Monday, September 7

सीमांचल

शहर के कोइरिया टोला में प्रकाश फर्नीचर प्रतिष्ठान का शुभारंभ,हुआ उद्घाटन!

शहर के कोइरिया टोला में प्रकाश फर्नीचर प्रतिष्ठान का शुभारंभ,हुआ उद्घाटन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।स्थानीय कोइरिया टोला में प्रकाश फर्नीचर नामक प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ।जिसका उद्घाटन बालिका श्रेया सर्राफ ने किया।इस दौरान प्रकाश फर्नीचर के प्रोप्राइटर ओमप्रकाश सरार्फ ने बताया कि हमारे प्रतिष्ठान में उच्चतम गुणवत्ता वाले नए वेराइटी के सोफे, पलंग, डाइनिंग टेबल,टी-टेबल आदि फर्नीचर रेंज उचित मूल्य पर उपलब्ध है।मौके पर अखिलेश सरार्फ, अभिषेक सरार्फ, संजय सिंह, प्रितेश पाण्डेय आदि मौजुद रहे। ...
बाईक चोर गिरोह के शातिर सदस्य को डीएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पकड़ा

बाईक चोर गिरोह के शातिर सदस्य को डीएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने पकड़ा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बाइक चोर गिरोह की सक्रियता से पुलिस भी परेशान रही है।जिसको ले कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है,ताकि,गिरोह व बाइक चोरी की घटना पर अंकुश लग सके।इसी क्रम में बाइक चोर गिरोह से जुड़े शातिर सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।जो फरार चल रहा था।इसकी पुष्टि एसडीपीओ सागर कुमार ने की।उन्होंने बताया कि विगत वर्ष चोरी किये गए बाईक मामले के अभियुक्त को छापेमारी कर पकड़ा गया।उन्होंने बताया कि पलनवा थाना क्षेत्र के बंधुबरवा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह को पलनवा थाना द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।उसे जेल भेज दिया गया है।बताया गया कि वह भेलाही ओपी के थाना कांड संख्या का 107/20 का वांछित अभियुक्त है। ...
खेल से फिटनेस के साथ बढ़ता है आपसी प्रेम और सद्भाव : रामबाबू यादव

खेल से फिटनेस के साथ बढ़ता है आपसी प्रेम और सद्भाव : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) शहर के लक्ष्मीपुर गांव में डे- नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लक्ष्मीपुर बनाम कौड़िहार के बीच खेला गया। जिसमें लक्ष्मीपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कौड़िहार के टीम को 10 ओवर में 97 रनों का लक्ष्य दिया, जवाब में उतरी कौड़िहार की टीम महज 72 रन ही बना सकी और कौड़िहार को लक्ष्मीपुर की टीम ने पराजित करने में सफलता हासिल कर ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया। विजेता लक्ष्मीपुर की टीम के कैप्टन मोहम्मद लालू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी विकास कुमार को मैन ऑफ द सीरीज की टॉफी से रामबाबू यादव ने सम्मानित किया। वहीं फाइनल मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के लिए सचिन कुमार को मैन ऑफ द मैच ट्रॉफी दी गई। इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता राम बाब...
69वां इन्टरनेशनल कस्टम डे मना:कस्टम उपायुक्त आशुतोष सिंह ने  गिनाई विभागीय उपलब्धियां!

69वां इन्टरनेशनल कस्टम डे मना:कस्टम उपायुक्त आशुतोष सिंह ने गिनाई विभागीय उपलब्धियां!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।"कस्टमस बोलेस्ट्रिग रिकभरी रिनिवल एंड रिसिलेन्स फार सस्टेनेबल सप्लाई चेन!"के मूल मंत्र के साथ भारतीय कस्टम द्वारा बुधवार को रक्सौल आईसीपी में 69 वां कस्टम डे मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता रक्सौल के कस्टम उपायुक्त आशुतोष कुमार सिंह ने की।इस दौरान उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व कस्टम समुदाय ने वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए कस्टम पूरी तरह सेवा, सहयोग- सुविधा देने को प्रतिबद्ध है।आयात -निर्यात के तहत वस्तुओं की निर्बाध सप्लाई पर जोर देते हुए कहा कि कोरोना काल मे भी भारतीय कस्टम के संक्रमण के खतरे से जूझते हुए निरन्तर सेवा देते रहे।प्रथम योद्धा की तरह कस्टम के अधिकारी -कर्मी व सहयोगियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई। पुरे वर्ष में कोरोना की विभिषिका के वावजूद कस्टम विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रथम योद्धा की तरह इस महामारी का सामनख किया ताकि वैश्इ स्त...
विधानसभा चुनाव2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण हुए सम्मानित

