रक्सौल बॉर्डर पर एसएसबी व नेपाल आर्म्ड फोर्स ने सँयुक्त रूप से जलाए दीप,हर्षोल्लास के साथ मनी दीपावली
रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में शनिवार को प्रकाश का पर्व दीपावली धूम धाम से मनाया गया।शाम होते ही दीप व झालर बत्ती से शहर जगमग करने लगा। अपने-अपने प्रतिष्ठानों और घरों के आगे दीपों से दुकानों को खूब सजाया गया। इलेक्ट्रिक के रंग बिरंगी झालरों से दुकानों सहित घरों को सजाया गया।
दीपों का त्योहार खुशियों व हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी गई । श्रद्धालुओं ने मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।
पटाखों पर प्रतिबंध का असर दिखा। बच्चों को फुलझड़ी और मिठाइयों संतोष करना पड़ा।दीवाली को लेकर बच्चों व युवाओं में काफी उत्साह कायम रहा। पूजा को लेकर लोंगो में कोरोना का कोई डर नहीं दिखा। जबकि कई तो मास्क लगाकर ही अपने कार्य में जुटे रहे।दोपहर तक ख़रीदगी के लिए बाजारों में काफी भीड़ रही।
वैदिक मंत्रोचार्...









