एसएसबी ने 40 लाख रुपये के अफीम की खेप के साथ महिला तस्कर को किया गिरफ्तार!
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी ने रक्सौल बॉर्डर पर 40 लाख रुपये की 800 ग्राम अफीम के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है।
एसएसबी सूत्रों ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना पर एक अभियान के तहत यह सफलता मिली। इस अफीम को नेपाल से भारत में लाया जा रहा था।पकड़ी गई महिला तस्कर अब पुलिस हिरासत में हैं।जहां पूछ ताछ जारी है।जिसमे उसने मुख्य कारोबारी समेत सीमावर्ती क्षेत्र के कई धन्धे बाजो के नाम का खुलासा किया है।बता दे कि, एन.डी.पी.एस एक्ट 1985 के अंतर्गत किसी भी प्रकार के पदार्थ को लेना या ले जाना या प्रयोग करना इत्यादि अपराध है। ऐसे पदार्थ की तस्करी जैसे अपराधों को रोकने के लिए कई केंद्र सरकार व् राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियां कार्य कर रहीं हैं।
इसी कड़ी में अभियान के तहत चिन्हित एरिया में हर आने जाने वाले से जब पूछताछ की जाने लगी तो कुछ महिलाओं के बीच में से एक महिला...









