Monday, September 7

सीमांचल

रक्सौल को युवा नेतृत्व देने के लिए आदापुर मुखिया संघ करेगा BSP प्रत्याशी अरबिंद प्रसाद शाह का समर्थन

रक्सौल को युवा नेतृत्व देने के लिए आदापुर मुखिया संघ करेगा BSP प्रत्याशी अरबिंद प्रसाद शाह का समर्थन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।महागठबन्धन की ओर से टिकट की दौड़ में शामिल हरपुर के मुखिया सह आदापुर मुखिया संघ के अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद साह निर्दलीय चुनाव लड़े सकतें हैं।आदापुर मुखिया संघ की बैठक के बाद यह संकेत मिले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक,संघ कर अध्यक्ष अरबिंद प्रसाद साह के नेतृत्व में रक्सौल विधानसभा के राजनीतिक परिदृश्य के मद्देनजर सोमवार को एक बैठक आयोजित हुई। जिसमे मनोज कुमार यादव , अनिल गिरी , शंकर प्रसाद ,शमसेर आलम ,मोतीलाल पासवान ,राणा विजय सिंह ,भिखारी साह ,अतिउर्रहमान ,नंदू राम , अशोक यादव , संजू राम ,कलिमु रहमान ,रंजन यादव ने बैठक में भाग लिया। यह पहली बार रहा कि क्षेत्र के आदापुर के मुखिया संघ ने अपने अध्यक्ष को टिकट दिलाने की न पुरजोर वकालत की,बल्कि,राजधानी पहुंच कर कैम्पिंग की।प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मिल कर रक्सौल के लिए दावेदारी की। मुखिया संघ द...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप निराधार,जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर हो कार्रवाई:मनीष दुबे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप निराधार,जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर हो कार्रवाई:मनीष दुबे

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*जनता दल यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल पर कार्रवाई की मांग,पार्टी में उठ रहे आरोप पर सफाई! रक्सौल।( vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में टिकट वितरण को ले कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल पर आरोप के घेरे में आ गए हैं।पहले टिकट कट जाने से नाराज रक्सौल के निवर्तमान विधायक डॉ अजय कुमार सिंह व उनके समर्थकों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन पर कई आरोप लगाए।यह मसला अभी थमा नही कि जनता दल यू के जिलाध्यक्ष भुवन पटेल बगावती अंदाज में दिखे और उन पर पैसा ले कर टिकट बेचने का आरोप लगाया ।उन्होंने जद यू नेता को रातों रात भाजपा में शामिल करा कर टिकट थमाने पर एतराज भी जताया।इधर,इस बवंडर व आरोप को ले कर बीजेपी कार्यकर्ता नाराज हैं।वे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के बचाव मे उतर पड़े हैं। इस बीच ,भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व सांसद प्रतिनिधि डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने इस...
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद,माफी मांगे जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल :मनीष दुबे

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर लगा आरोप बेबुनियाद,माफी मांगे जद यू जिलाध्यक्ष भुवन पटेल :मनीष दुबे

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रो0 मनीष दुबे ने जदयू के जिला अध्यक्ष कपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल पर लगाए गए आरोप का खंडन किया है तथा इसे व्यक्तिगत स्वार्थ एवं राजनीति से प्रेरित करार बताया है। प्रो. दुबे ने कहा कि भुवन पटेल के प्रति भाजपा कार्यकर्ताओं में सम्मान का भाव रहा है।उनके व्यक्तव्य से उसे गहरा धक्का लगा है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी है जिसका मुख्य उद्देश्य सिर्फ सत्ता प्राप्ति ही नहीं बल्कि जनता के अंदर राष्ट्र और समाज के प्रति चिंतन पैदा करना है।डॉ.संजय जयसवाल इस क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि चंपारण के गौरव हैं जिन्होंने विश्व के सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे है और उन पर रक्सौल विधानसभा का टिकट बेचने का आरोप लगाना निराधार, निंदनीय ए...
रक्सौल में अनुमंडल जेपी सेनानी संघ द्वारा मनाया गया जेपी जयंती,सेनानियों ने कहा-‘जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने आगे आएं युवा’!

