Monday, September 7

सीमांचल

एसएसबी ने 40 लाख रुपये के अफीम की खेप के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार!

एसएसबी ने 40 लाख रुपये के अफीम की खेप के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर पर 40 लाख रुपये की 800 ग्राम अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसएसबी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना पर एक अभियान के तहत यह सफलता मिली। इस अफीम को नेपाल से भारत में लाया जा रहा था।पकड़ी गई महिला तस्कर अब पुलिस हिरासत में हैं।जहां पूछ ताछ जारी है।जिसमे उसने मुख्य कारोबारी समेत सीमावर्ती क्षेत्र के कई धन्धे बाजो के नाम का खुलासा किया है।बता दे कि, एन.डी.पी.एस एक्ट 1985 के अंतर्गत किसी भी प्रकार के पदार्थ को लेना या ले जाना या प्रयोग करना इत्यादि अपराध है। ऐसे पदार्थ की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए कई केंद्र सरकार व् राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां कार्य कर रहीं हैं। इसी कड़ी में अभियान के तहत चिन्हित एरिया में हर आने जाने वाले से जब पूछताछ की जाने लगी तो कुछ महिलाओं के बीच में से एक महिला...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बेचा टिकट, लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव:जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बेचा टिकट, लड़ूंगा निर्दलीय चुनाव:जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चंपारण जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बागी तेवर में हैं।उनकी नाराजगी है कि एनडीए में उनकी नही चल रही।पहले तो पार्टी को जिले में 2 सीटों पर सिमटा दिया गया।अब अपने गृह क्षेत्र यानी रक्सौल सीट को भाजपा के खाते में डाल दिया गया।जबकि, वे इसके लिए खुल कर मांग कर रहे थे।क्योंकि,वे खुद इस सीट से दावेदार थे।लेकिन,हुआ इसके उलट।यह सीट तो बीजेपी के झोली में चली ही गई,वहीं,इस सीट से उम्मीदवार बनाने के लिए रातों रात जनता दल यू के ही पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद सिन्हा को शामिल करा दिया गया।और उन्हें टिकट देने की चर्चा छन कर सामने आने लगी,तो,सब्र टूटने लगा।उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है।कार्यकर्ताओं का मन टटोलने के साथ शिर्ष नेतृत्व से भी दो टूक बात करने की ठान ली है।वे इस हालत के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल को कठघडे में खड़ा करते हुए आ...
बीजेपी विधायक डॉ0 अजय सिंह का टिकट कटने से नाराज समर्थको ने किया प्रदर्शन!

बीजेपी विधायक डॉ0 अजय सिंह का टिकट कटने से नाराज समर्थको ने किया प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 से लगातार पांच टर्म विधायक रहे डॉ0 अजय कुमार सिंह का टिकट कटने से उनके समर्थकों में गहरी नाराजगी है।इसी क्रम में शुक्रवार को उनके समर्थकों व बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। उनका एतराज है कि इस बार टिकट विधायक डॉ0 सिंह के बजाय किसी अन्य को दूसरे पार्टी से बीजेपी जॉइन करा कर दिया जा रहा है। समर्थकों का कहना है कि जब तक पार्टी सिंबल नही देती,हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। वे इसके लिए वे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ0 जायसवाल को कठघडे में खड़ा कर रहे हैं।समर्थको व कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब भी समय है, वर्तमान विधायक जो कि वर्ष 2000 से यहाँ के लगातार विधायक है, अगर उन्हें टिकट नही मिला तो सभी कार्यकर्ता एकजुट अपना इस्तीफा देकर, चुनाव में पार्टी का विरोध करेंगें। रक्सौल के कोइरी टोला स्थित भाजपा कार्याल...
रेल गार्डों ने दी मृतक राजू के परिजनों को 52 हजार रुपये की आर्थिक सहायता!

