Saturday, March 14

सीमांचल

पुल ने ली ‘नर बलि’:बेतिया निवासी बाइक सवार युवक दानिश की मौत,अमन आईसीयू में, रक्सौल अंबेडकर चौक पर बीती रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुआ हादसा!

पुल ने ली ‘नर बलि’:बेतिया निवासी बाइक सवार युवक दानिश की मौत,अमन आईसीयू में, रक्सौल अंबेडकर चौक पर बीती रात्रि नहर में बाइक गिरने से हुआ हादसा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।… आखिरकार पुल ने 'नर बलि' ले ही ली! रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर नहर में आधी रात को बाइक गिरने से हुए हादसे में बेतिया निवासी बाइक चालक युवक की जान चली गई।वहीं,बाइक सवार युवक रक्सौल के निजी हॉस्पिटल में जीवन मौत से जूझ रहा है।वह भी पुलिस और स्थानीय लोगों के मदद के कारण हॉस्पिटल पहुंच सका। घटना बीती रात्रि करीब एक बजे की है।दोनो युवक बेतिया से एक बाइक से आ रहे थे।उन्हें नहीं पता था कि पुल बन रहा है। अनभिज्ञता में बाइक को उन्होंने पुल निर्माण स्थल के पास शहर में प्रवेश के लिए दौड़ा दिया और यह दुखद हादसा हो गया। बाइक घोड़ासहन नहर में जा गिरी।बेतिया के काली बाग निवासी बाइक चालक दानिश जावेद बुरी तरह घायल हो गया।उसे माथे में गंभीर चोट आई।बताया गया है कि उसकी स्पॉट डेथ हो गई।वहीं,पीछे सवार नहर में गिरने के बाद अमन कराहता और शोर करता पड़ा रहा।सूचना ...
नगर विकास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धूरपति देवी को किया पद मुक्त,सियासी हल चल तेज!

नगर विकास विभाग ने रक्सौल नगर परिषद की मुख्य पार्षद धूरपति देवी को किया पद मुक्त,सियासी हल चल तेज!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। बिहार सरकार ने नगर परिषद रक्सौल की मुख्य पार्षद धुरपति देवी को नगर विकास एवं आवास विभाग ने पदमुक्त कर दिया है।अपने कृत्यों एवं कर्तव्यों को करने से इंकार या उपेक्षा करने तथा अपने कर्तव्यों के निर्वहन में दुराचार का दोषी पाए जाने के फलस्वरूप बिहार नगरपालिका अधिनियम 2007 की धारा 25(4) के अधीन तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया गया है।नगर विकास एवं आवास विभाग के परियोजना पदाधिकारी सह अपर निदेशक देवेंद्र सुमन के हस्ताक्षर से पांच अगस्त को चार पेज के जारी आदेश में इसकी इसकी पुष्टि की है।विभाग द्वारा जारी पत्र के मुताबिक, नगर परिषद रक्सौल की उप मुख्य पार्षद पुष्पा देवी ने मुख्य पार्षद धुरपति देवी के विरुद्ध विभागीय प्रतिबंध के बावजूद समूह ख एवं ग के पदों पर हुई अवैध रूप से बहाली बोर्ड की संपुष्टि के बिना लगभग 7 से 8 करोड़ की खरीदारी, विगत आठ महीनों से बोर्ड की बैठक नहीं बुलाए ...
के०सी०टी०सी०कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ० प्रो० बिनोद बैठा ने किया पद भार ग्रहण,हुआ अभिनंदन और स्वागत!

के०सी०टी०सी०कॉलेज में नये प्राचार्य डॉ० प्रो० बिनोद बैठा ने किया पद भार ग्रहण,हुआ अभिनंदन और स्वागत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। विश्व विद्यालय द्वारा रक्सौल के०सी०टी०सी० कॉलेज में नये प्राचार्य के पद पर डॉ० प्रो० बिनोद बैठा को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बुधवार को पद भार ग्रहण कर लिया है।इस अवसर पर कॉलेज परिवार द्वारा नव नियुक्त प्राचार्य श्री बैठा को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर समानित एवं स्वागत किया। मौके पर निवर्तमान प्रभारी प्राचार्य डॉ०प्रो०संत साह जी,डॉ०प्रो०जिछु पासवान जी,प्रो०प्रेम प्रकाश,प्रो० वीरेंद्र कुमार,प्रो०प्रकाश कुमार, प्रो० मो०सैफुलाह,शर्मा प्रसाद,कुमार अमित,प्रो०प्रदीप श्रीवास्तव,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत कुमार,संजीत कुमार,उज्जवल मिश्रा, रणधीर कुमार,रोहित कुमार,संतोष कुमार,राहुल कुमार,उदय कुमार,लालबाबू कुमार,रेहान आलम आदि लोग मौजूद रहे। ...
रक्सौल : डीएसपी मनीष आनंद ने किया हरैया थाना के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन!

