Tuesday, June 9

सीमांचल

भाजयुमो के जिला कार्यसमिति का गठन,जिलाध्यक्ष मनीष दुबे ने विधान सभा चुनाव की तैयारी पर दिया बल!

भाजयुमो के जिला कार्यसमिति का गठन,जिलाध्यक्ष मनीष दुबे ने विधान सभा चुनाव की तैयारी पर दिया बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर मनीष दुबे ने भाजयुमो जिला कार्यसमिति घोषणा की है।इसमे भाजयुमो जिला महामंत्री श्याम शर्मा एवं इंजीनियर प्रवीन रंजन, उपाध्यक्ष पिंटू गिरी, मदन पटेल ,चंदन कुशवाहा ,राम, शर्मा ,सुनील गुप्ता ,अशोक सोनी, जिला मंत्री अर्जुन गिरी, प्रभात बरनवाल ,राहुल गुप्ता, विजय कुशवाहा, कमलेश कुमार शर्मा, मनकेश्वर कुमार, प्रवक्ता राज किशोर ठाकुर ,सोनू कुमार राजेश तिवारी ,जितेंद्र कुमार, बबलू केशरीवाल , आईटी सेल संयोजक कुमार हार्दिक, सहसंयोजक अंकित मिश्रा, सुमित कुमार, पवन कुमार, यंग प्रोफेशनल जिला संयोजक कमलेश कुमार, स्वच्छता प्रमुख विशाल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष राकेश रंजन वर्मा ,सोशल मीडिया संयोजक कुंदन कुमार श्रीवास्तव ,सहसंयोजक सुभाष भारद्वाज ,कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र सिंह, राहुल कुमार, सुमित कुमार ,सुशील कुम...
गुंडागर्दी करने के जुर्म में बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार!

गुंडागर्दी करने के जुर्म में बारात निकलने से पहले दूल्हा गिरफ्तार, अन्य आरोपी फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।स्कूली छात्राओं से छेड़खानी करना व व्यापारी के घर मे घुस कर गुंडा गर्दी करना एक युवक को तब महंगा पड़ गया,जब वह दूल्हा बना और बारात घर से निकलने वाली थी।लेकिन,दबंगई के कारण दुबकी पुलिस के कार्रवाई न करने पर सामाजिक कार्यकर्ता व विभिन्न संघ संगठन जब आगे आये,तो,आखिर कार आनन फानन में उसकी गिफ्तारी हो गई।दुल्हन को लाने जाने के बजाए उसे और उसके समर्थकों को हवालात की सैर करनी पड़ गई। दरअसल,शहर के वार्ड नम्बर चार स्थित मिश्रा टोली में जुआ,शराब का धंधा चल रहा था।स्वाभाविक है उसे संरक्षण था।इसी का विरोध करना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया ।क्योंकि,वहां पास में ही उसकी दुकान थी,यही नही मुहल्ले की बहू बेटियों को भी छेड़ा जाता था।क्योंकि, उस अड्डे पर असमाजिक तत्वो का जमावड़ा लगता था।यह हम नही कह रहे,बल्कि, पुलिस को पीड़ित व्यापारी के दिये गए आवेदन में इसका खुलासा है। पीड़ित च...
भुखमरी से जूझ रहे प्राइवेट शिक्षक,समस्या को ले कर बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन!

भुखमरी से जूझ रहे प्राइवेट शिक्षक,समस्या को ले कर बीजेपी शिक्षक प्रकोष्ठ के नेतृत्व में प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अनलॉक एक शुरू होने के बावजूद शैक्षणिक संस्थान नही खुल सके हैं।जिससे पठन पाठन प्रभावित है।वहीं,ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक भी बेरोजगार हो गए हैं।इसी को ले कर भाजपा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के शिक्षकप्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रो0 डॉ0 शंकर ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमें उक्त मसले पर विचार विमर्श किया गया।साथ ही प्रशासन को ज्ञापन सौंप अपनी समस्या से अवगत कराने का निर्णय हुआ। यह बैठक शहर के नागा रोड स्थित बरणवाल भवन के प्रांगण में हुई।जिसमें निजी शिक्षक शरीक हुए। उक्त बैठक सभी ने एक स्वर से कहा कि इस कोरोना काल मे में निजी शिक्षकों का ट्यूशन लगभग 3 माह से बंद है। ऐसी स्थिति में हम सभी भुखमरी के कगार पर पहुँच गये हैं। इतना ही नहीं किराये के मकान में पढ़ाने वाले शिक्षकों को मकान मालिक भी किराये के लिये परेशान कर रहे हैं। इस दौरान सर्वसम्मति से यह ...
बॉर्डर पर शव दफन करने का मामला तूल पकड़ा, डीएम ने 24 घण्टे में जांच रिपोर्ट सौपने का दिया निर्देश, जांच कमिटी गठित!

