एसएसबी ने तस्करी कर नेपाल ले जाये जा रहे छह भैंस समेत एक व्यक्ति को पकड़ा
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी 47 वीं बटालियन ने रक्सौल सीमा पर छह भैंस समेत एक व्यक्ति को पकड़ा है।
एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि इस दौरान तीन छोटे भैंस व तीन बड़े भैंस को नियंत्रण में लिया गया,जिसे नेपाल ले जाया जा रहा था।
पकड़े गए व्यक्ति के पास से इन भैंसों को खरीदने या बेचने के कोई वैध रोकड़ प्राप्ति पर्ची/कागज नहीं पायी गई।पशुओं की कीमत 2,19,000/- आंकी गई है।
यहाँ ये भी जानकारी दी जाती है कि, भारत सरकार का शुल्क दिए बिना, कस्टम एक्ट 1962 सैक्शन 110 के अंतर्गत किसी भी प्रकार के सामान या बेचने वाले पशुओं को देश की सीमा के पार ले जाना या लाना तस्करी जैसा अपराध कहलाता है।जिसे रोकने के लिए एसएसबी लगातार अभियान चला रही है।
पकड़े गए व्यक्ति ने स्वीकार किया है कि वह बहुत गरीब है, दूसरे गांव के नामी गिरामी तस्कर के पुत्र ने उसे भैंस को नेपाल पहुचाने को कहा।य...