रक्सौल में अनुमंडल जेपी सेनानी संघ द्वारा मनाया गया जेपी जयंती,सेनानियों ने कहा-‘जेपी के अधूरे सपने को पूरा करने आगे आएं युवा’!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल अनुमंडल जेपी सेनानी संघ के तत्वावधान में मौजे स्थित भरत प्रसाद गुप्ता के आवास पर रविवार को आयोजित समारोह में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष भरत प्रसाद गुप्ता ने की।समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जेपी सेनानी व रक्सौल नगर परिषद के पूर्व उप सभापति प्रमोद सिंह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने आजादी की लड़ाई में क्रांतिकारी भूमिका का निर्वहन किया था। गांधी के त्यागमय जीवन का गहरा असर जेपी के जीवन चरित्र पर पड़ा था। आजादी के बाद 70 के दशक में जब लोकतंत्र पर संकट के बादल मंडराए, तब जेपी ने छात्रों के आंदोलन के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा हेतु अभियान चलाया। देश से कांग्रेस की सल्तनत का खात्मा हुआ और जनता पार्टी की सरकार बनी। लेकिन ,अफसोस कि जेपी के संपूर्ण क्रांति का सपना आज भी अधूरा है।इस अधूरे सपने को पूर्ण करने के...
प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गोली मार कर की हत्या,खुद भी किया खुदकुशी का प्रयास!

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी को गोली मार कर की हत्या,खुद भी किया खुदकुशी का प्रयास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/छौड़ादानो ।(vor desk )। एक पिता ने अपनी 18 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद खुद को करंट लगाकर जान देने की कोशिश की। बेटी की तो मौके पर ही मौत हो गई लेकिन पिता को गंभीर हालत में पटना के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि यह पिता अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज था और इसी वजह से गोली मार दी। घटना पूर्वी चंपारण के छोड़ादानो प्रखंड के अंतर्गत आने वाले खैरवा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि रविवार को सरवर आलम ने अपनी 18 वर्षीय बेटी नुसरत फातिमा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पिता ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वे घर के पास के एक ट्रांसफार्मर पर चढ़ गए और खुदकुशी की कोशिश की।दो बार प्रयास किया,तीसरी बार मे वे तार से लटक गई।इसमे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर...
एसएसबी ने पिकअप वैन पर लदे 20करोड़ रुपये के 50 किलो चरस के साथ एक को दबोचा!

एसएसबी ने पिकअप वैन पर लदे 20करोड़ रुपये के 50 किलो चरस के साथ एक को दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार विधानसभा चुनाव 2020 को ले कर बॉर्डर पर सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है ।इसी क्रम में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 बटालियन के सेनवरिया कैम्प की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।एसएसबी इन्सपेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर भेलाही से लगे धुतहा मठ के पास से 20 करोड़ रुपए के 50 किलो चरस के साथ एक को गिरफ्तार किया। एसएसबी कमान्डेंट प्रियव्रत शर्मा ने बताया कि नेपाल से भारत के तरफ उक्त 50 किलो चरस लेकर पिक अप गाड़ी से आ रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर मसवास पंचायत के धुतहा मठ के पास से नियंत्रण मे लिया गया। बोलेरो पीकअप बीआर 22 जीबी 3021 के गाड़ी मे छूपा कर नेपाल से भारत लाने के दौरान नियंत्रण मे लेकर नारकोटिक्सकंट्रोल ब्यूरो विभाग को सौपने की तैयारी चल रही है। गिरफ्तार होने वाले की पहचान पश्चिमी चम्पारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र के सिमराघाट -सरिस...
बजरंग दल व विश्व हिन्दु परिषद की हुई संयुक्त बैठक,दुर्गा पूजा पर रोक का हुआ विरोध!