रक्सौल : डीएसपी मनीष आनंद ने किया हरैया थाना के नव निर्मित अत्याधुनिक भवन का उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित हरैया थाना अब आधुनिक तकनीक और व्यवस्थाओं से सुसज्जित मॉडल थाना बन गया है। रक्सौल के डीएसपी मनीष आनंद ने लगभग चार करोड़ पचास लाख रुपये की लागत से बने इस अत्याधुनिक थाने का सोमवार को एक से समारोह के बीच उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि नई व्यवस्थाओं से आम जनता को त्वरित और सहज न्याय मिलेगा और सीमा क्षेत्र में अपराधों पर लगाम लगेगी।सीमा क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में यह थाना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नव-निर्मित थाना भवन में सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं, जिससे पुलिसकर्मियों को अपने कार्य निष्पादन में आसानियाँ होंगी। समुचित तकनीकी और प्रशासनिक व्यवस्थाएं न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाएंगी। डीएसपी मनीष आनंद ने थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान को निर्देश दिया कि मॉडल थाना पीड़ितों के लिए नई उम्मीद का कें...
रक्सौल में भीषण जलसंकट को ले कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,वार्ड19 में दो समरसेबल लगने के बाद पार्षद ने जताया आभार!

रक्सौल में भीषण जलसंकट को ले कर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन,वार्ड19 में दो समरसेबल लगने के बाद पार्षद ने जताया आभार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल नगर में जल संकट से त्राहि त्राहि की स्थिति के बीच नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया।रविवार को वार्ड संख्या 19 के पार्षद सोनू गुप्ता के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन और धरना का आयोजन हुआ।जिसमे बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए।इसमें भेद भाव और गड़बड़ी के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए खूब नारेबाजी की गई । इस धरना प्रदर्शन में समाजसेवी महेश अग्रवाल,पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी,स्वच्छ रक्सौल के अध्यक्ष रणजीत सिंह आदि ने एक स्वर से नगर में पेय जल संकट के निराकरण की मांग करते हुए नल जल योजना में हुई गड़बड़ी के उच्चस्तरीय जांच की मांग की।कहा कि यदि नल जल योजना रक्सौल में सुचारू रहती,तो,शहर को जल संकट से नहीं जुझना पड़ता।इस संकट के दौर में जल्दबाजी में नल जल योजना पर काम शुरू हुआ है,जो,सही से नहीं हो रहा।श्री अग्...
15 हजार की इनामी एनडीपीएस अभियुक्त को हरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 हजार की इनामी एनडीपीएस अभियुक्त को हरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk) ।हरैया पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ा परेउवा वार्ड नं 1 की एनडीपीएस एक्ट अभियुक्त सईदा खातून पति नईम मियां को कांड संख्या 30/9/24 धारा 8(c)/ 20 (b)/20(c) / 22(c)/ 24/29 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। यह जानकारी हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने दी।
नेपाल के पशुपतिनाथ मंदीर की तर्ज पर बनेगा रक्सौल का नया बनने वाला रेलवे स्टेशन, स्थानीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर रखी आधारशिला!

