15 दिसम्बर के बाद भी नही खुला बॉर्डर,बीरगंज बॉर्डर पर 20वें दिन धरना प्रदर्शन के साथ चक्का जाम
रक्सौल।(vor desk )।नेपाल सरकार द्वारा 15 दिसम्बर तक बॉर्डर को बन्द करने का एलान किया गया था।लेकिन,16 दिसम्बर तक न तो इसे आगे बढाने की घोषणा की गई।न ही खोलने के लिए सूचना जारी की गई।लिहाजा,सीमा क्षेत्र में असमंजस व आक्रोश की स्थिति रही।इधर,नेपाल-भारत सीमा सम्वाद समूह द्वारा बुधवार को लगातार 20 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा।वहीं,16 दिसम्बर को भी बॉर्डर नही खोलने पर धरना-प्रदर्शन के अलावे चक्का जाम भी किया गया।जम कर विरोध प्रदर्शन भी हुए।
बीरगंज बॉर्डर पर 'खुला सीमा को खुला करो' के नारे के साथ जारी धरना के क्रम में केपी ओली सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की गई और मधेश की जनता के साथ भेदभाव का आरोप लगाया गया।इस दौरान समूह के संयोजक कृष्णा साह,रम्भा मिश्रा, मुन्नी श्रीवास्तव ,तबरेज आलम उषा श्रीवास्तव, आचल सिह, प्रतिमा जोशि, शेख मुना, रमेस सरार्फ, मालति कुशवाहा आदि ने एक स्वर से कहा क...









