भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ समेत शहर के प्रमुख व्यवसायियों ने गोपीराम धनोठिया को दी श्रद्धांजली!
रक्सौल।(vor desk )। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ सांगठनिक जिला रक्सौल के तत्वावधान में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में प्रकोष्ठ के महामंत्री, पदाधिकारी गण एवं सभी कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गणेश धनोठिया के पिता गोपीराम धनोठिया के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
प्रकोष्ठ के सह संयोजक सह जिला महामंत्री शिवपूजन प्रसाद ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आदरणीय गोपीराम जी धनोठिया के आकस्मिक देहावसान से एक प्रबुद्ध समाजसेवी एवं व्यापारी का हमारे बीच से उठ जाना बहुत दुःखद है। उनके मृदु स्वभाव व परिपक्व बुद्धि के कारण समाज के सभी वर्गों में प्रेम और सम्मान के अधिकारी बने रहे। इस कठिन समय में ईश्वर उनके समस्त परिवार को सबलता और धैर्य प्रदान करें। उनकी स्मृति में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से श्रद्धांजलि ...









