अब सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें,डीएम ने जारी किया संसोधित आदेश!
रक्सौल।( vor desk )पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने राज्य द्वारा 17 अगस्त से 06 सितंबर तक जारी लॉक डाउन के लिए जारी आदेश में पूर्वी चंपारण जिला में खुलने वाली दुकानें एवं वाहनों को लेकर समय मे कुछ बदलाव किया है। जो 22 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2020 तक लागू रहेगा।इसके लिए 21 अगस्त को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार अग्रलिखित समयानुसार दुकानों को खोला जा सकता है।
बता दे कि 19 अगस्त को जारी निर्देश से व्यापारियों में असन्तोष था।क्योंकि, इसमे दुकानों को खोलने का समय दोपहर के 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था।जिसको ले कर मोतिहारी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, टेक्सटाइल्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स(रक्सौल ) व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल ने आपत्ति जताते हुए नियम में संसोधन की मांग की थी।
●प्रतिदिन 24×7 खुलने वाले दुकान एवं प्रत...