बॉर्डर पर शव दफन करने का मामला तूल पकड़ा, डीएम ने 24 घण्टे में जांच रिपोर्ट सौपने का दिया निर्देश, जांच कमिटी गठित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। पिछले शनिवार को रक्सौल- बीरगंज मैत्री पुल के समीप नेपाली प्रशासन व सेना द्वारा कोरोना मरीजो के शव को दफनाने का मामला तूल पकड़ गया है। उच्चस्तरीय निर्देश पर पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक इस मामले को ले कर गम्भीर हो गए हैं।उन्होंने रक्सौल प्रशासन को निर्देशित किया है कि 24 घण्टे के भीतर जांच कर रिपोर्ट सौपी प्रस्तुत की जाए। यह निर्देश मिलने के बाद रक्सौल की एसडीओ सुश्री आरती ने जांच व कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उन्होंने एक कमिटी का गठन किया है।जिसमें बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ विजय कुमार, समेत थानाध्यक्ष को शामिल किया गया है। इस बाबत एसडीओ सुश्री आरती ने बताया कि शीघ्र ही स्थलगत जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। बता दे कि शनिवार की शाम को बीरगंज प्रशासन व सेना की टीम ने बॉर्डर पर पहुंच कर उक्त शव को जेसीबी ...
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छह सूत्री मांग के समर्थन में केसीटीसी कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन!

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा छह सूत्री मांग के समर्थन में केसीटीसी कॉलेज गेट पर धरना प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई के द्वारा स्थानीय केसीटीसी कॉलेज के समक्ष सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिहार प्रदेश द्वारा विगत दो सप्ताह से छात्र समुदाय व शिक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर लगातार आंदोलन/प्रदर्शन हो रहे हैं, इसी क्रम में यह राज्यवार प्रदर्शन राज्य सरकार के छात्रविरोधी मानसिकता के खिलाफ आज सूबे के प्रत्येक कॉलेज में सांकेतिक प्रदर्शन के तहत आयोजित हुआ। इस अवसर पर आक्रोशित छात्रों ने राज्य सरकार विरोधी नारे लगाते हुए राज्य सरकार के छात्रविरोधी कदमों की आलोचना की, साथ ही शीघ्र अपने मंसूबे ठीक करने की मांग की। इस अवसर पर उपस्थित केसीटीसी छात्रसंघ अध्यक्ष व जिला एस एफ डी प्रमुख प्रशांत कुमार ने कहा कि अभाविप छात्रों के मुद्दे को लेकर सदैव मुखर रहा है, हमारा मकसद छात्रों के अधिकारों को पूरा कराना ह...
भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो.डॉ. अनिल कुमार सिंहा के माता का निधन,शोक

भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो.डॉ. अनिल कुमार सिंहा के माता का निधन,शोक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार प्रदेश भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रो.डॉ. अनिल कुमार सिंहा के माता राजकुमारी सिन्हा( 84 वर्ष )का रविवार को निधन हो गया।वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं।और पटना के महावीर वात्सल्य हॉस्पिटल में उपचाररत थीं। उनके निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, विधायक डॉ अजय कुमार सिंह,सम्भावना संस्था के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्त,सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल, भाजपा नेता अर्जुन भारतीय,शिवपूजन प्रसाद, गुड्डू सिंह,मनिष दुबे,गणेश धनोठिया,ओम ठाकुर,रविन्द्र कुमार सिंह समेत अन्य ने शोक व्यक्त किया है। ...
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धि गिनाई, गांवों का किया दौरा!

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धि गिनाई, गांवों का किया दौरा!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के संगठनिक जिला रक्सौल ईकाई के जिला अध्यक्ष समसुद्दीन आलम के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 1 साल का कार्यकाल पूरा होने पर घर घर जाकर पीएम मोदी का पत्र एवं मोदी जी के 1 साल में पाए हुए उपलब्धि के बारे में बताया। श्री आलम ने बताया कि भारत को सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष योगदान रहा है और आज भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया अल्पसंख्यक मोर्चा ज्यादा से ज्यादा अल्पसंख्यकों तक प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पहुंचा रहा है ताकि अल्पसंख्यकों को यह ना लगे कि भाजपा सरकार में उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी एक साथ देश की हर एक जनता के हित में कार्य कर रहे हैं उन्होंने आज तक चाहे वह अल्पसंख्यक हो या बहु संख्यक किसी के साथ भेद...
विश्व रक्तदान दिवस : मस्करा ट्रस्ट द्वारा करोना काल मे जीवन मौत से जूझ रहे लोगों के बीच 32 यूनिट रक्तदान!