विधानसभा चुनाव2020 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीगण हुए सम्मानित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।देश के 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल सभागार में सम्मान सह शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्सौल एसडीएम सुश्री आरती एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सागर कुमार झा ने संयुक्त रूप से विधान सभा चुनाव 2020 में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ, कांता देवी, संदीप सौरभ, प्रखंड विकास पदाधिकारी, रक्सौल, आशीष कुमार मिश्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी, आदापुर, संतोष कुमार, अवर निबंधन पदाधिकारी, रक्सौल, गौतम आनंद, कार्यपालक पदाधिकारी, नप, रक्सौल, विजय कुमार, अंचलाधिकारी, रक्सौल, संजय कुमार झा, अंचलाधिकारी, आदापुर, रीमा कुमारी, बाल विकास परि. पदाधिकारी, रक्सौल, इरा कुमारी, बाल विकास परि. पदाधिकारी, आदापुर, अभय कुमार, थानाध्यक्ष रक्सौल, ज्वाला कुमार सिंह, थानाध्यक्ष दरपा, मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष छोड़ादानो, संतोष कुमार शर्मा, थानाध्यक्...
सामंत कुमार जोशी बने कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि,भाजयुमो ने किया स्वागत!

सामंत कुमार जोशी बने कल्याण विभाग के सांसद प्रतिनिधि,भाजयुमो ने किया स्वागत!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।पश्चिम चंपारण के सांसद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल ने सामंत कुमार जोशी को कल्याण विभाग का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला रक्सौल के द्वारा सांसद महोदय को धन्यवाद दिया गया। तत्पश्चात भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री एवं वर्तमान में महादलित प्रकोष्ठ के आईटी सेल के प्रदेश संयोजक सामंत कुमार जोशी को भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष कुमार दुबे ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया एवं भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामना दी। बधाई देने वालों में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शमसुद्दीन आलम ,राम शर्मा ,प्रमोद कुमार सिंह ,गुड्डू सिंह, डॉक्टर अनिल कुमार सिन्हा, जितेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, उदय सिंह ,पिंटू गिरी, राकेश रंजन वर्मा, परवेज आलम, रवि रंजन, श्याम शर्मा, अरविंद कुमार सिंह, प्रोफेसर श...
सुगौली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी रखूंगा:विधायक शशिभूषण सिंह

सुगौली विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में अग्रणी रखूंगा:विधायक शशिभूषण सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा ।( vor desk )।।अगले पांच सालों में सुगौली विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़वा व सुगौली को विकास के मामले में अग्रणी रखने का प्रयास करूंगा ।आने वाले दिनों में दोनों प्रखंडो के सभी ग्रामीण इलाकों को प्रखंड मुख्यालय को जोड़ने के लिए प्रयासरत हूं ताकि आम लोग प्रखंड कार्यालय में पहुंच कर अपने कार्यो का निबटारा कर सके ।उक्त बातें सुगौली विधायक ई शशि भूषण सिंह ने रामगढ़वा स्थित कामरेड भूदेव नारायण सिंह सभागार में आयोजित पुण्यतिथि समारोह को सम्बोधित करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि मैं सभी लोगो का विधायक हूं।और क्षेत्र के सभी लोगो के सर्वांगीण विकास के लिए ततपर हूं। वही समारोह को सम्बोधित करते हुए भाकपा के पूर्व प्रत्याशी कामरेड राधामोहन सिंह ने कहा कि सरकार कानूनी रूप से बकास जमीन व बैरिया के डॉक्टर विश्वनाथ प्रसाद की जमीनों की पर्चा काटे नही तो भाकपा तिथि निर्धारित कर जमीन कब्जा कर गरीब...
पूर्व विधायक राजनन्दन राय की 10वीं पुण्यतिथि मनी,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

