परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स के लिए 2 सितम्बर से 15 सितम्बर तक चलेगी स्पेशल ट्रेनें!
रक्सौल।(vor desk )।बिहार में परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स की संख्या काफी अधिक है. इसी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को भी राज्य सरकार के स्तर पर एक हाई लेवल मीटिंग की गई थी.
जिसके बाद इंटर डिस्ट्रिक्ट और लोकल ट्रेनें चलाने की अनुशंसा की गई थी. अब रेलवे ने राज्य सरकार की अनुशंसा को मान लिया है.मंगलवार की शाम रेलवे की तरफ से 20 जोड़ी स्पेशल लोकल ट्रेनें चलाने की घोषणा की गई है.
ईस्ट सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ राजेश कुमार के अनुसार इन स्पेशल ट्रेनों को 2 सितंबर से 15 सितंबर तक चलाया जाएगा.
इन ट्रेनो के रूट पर पड़ने वाले स्टेशन के जनरल टिकट काउंटर को भी खोला जाएगा. साथ ही यूटीएस मोबाइल एप के जरिए भी जनरल टिकट लिए जा सकेंगे.
* रक्सौल से पटना व मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर के लिए ट्रेन
IIT (JEE), NEET और NDA के परीक्षार्थियों के लिए दो जोड़ी इंटरसिट...