रेल गार्डों ने दी मृतक राजू के परिजनों को 52 हजार रुपये की आर्थिक सहायता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित रेलवे स्टेशन के रनिंग रूम में आगलगी के दौरान आग बुझाने के क्रम में अग्निशमन यंत्र में हुए विस्फोट के दौरान हुए हादसे में प्राइवेट कर्मचारी राजू कुमार के निधन पर अब तक रेलवे द्वारा मुआवजा की कोई पहल नही हो सकी है।इससे परिजनों में निराशा है,क्योंकि,उक्त हादसा पिछले 1 अक्टूबर को रेलवे रनिंग रूम में हुई थी।मृतक राजू की पत्नी व उसके तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं । इधर,समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र अंतर्गत नरकटियागंज-रक्सौल रेल खण्ड से जुड़े कई गार्ड ने उक्त दुर्घटना में राजू की हुई मौत पर दुःख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया है। वहीं,विपत्ति की घड़ी में सभी गार्डों ने आपस मे संग्रहित राशि करीब 52 हजार रुपये एकत्रित कर राजू के परिजनों को आर्थिक मदद की है। मदद करने वाले गार्डों में एस.पी. तिवारी, जी.एस. यादव, संजीव कुमार, ज्वाला कुमार, सोनू कुमार, देवें...
रक्सौल के समीर ने जेई एडवांस में 414वां रैंक हासिल कर मनवाया प्रतिभा का लोहा,मिल रही बधाई!

रक्सौल के समीर ने जेई एडवांस में 414वां रैंक हासिल कर मनवाया प्रतिभा का लोहा,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। कहते हैं कि दिल मे हो सच्ची लगन,कुछ कर दिखाने का जज्बा और मेहनत के साथ दृढ़ संकल्प ,तो,सफलता चरण चूमती है।इस उक्ति को चरितार्थ किया है सीमावर्ती शहर रक्सौल के समीर कुमार ने।उन्होंने जेई एडवांस में 414 वां रैंक हासिल किया है। रक्सौल के ब्लॉक रोड के समीर ने पहले ही प्रयास में उक्त सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है।उन्हें जेई एडवांसड में सीआरएल -4259 व एवं कैटगिरी रैंक 414 हासिल हुआ है। समीर कुमार के पिता अजित कुमार उर्फ गुड्डू श्रीवास्तव रक्सौल नगर परिषद में कम्प्यूटर ऑपरेटर हैं।जबकि, मां स्नातक उतीर्ण गृहणी हैं। अपने माता पिता की दूसरी सन्तान समीर ने दसवीं में 10 सीजीपीए एवं 12वीं में 94.60 अंक के साथ उतीर्ण किया।रक्सौल में अध्धयन कर बाद उन्होंने तैयारी के लिए राजधानी का रुख किया और सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा को साबित कर दिखाया।समीर...
दलित-शोषित-पीड़ित व अभिवंचित वर्गों की सशक्त आवाज थे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान!

दलित-शोषित-पीड़ित व अभिवंचित वर्गों की सशक्त आवाज थे केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल-(vor desk)।केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के असामयिक निधन पर अम्बेडकर ज्ञान मंच के सदस्यों ने गहरी संवेदना व्यक्त किया है।मंच के संस्थापक मुनेश राम ने दिवंगत राष्ट्रीय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा है कि वे दलित-शोषित-पीड़ित व अभिवंचित वर्गों की सशक्त आवाज थे।उन्होंने अपने लम्बे कार्यावधि में गरीबों व अभिवंचितों के हक में कई अहम फैसले लिए।रेल,संचार, रसायन व उर्वरक मंत्री के रूप में आईटी,संचार क्षेत्रों में अहम उपलब्धियों के साथ ही जीवनरक्षक दवाइयों के मूल्यों में व्यापक कटौती करा गरीबों को सस्ते मूल्यों पर दवा सुलभ कराने में सफल रहे।वर्तमान कार्यकाल में गरीबों को मिलने वाले राशन में कालाबाजारी नही हो,इसके लिए उन्होंने पॉस मशीन को सुचारू किया।अध्यक्ष मथुरा राम ने उन्हें भारतीय राजनीति का ध्रुवतारा करार देते हुए कहा कि वे सर्वाधिक मत पाने वाले दुनियां के प्रथम व...
विधायक डॉ0 शमीम अहमद बने नरकटिया से राजद के विधानसभा प्रत्याशी,कहा-पुनः राजद की जीत होगी!