पूर्व विधायक राजनन्दन राय की 10वीं पुण्यतिथि मनी,व्यक्तित्व व कृतित्व को किया गया याद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। रक्सौल विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व.राजनंदन राय की दसवीं पुण्यतिथि राजद प्रखंड अध्यक्ष मोबारक अंसारी की अध्यक्षता में हुई।शहर के मुख्य पथ पर स्थित कर्पूरी आश्रम में राजद कार्यकर्ताओ के द्वारा स्व .राजनंदन राय के तैलचित्र पर पुष्पअर्पित कर सैकड़ो कार्यकर्ता के बीच पुण्यतिथि मनाई गयीं ।इस अवसर पर स्व .राजन्दन राय (पूर्व विधायक )के पुत्र राजद नेता प्रमोद राय ने बताया कि मेरे पिता जी गरीबो शोषितों, दलितों और जन जन के नेता थे ।उनको गुदरी का लाल भी कहा जाता है । इस अवसर पर पूर्व मुखिया ईश्वरी लाल राय,महेश अग्रवाल,रामस्वरूप गुप्ता ,रामनिवास राय, रवि मस्कारा ,महमद नासिर ,अनिल यादव,महमद असलम ,ओमप्रकाश दास, राजू कुमार उपाधयाय, मुन्नी यादव ,मंजू साह, मनोज पासवान ,सुभाष यादव ,राजू गुप्ता ,अवधेश यादव खलीफा ,रामाधार खलीफा, हरिंदर खलीफा आदि उपस्थित थे।इस अवसर पर ड...
जनता दल (यू.) की रक्सौल कमिटी ने श्रद्धा पूर्वक मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती

जनता दल (यू.) की रक्सौल कमिटी ने श्रद्धा पूर्वक मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयन्ती

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती रक्सौल जनता दल (यू.) के प्रखण्ड अध्यक्ष डॉ सौरभ राव के अध्यक्षता में उनके आवसीय कार्यालय चिकनी में मनाई गई। उक्त अवसर पर श्री राव ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों और शोषितों के मसीहा थे। सादगी और ईमानदारी के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी को मैं श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूँ। उक्त अवसर पर जद यू नगर अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि पिछड़ों और शोषितों की आवाज उठाने वाले वे पहले नेता थे, उन्होंने शिक्षा में अंग्रेजी की अनिवार्यता समाप्त की। ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी और जन जन के नायक की जीवनी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।उक्त अवसर पर जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष अजय कुमार, प्रखण्ड सचिव संजय दास अति पिछड़ा के नगर अध्यक्ष बिनोद कुमार, प्रखण्ड प्रवक्ता इन्द्र...
97वीं जयन्ती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर,विधायक प्रमोद सिन्हा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन!

97वीं जयन्ती पर याद किये गये जननायक कर्पूरी ठाकुर,विधायक प्रमोद सिन्हा ने अर्पित किए श्रद्धासुमन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।( vor desk )। रक्सौल नाई संगठन के तत्वावधान में रविवार को शहर के आदर्श चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।समारोह की अध्यक्षता रक्सौल नाई संगठन के अध्यक्ष रघुनाथ ठाकुर ने की ।वहीं संचालन रजनीश प्रियदर्शी ने किया । जयन्ती समारोह के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा को संगठन की तरफ से पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया । विधायक एवं नाई संगठन के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया । विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने जन नायक कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा इस बात को रेखांकित किया कि हर मुख्यमंत्री समेत सभी जनप्रतिनिधियों को इनसे प्रेरणा लेते हुए समाज के उत्थान के लिए भेदभाव से रहित होकर सर्वसमाज के विकास के लि...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!