बजरंग दल व विश्व हिन्दु परिषद की हुई संयुक्त बैठक,दुर्गा पूजा पर रोक का हुआ विरोध!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के सांगठनिक जिला रक्सौल इकाई संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमांचल क्षेत्र में इन दिनों बढ़ रहे लव जेहाद,हलाला,पाकिस्तान में सिया सुन्नी के बिच चल रहे संघर्ष से ब्यथित होकर सिया मुस्लिमों के नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के फ़िराक में होने पर चर्चा की गयी।जिला अध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकार को इससे आगाह किया।साथ ही सरकार द्वारा कोरोना के बहाने दुर्गा पूजा पर रोक लगाने की निंदा करते हुए कहा कि राजनीतिक पार्टियों की बैठक, सम्मेलन और सभा पर कोई रोक नही है।चुनाव कराया जा रहा है।लेकिन, दुर्गापूजा पर रोक लगाकर सनातन संस्कृति को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है ।उक्त बैठक की अध्यक्षता मनोज कुमार सिंह ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर सीमा जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल समेत ड...
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ उद्घाटन ,11 से 15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान!

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का हुआ उद्घाटन ,11 से 15 अक्टूबर तक चलेगा अभियान!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उदघाट्न प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 एसके सिंह के द्वारा नवजात शिशु को दो बूंद पोलियो खुराक पिलाकर किया गया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि अभी भी पोलियो संक्रमण का खतरा बना हुआ है, जो नाइजेरिया और पाकिस्तान में है। अतः दूसरे देश से आने एंव जाने वाले 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित करें ताकि हमारे राज्य एवं देश के बच्चे स्वस्थ्य जिंदगी जियें। उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर से लेकर 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसमे कोविड 19 महामारी को लेकर नियमों का पालन करते हुए पोलियो की खुराक पिलाई जा रही हैं।इस मौके पर यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार, बीएचएम आशीष कुमार, डब्लूएचओ अनिल कुमार, एएनएम मिना कुमारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे। ( रिपोर्ट:राकेश कुमार ) ...
युवा सहयोग दल ने मनाया लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती,उनके आदर्शों को अपनाने पर बल!

युवा सहयोग दल ने मनाया लोक नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती,उनके आदर्शों को अपनाने पर बल!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जेपी महान स्वतंत्रता सेनानी एवं संपूर्ण क्रांति के जनक थे । उक्त बातें आज कलीनगरी में युवा सहयोग दल द्वारा आयोजित लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर बोलते हुए भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं दल के संरक्षक प्रो0 डॉ0 अनिल कुमार सिन्हा ने कही। प्रो0 सिन्हा ने कहा कि जे पी ने आपातकाल के विरुद्ध बिगुल फूंककर भारतीय राजनीति को नई दिशा दी।उनके क्रांतिकारी विचार सदैव हमें लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करते रहेंगे ।उन्हें भारत छोड़ो आंदोलन का हीरो कहा जाता है।उन्होंने सम्पूर्ण व्यवस्था के परिवर्तन के लिए सम्पूर्ण क्रांति का नारा दिया था जो आज भी आवश्यक प्रतीत होता है।उन्होंने कहा था कि जबतक राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक क्रांति नहीं होगी तबतक किसी प्रकार के परिवर्तन की कल्पना नहीं की जा सकती है...
प्रभारी एमओ अरविंद कुमार की कार्यशैली विवादों में,उठ रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से जांच की मांग!

प्रभारी एमओ अरविंद कुमार की कार्यशैली विवादों में,उठ रही निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से जांच की मांग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रक्सौल प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली विवादों के घेरे में आ गई है। इस क्षेत्र के डीलरों में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी की कार्यशैली ने दहशत का माहौल कायम कर दिया है। बताते हैं कि रामगढ़वा के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार को रक्सौल प्रखंड का ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्र अतिरिक्त प्रभार में है, जिन्हें जन वितरण प्रणाली व्यवस्था को सुचारू और निष्पक्ष तरीके से संचालित कराने की जिम्मेवारी है। बावजूद,इनकी लालफीताशाही और कमाऊ नीति के कारण पीडीएस व्यवस्था चरमरा गई है।जानकारी के मुताबिक एमओ श्री कुमार की उगाही की प्रक्रिया से त्रस्त डीलरों ने मीडिया रिपोर्टों में अपने आर्थिक शोषण का खुलासा किया और यह मामला सुर्खियों में तब आया जब एक डीलर ने रामगढ़वा प्रखंड के डीलर से वार्तालाप कर एम ओ को दिए जाने वाले नजराने का ऑडियो वायरल कर दिया। इस मामले को लेकर पूरे क्षेत्र...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!