हथियार,भारी संख्या में कारतूस,कई सारे पिस्टल और कार्बाइन भी बरामद किए गए हैं।मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।खुद एसपी स्वर्ण प्रभात अवैध फैक्ट्री देखने पहुंचे और खुद से जांच भी की।बिहार सीमावर्ती इलाके में यह उद्भेदन...
वीरगंज में निषेधाज्ञा हटने के बाद हालात सामान्य,पुलिस ने पकड़े गए 3लोगों पर राजद्रोह और 2 लोगों पर अपराधिक उपद्रव का मुकदमा किया दर्ज,6 दिनों के रिमांड पर ले कर पुछ ताछ जारी!

वीरगंज में निषेधाज्ञा हटने के बाद हालात सामान्य,पुलिस ने पकड़े गए 3लोगों पर राजद्रोह और 2 लोगों पर अपराधिक उपद्रव का मुकदमा किया दर्ज,6 दिनों के रिमांड पर ले कर पुछ ताछ जारी!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)। नेपाल के वीरगंज में विगत शनिवार से जारी तनाव ,अशांति और अस्थिरता के कम होने के बाद वीरगंज (परसा)प्रशासन नेशुक्रवार की सुबह 7बजे से निषेधाज्ञा हटा लिया है।गुरुवार को जिला सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त आशय का फैसला हुआ था, जिसमे जिलाधिकारी गणेश अर्याल,प्रमुख सेनानी निराजन कटुवाल,एसपी गौतम मिश्र,फोर्स एसपी राधेश्याम धीताल ,उप अनुसंधान निर्देशक दिलीप कुमार सिंह,सहायक प्रमुख जिलाधिकारी सुमन कुमार कार्की उपस्थित थे।इससे पहले गुरुवार की दोपहर जिला प्रशासन की एक बैठक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई,जिसमे पिछले अवस्था पर चर्चा हुई और शांति सौहार्द कायम रखने की प्रतिबद्धता जताई गई।जिसके बाद निषेधाज्ञा हटाने के लिए जिला सुरक्षा समिति ने सिफारिश की।उधर, हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर पथराव ,झड़प और उपद्रव के मामले में परसा जिला पुलिस ने पकड़े गए तीन लोगों खिलाफ र...
शादी में हथियार के साथ पहुंचे दो बदमाश धराए: एक आरोपी का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस कर रही थी तलाश

शादी में हथियार के साथ पहुंचे दो बदमाश धराए: एक आरोपी का पिस्टल लहराते वीडियो वायरल होने के बाद से ही पुलिस कर रही थी तलाश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(Vor desk)। रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र के आदापुर थाना क्षेत्र के भालूवाहां गांव में पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।इन्हें एक शादी समारोह के दौरान गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के मुताबिक,आदापुर थानाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बारात के दौरान कलवारी मंझरिया निवासी सोनू कुमार और लालू यादव को दबोचा। सोनू के पिता का नाम नवल यादव और लालू के पिता का नाम जंगबहादुर यादव है।दोनो कलवारी मझरिया के निवासी हैं।दोनो बारात में शामिल होने आए थे ,इसी बीच गुप्त सूचना पर इन्हें दबोचा गया। पुलिस जांच और पूछ ताछ में जुटी है कि आखिर इनकी असली मंशा क्या थी। जांच में यह भी सामने आया है कि सोनू कुमार पहले भी एक शादी समारोह में पिस्टल लहराते हुए वीडियो में नजर आया था। यह वीडियो स...
पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने किया  छौडादानों प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,दिए कई निर्देश

पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल ने किया छौडादानों प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण,दिए कई निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा गुरुवार को प्रखंड एवं अंचल कार्यालय छौडादानों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के कर्मियों एवं पदाधिकारी की उपस्थिति देखी। प्रखंड कार्यालय में जिलाधिकारी ने पीएम आवास योजना, आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की। अंचल कार्यालय में जिलाधिकारी ने आरटीपीएस काउंटर पर जाकर वहां की जा रही कार्यों का अवलोकन किया एवं आरटीपीएस से प्राप्त आवेदनों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित रक्सौल भी मौजूद रहीं। पडीएम के द्वारा आवास योजना के आवेदनों की स्वीकृति कैंप मोड में करने का निर्देश दिये।जिलाधिकारी श्री जोरवाल ने प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी के कार्यालय का भी...
11 केवीए में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रक्सौल में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

11 केवीए में मेंटेनेंस कार्य को लेकर रक्सौल में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) पॉवर हाउस से विद्युत आपूर्ति होने वाले इंडस्ट्रियल एवं केबल फीडर से सप्लाई विधुत बाधित रहेगी।विद्युत आपूर्ति बाधित होने का वजह 11 केवीए वायर में मेंटेनेंस को बताया गया है। जिसके कारण शुक्रवार को दिन में आपूर्ति बाधित रहेगी।इस दौरान सुबह के 09 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी . इस आशय की जानकारी साझा करते हुए कनीय विद्युत अभियंता रवि कुमार ने बताया कि 11 केवीए में मेंटेनेंस को लेकर उक्त फीडर से मिलने वाली विधुत आपूर्ति पूर्णतः बंद रहेगी।श्री कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं से अपनी जरूरी कार्यों को सुबह के 9 बजे से पूर्व ही निबटा लेने की सलाह दी है। ...
चक्रवाती तूफान ने सीमाई क्षेत्र में मचाया कहर,महिला की मौत,कई घायल,पूर्व मंत्री शमीम अहमद ने बंधाया ढाढ़स!

चक्रवाती तूफान ने सीमाई क्षेत्र में मचाया कहर,महिला की मौत,कई घायल,पूर्व मंत्री शमीम अहमद ने बंधाया ढाढ़स!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सीमाई क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ने गुरुवार को कहर मचाया ।बिहार से लगे नेपाल के परसा,बारा,रौतहट समेत तराई क्षेत्र समेत पूर्वी चंपारण और आस पास के जिलों में इसका असर रहा। मौसम के अचानक करवट लेने के बीच तेज तूफान और ओला गिरने से रक्सौल अनुमंडल के छौडादानों प्रखंड और आस पास के क्षेत्र में काफी क्षति पहुंची।मिली जानकारी के मुताबिक, छौड़ादानो प्रखण्ड के ग्राम लक्ष्मण नगर में तेज हवा का प्रकोप एवं भारी ओलावृष्टि (साइक्लोन की तरह) हुई।जिससे गेहूं सहित अन्य फसल को काफी नुकसान पहुंचा।एक बड़ा गोला गिरने एवं तेज हवा से एक महिला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।सूत्रों ने बताया कि सैनिक रोड में एक टेम्पु खेत में पलट गया,जिससे खेत में काम कर रही महिला की दब कर मौत हो गई।महिला की पहचान महुवावा थाना क्षेत्र के लक्ष्मण नगर निवासी साम देव महतो की पत्नी चम्पा देवी( 55) के रूप में हुई है...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!