विधायक डॉ0 शमीम अहमद बने नरकटिया से राजद के विधानसभा प्रत्याशी,कहा-पुनः राजद की जीत होगी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।महागठबन्धन ने तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों को सिंबल बाटना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में राजद के नेता व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नरकटिया के डॉ0 शमीम अहमद को राष्ट्रीय जनता दल का उम्मीदवार बनाया है। उन्हें पुनः नरकटिया विधानसभा से टिकट मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है।इधर,डॉ0 शमीम ने सोशल मीडिया पर अपना स्टेटस पोस्ट करते हुए कहा है कि पुनः विश्वास करने के लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी , नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव तथा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का शुक्रिया अदा करता हूँ। मैं नरकटिया विधानसभा क्षेत्र की समस्त जनता की तरफ़ से अपने नेताओं को विश्वास दिलाता हूँ कि नरकटिया विधानसभा में पुनः एकबार राजद की भारी बहुमत से जीत होगी। बता दे कि पिछली बार 2015 मे उन्होंने एनडीए के घटक रालोस...
पूर्णिमा भारती बनीं अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी परिवार की प्रदेश अध्यक्ष!

पूर्णिमा भारती बनीं अंतर्राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी परिवार की प्रदेश अध्यक्ष!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।अंतरराष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी परिवार के राष्ट्रीय संरक्षक आचार्य रामप्रवेश पुरी एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह मुखिया एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुधीर सिंह के अनुमोदन पर पूर्णिमा भारती को बिहार प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस मनोयन के बाद श्री मति भारती ने कहा है कि बिहार प्रदेश के अंदर हिन्दुवाहनी को देश का सबसे मजबूत संगठन बनाऊँगी।इधर,उनके मनोयन से संगठन में हर्ष है और बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। ...
रक्सौल की कीर्ति जलान ने क्लैट की परीक्षा में सफलता हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर लहराया परचम!

रक्सौल की कीर्ति जलान ने क्लैट की परीक्षा में सफलता हासिल कर ऑल इंडिया स्तर पर लहराया परचम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। ऑल इंडिया स्तरीय कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2020 की परीक्षा में प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर कीर्ति जलान ने अपने नाम एक कीर्तिमान हासिल की। बैंक रोड रक्सौल निवासी व्यवसायी नन्द किशोर जलान की पौत्री है। 21 वर्षीया कीर्ति ने रक्सौल के केएचडब्लू में प्राइमरी शिक्षा के बाद दिल्ली चली गई और कड़ी मेहनत के बूते सफलता के झंडे गाड़ अपनी प्रतिभा को साबित किया।वो अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दी है। इस परीक्षा में कीर्ति ने ऑल इंडिया स्तर पर 66वां एवं ऑल इंडिया ओबीसी श्रेणी में 4 था रैंक हासिल किया है।उसने 94.50 प्रतिशत अंक हासिल कर यह सफलता अर्जित की है। उसके पिता वसन्त जलान व माता अनिता जलान ने बताया कि कीर्ति के मन में जज बनने की अभिलाषा है। ...
काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना पर नेपाल -भारत में विचार विमर्श शुरू!

काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना पर नेपाल -भारत में विचार विमर्श शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू/बीरगंज( vor desk )।काठमांडू-रक्सौल रेल मार्ग की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के नेपाल सरकार ने भारत के प्रस्ताव पर विभिन्न पक्षों से विचार-विमर्श शुरू कर दिया है। नेपाली विदेश मंत्रालय के एक उच्चाधिकारी ने बताया कि महामारी के दौरान अध्ययन कराने के लिए सुझाव मांगने और आगे के विचार-विमर्श के लिए यह प्रस्ताव स्वास्थ्य मंत्रालय और कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र को संदर्भित कर दिया गया है। भारत सरकार ने यह प्रस्ताव पिछले महीने भेजा था। परियोजना की डीपीआर तैयार करने के लिए कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन का नाम प्रस्तावित किया गया है। मालूम हो कि 30-31 अगस्त, 2018 को काठमांडू में हुए चौथे बे ऑफ बंगाल इनीशिएटिव फॉर मल्टी सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकोनॉमिक कोऑपरेशन (बिम्सटेक) सम्मेलन के दौरान नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!