जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा जन संख्या नियंत्रण की मांग को ले कर अनुमण्डल प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन
रक्सौल।( vor desk )।जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर के 300 से अधिक जिला मुख्यालय पर प्रधानमंत्री, भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।इसी कड़ी में समाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में भी ज्ञापन सौंपा।
फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश में लगातार बढ़ती आबादी और इस विस्फोटक रूप के कारण विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे भारत को इस दिशा में पहल की जरूरत है।इसीलिए "जनसंख्या समाधान फाउंडेशन" पिछले 7 वर्षों से शांतिपूर्ण तरीके से कई राज्य समेत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लगातार धरना प्रदर्शन, पदयात्रा, जागरुकता रैली,व सरकार को ज्ञापन, सांसद संवाद तथा सार्वजनिक सभा के माध्यम से आवाज उठाई जा रही है।
सरकार के समक्ष मांग रखी गई है कि देश में "सभी नागरिकों के लिए अधिकतम दो बच्चों का कानून...









