कांग्रेस नेता इमरान प्रताप गढ़ी ने कहा-गांधी की धरती से सामाजिक न्याय की सरकार को जनादेश दीजिये..तेजस्वी को सीएम व रामबाबू यादव को विधायक बनाइये!
रक्सौल।( vor desk )"दायरे से सिमट के आया है, हर रिवायत से हट के आया है, आंधियो को यह खबर कर दो शेर वापस पलट के आएगा।"उक्त शेर ओ शायरी के साथ जब कांग्रेस प्रत्याशी राम बाबू यादव के समर्थन में इमरान प्रताप गढ़ी ने महागठबन्धन से वोट की अपील की,तो,पूरे पंडाल से हजारों आवाज आई -हां-हाँ क्यों नहीं!उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का गढ़ रहा है।भाई रामबाबू यादव को जीता कर एक बार फिर जीता कर यह संदेश दीजिए कि यह धरती सत्य,अहिंसा और न्याय का है।यहां नफरतों और गुमराह करने वालों की नही चलेगी।
दरअसल,गुरुवार को रक्सौल के मेन रोड मनोकामना मंदिर के समीप महागठबंधन का चुनावी सभा हुआ ।इसमे पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी आना था।लेकिन,उनके कार्यक्रम की अनुमति दिए जाने के बावजूद उनके हेलीकॉप्टर को उतरने की इजाजत नही मिली।जिससे उन्हें देखने सुनने आये हजारों लोग निराश दिखे और उनका रोष भी दिखा।जनसभा में...









