सीमा क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों ने नेपाल के पीएम केपी ओली से की बॉर्डर खोलने की मांग!
नेपाल सरकार को उच्च सतर्कता अपनाते हुए भारतीय सीमा को खोलना चाहिए : मेयर विजय सरावगी
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल के सबसे बड़े पर्व दशै (दशहरा) व तिहार( दीपावली) के नजदीक आने व सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिको व व्यवसायियों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए नेपाल के नागरिक,जन प्रतिनिधि व प्रबुद्धजन बॉर्डर को खोलने की मांग करने लगे हैं।
बीरगंज के मेयर विजय कुमार सरावगी ने प्रस्ताव दिया है कि नेपाल सरकार को उच्च सतर्कता अपनाते हुए भारतीय सीमा को खोलना चाहिए।
विजिट मधेस नेपाल द्वारा तराई के 22 जिलों में पर्यटन प्रवर्धन के लिए भिस्वा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मेयर ने उक्त प्रस्ताव दिया।
मेयर सरावगी ने बीरगंज के होटल मालिकों से अपने जीवन को बचाने के लिए आवश्यक मानदंडों का पालन करने के साथ ही सुरक्षित ढंग से नेपाल-भारत सीमा खोलने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि ‘बीरगंज का प...









