रक्सौल में 390 व नरकटिया में 417 मतदान केंद्रों पर डालें जाएंगे वोट,प्रशासनिक तैयारी पूरी,मतदान केंद्र सज धज कर तैयार!
रक्सौल ( vor desk)। तीसरे चरण में शनिवार को रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में होने वाले चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है।बॉर्डर सील कर दिया गया है।मतदान को ले कर कड़े सुरक्षा प्रबन्ध किये गए हैं।
इसकी जानकारी आर ओ सह एस डी ओ आरती ने दी।उन्होंने बताया कि चुनाव सुबह सात बजे लेकर शाम छह बजे तक 390 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।जिसमे रक्सौल प्रखंड में 210 व आदापुर में 180 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।पूरे विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 77 हजार 659 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 1 लाख 47 हजार 218 पुरुष व 1 लाख 30 हजार 431 महिला एवं 10 थर्ड जेंडर मतदाता है। विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। शहर के हजारीमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्थित मतदान केन्द्र संख्या ...









