मकर संक्रांति के मौके पर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव द्वारा दही चूड़ा भोज का आयोजन
रक्सौल ।(vor desk )। हिन्दू धर्मावलंबियों के प्रमुख पर्व मकर संक्रांति के पावन अवसर पर गुरुवार को रकसौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व राजद -कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी राम बाबू यादव के आवास पर दही चूड़ा के भोज का आयोजन किया गया ।जिसमें प्रमुख रूप से प्रखंड के मुखिया पति नायाब आलम,राम नारायण राय,मधु सिंह,पूर्व प्रमुख असलम साहेब,ब्रज भूषण पांडेय,पंकज वर्णवाल,शिव पूजन प्रसाद ,अब्दुल हाफिज अंसारी ,जय किशोर यादव,मोतीलाल यादव,मोहम्मद कमरुद्दीन,रंजीत सिंह,सुनील कुशवाहा,लाल बाबू सिंह,ध्रुव श्रीवास्तव,शशि सर्राफ,सुरेश सिंह,कृष्णा नेता,चुन्नू सिंह,अनिल यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल थे ।
वही भोज के बाबत कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रत्याशी ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर वे प्रत्येक साल दही चूड़ा का भोज आयोजन करके लोगो को मुबारक बाद देते है साथ ही नववर्ष के प्रथम मास में इस पहले पर्व को सौहार...