नेपाल के पशुपतिनाथ मंदीर की तर्ज पर बनेगा रक्सौल का नया बनने वाला रेलवे स्टेशन, स्थानीय सांसद डा.संजय जायसवाल ने विधिवत भूमि पूजन कर रखी आधारशिला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा का महत्वपूर्ण रक्सौल रेलवे स्टेशन अब विश्व स्तरीय होगा! अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत इस स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा, जिसकी पहली झलक काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर जैसी होगी। इस परियोजना के पहले चरण में 54 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।इस अमृत भारत स्टेशन के निर्माण का कार्य अब शुरू हो जाएगा,क्योंकि,इसके लिए पश्चिम चंपारण क्षेत्र के सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा संजय जायसवाल ने 1अगस्त2025( शुक्रवार )को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया ।इस दौरान समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय कुमार , क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा सहित एनडीए कार्यकर्ता और रेल अधिकारीगण मौजूद रहे। इस दौरान सांसद डा संजय जायसवाल ने बताया कि नया स्टेशन 4 मंजिला होगा।इस पर पशुपति नाथ मंदिर की तरह का चार गुंबद भी होगा। इसकी भव्यता शहर के किसी भी हिस्से...
आश्वासनों के बाद जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन स्थगित,डायवर्शन और हाई लेबल ब्रिज निर्माण अधर में!

आश्वासनों के बाद जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन स्थगित,डायवर्शन और हाई लेबल ब्रिज निर्माण अधर में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में पांच दिनों से जारी जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन बुधवार को स्थगित हो गया। रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार और जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जूस पिला कर अनशन तुड़वाया।एसडीओ मनीष ने आश्वासन दिया कि नहर में जो चचरी पुल बना है उसको आवाजाही की सुविधा के दृष्टि से चौड़ा बनाया जाएगा।पानी ज्यों ही कम होगा, हाई लेबल ब्रिज निर्माण शुरू हो जाएगा।पंद्रह दिनों में पुल बनाने की पहल होगी। वहीं,जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पुर्णिमा भारती की जान महत्वपूर्ण है।जब पानी खत्म होने के बाद पुल पंद्रह दिनों में बन जाना है,तो,लोहे का डायवर्शन की मांग किसी तरीके से तर्क सम्मत नहीं है,क्योंकि,पुल बनने के बाद यह अनुपयोगी बन जाएगा।उन्होंने कहा कि एक माह बाद30अगस्त को फिर से हम समीक्षा करेंगे और यदि प्रगति नहीं हुई तो यहां पूर्णिमा भारती के साथ खु...
भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाल के मकवानपुर में चार भारतीय गिरफ्तार 

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाल के मकवानपुर में चार भारतीय गिरफ्तार 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल  पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में नशीली दवा की खेप के साथ चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।एक भारतीय नंबर के स्कॉर्पियो संख्या  बीआर 05पिए 9093 में में फॉल्स बटम बनाकर उक्त नशीली दवा को छुपाया गया था,जिसे काठमांडू ले जाया जा रहा था।इसी बीच मकवानपुर के इंद्र सरोवर कुलेखानी सड़क स्थित हैवी चौक से जांच में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली,थाना बंजरिया निवासी शेख गुलज़ार, वसीम अहमद, नेसाब अहमद और शेख स्कूत के रूप में हुई है।इनके पास से कुल6443 एम्पुल डायजीपाम , नूरफिन,ट्रामाडोल और प्रोमेंथाईजिन हाइड्रोक्लोराइड बरामद हुआ है।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के  निरीक्षक अमृत थापा की कमांड में उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि ये वीरगंज होते काठमांडू जा रहे थे,इसी बीच हेवी चौक पर उन्...
रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा

रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एक तरफ इंद्र भगवान का प्रकोप दूसरे तरफ सिस्टम का लापरवाही से लोग परेशान है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग हाथों में बाल्टियां लेकर इधर उधर घूम रहे है। इसी बीच रक्सौल नगर परिषद शहर में  गंदा  पानी लोगों को पीने पर मजबूर कर दिया है । एक ऐसा ही वाक्या रक्सौल के वार्ड नंबर 24 से सामने आयी है, जहाँ कहने के लिए नगर परिषद लोगो को जल आपूर्ति के लिए टंकी से पानी तो भेजवा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इस  पानी से कोई हाथ पैर धोना भी नही चाहेंगे । वार्ड 24के स्थानीय मालती देवी और अशरफ अंसारी ने बताया कि ऐसा पानी जानवर भी पीकर बीमार हो जाएं। वैसा पानी नगर परिषद लोगो को पीने के लिए सप्लाई कर रहा है।स्थिति यह है कि जल संकट के वजह से लोग क्या करे वही गंदा पानी पिने को मजबूर है, यह केवल इसी वार्ड का नहीं बल्कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति है, लगभग सभी जगह उसी तरह का पानी दिया जा रहा ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!