विहिप के सम्मेलन में धर्मांतरण पर उभरी चिंता,नेपाल को हिन्दू राष्ट्र बनाने का लिया गया संकल्प!
रक्सौल।(vor desk )।विश्व हिंदू परिषद( नेपाल ) के द्वारा बीरगंज में शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
यह सम्मेलन हिन्दू राष्ट्र पुर्नस्थापना, मठ मन्दिर संरक्षण,, स्वधर्म संस्कृति संरक्षण, गौ हत्या, आतंकवाद, धर्मान्तरण, जैसे विविध विषयों पर केन्द्रित रहा ।
बीरगंज के श्री राणी सती मन्दिर में आयोजित विहिप के बीरगंज कमिटी के इस सम्मेलन का उद्घाटन सीमा जागरण मंच के बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेश अग्रवाल ,विहिप महासचिव जितेंद्र सिंह,नेपाल साधु महासंघ के संस्थापक अध्यक्ष सेवक सौरभ नाथ,विहिप नेता बजरंगी दास ,समाजिक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिकरिया ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम की शुरुवात जय श्री राम धुन व जयघोष के साथ हुई।
इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विहिप के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा है कि नेपाल में तेजी से हो रहा धर्मांतरण चिंता का विष...









