दफ्तर में हो रही निगरानी समिति की बैठक,बाजार में कृषक खरीद रहे 266 की बजाय 400 रुपये बोरी उर्वरक
अधिकारियों ने कहा-खाद की कालाबाजारी करने वालों की लाइसेंस होगी रद्द
रक्सौल।(vor desk)।एक ओर कोरोना काल मे किसान आफत में हैं,वहीं,दूसरी ओर खरीफ की खेती के सीजन में 266 रुपये की उर्वरक 400 रुपये के आस पास बिक रही है।इस उर्वरक तस्करी व कालाबाजारी को रोकने के लिए एसडीओ आरती ने अनुमंडल स्तर पर उड़न दस्ता का गठन भी कर दिया है।लेकिन, तस्करी -कालाबाजारी रोकने की बजाय अधिकारी दफ्तर में बैठके कर खाना पूर्ति कर रहे हैं।उनके लिए मानो क्षेत्र में कोई समस्या ही नही है।उनकी माने तो वाजिब दामों पर घर मे किसान उर्वरक हासिल कर रहे हैं।
एक ओर आईबी की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी गम्भीर हैं उनके निर्देश पर प्रशासन ने सख्ती के संकेत दिए।लेकिन,यह संकेत ढाक के तीन पात रहा।
इस बीच कार्रवाई की जगह रक्सौल के कृषि पदाधिकारी गुरुवार को निगरानी समिति की बैठक में मशगूल दिखे।जिसकी कोई उपलब्धि अब तक आमजनों ...