विश्व रक्तदान दिवस : मस्करा ट्रस्ट द्वारा करोना काल मे जीवन मौत से जूझ रहे लोगों के बीच 32 यूनिट रक्तदान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। 14 जून को विश्व रक्तदान दिवस मनाया गया।इसी क्रम में रक्सौल में भी "रामेश्वर लाल गोविंद प्रसाद मस्करा चेरिटेबल ट्रस्ट" के पहल पर रक्तदान किया गया। ट्रस्ट सञ्चालक रवि मस्करा के मुताबिक,ट्रस्ट लगातार जरूरतमन्दों के बीच खून की आपूर्ति करता रहा है।कोरोना काल में भी मस्करा ट्रस्ट के माध्यम से अप्रैल एवं जून में 32 यूनिट रक्तदान किया गया है।वहीं, विश्व रक्तदान दिवस पर कटगेनवा निवासी चंद्रभूषण तिवारी ने डंकन हॉस्पिटल पहुंच कर रक्तदान किया।इस मौके पर ट्रस्ट के संचालक रवि ने सभी से रक्तदान करने की अपील की।साथ ही श्री तिवारी को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। ...
छौड़ादानों में चार दुकानो में हुई भीषण आगलगी,करीब तीस लाख की क्षति!

छौड़ादानों में चार दुकानो में हुई भीषण आगलगी,करीब तीस लाख की क्षति!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
छौड़ादानो।( vor desk )।छौड़ादानो बाजार के मेन रोड स्थित कोल्ड स्टोरेज के पास जूता चप्पल की दुकान राज शु सेंटर में रविवार की सुबह आग लग गई।आग की लपटें इतनी तेज थी कि आस पास के दुकानो तक पहुंच गई।और तीन और दुकानो को अपनी लपेट में ले लिया।बताया गया कि शार्ट सर्किट से आग लगी।।सूचना मिलते ही स्थानीय लोग सक्रिय हो गए।तीन फायरबिग्रेड वाहन भी पहुंच गए। काफी मशक्कत से घण्टो बाद आगलगी पर काबू पाया जा सका। इस बाबत छौड़ादानों बाजार के राज शु सेंटर के मालिक राजमंगल यादव ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी।करीब बीस लाख की क्षति हुई है।तो,आरती वस्त्रालय के रामभरोसी महतो समेत बिजली बत्ती की दुकान कृष्णा लाइट एंड साउंड के सन्तोष जायसवाल व दवा दुकान मदीना मेडिकल के अब्दुला की दुकान भी आगलगी के शिकार हुए व भारी क्षति हुई। https://youtu.be/JCN5XZaEOuw कुुुल चार दुकानों में हुई आगलगी में तकरीबन...
दर्जनों मौत के बाद नगर परिषद की तन्द्रा टूटी, नगर में ‘साढ़ पकड़ो अभियान’ शुरू!

दर्जनों मौत के बाद नगर परिषद की तन्द्रा टूटी, नगर में ‘साढ़ पकड़ो अभियान’ शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।दर्जनों लोगों की जान जाने के बाद रक्सौल नगर परिषद नींद से जगी है।और शहर में साढ़ पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है।हालांकि,यह स्पष्ट नही है कि आवारा पशुओं की पकड़ने की योजना में गाय व सुअर आदि शामिल है या नही।क्योंकि,गाय पकड़ने के बाद यह कामधेनु साबित होती है।सुअर नगर परिषद के सफाई कर्मी पालते हैं।हालांकि,इस पहल की सराहना हो रही है कि साढ़ पकडा जा रहा है।इससे राह चलते लोगों की जान नही जाएगी। बताया गया है कि रक्सौल नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के आदेशानुसार रक्सौल को आवारा पशु (साढ़) मुक्त करने का कार्य शुरू हुआ है।इसके लिए एक टेंडर जारी किया गया है।जो हाजीपुर के संस्था को मिला है।अब तक दर्जन भर साढ़ पकड़े जाने की सूचना मिल रही है। बता दे कि बिगत कुछ वर्षों मे अनेको लोगो को साढ़ के हमले में जान गवानी पड़ी। बहुत सारे लोग गम्भीर रूप से ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!