Tuesday, June 16

सीमांचल

निरहुआ ने कहा-बिहार में एनडीए के सरकार बनी कब?जब रक्सौल से प्रमोद सिन्हा के जीतइब तब!

निरहुआ ने कहा-बिहार में एनडीए के सरकार बनी कब?जब रक्सौल से प्रमोद सिन्हा के जीतइब तब!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*निरहुआ की सभा मे पंडाल व कुर्सी टूटा,बेकाबू हुए लोग *पुलिस व कार्यकर्ताओ को भीड़ नियंत्रण के लिए करना पड़ा बल प्रयोग *निरहुआ रिक्शा वाले गाने पर निरहुआ ने मंच लूट,खूब मिली तालियां *दस मिनट में ही निकल गए निरहुआ,कुव्यवस्था को ले खींझते दिखे डॉ0 संजय जायसवाल रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के अम्बेडकर बस स्टैंड में शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के पक्ष में भाजपा नेता एवं भोजपुरी फिल्मों के जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ ने चुनावी सभा को संबोधित किया।उन्होंने भोजपुरी गाने पर खूब चर्चा लूटी और उपस्थित लोगों को निरहुआ रिक्शा वाला फ़िल्म के गीत के जरिये झूमाते हुए दुहराया-' भोजपुरिया जवांन,न सहेले गुमान हो..!.'उन्होंने एनडीए के कार्य कलापों से अवगत कराते हुए कहा कि बिहार अब तरक्की की राह पर है।एनडीए के पक्ष में आंधी है। इस दौरान सभा स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों का ...
पूरा बिहार मेरा परिवार, राज्य मे अपराध व जातीय दंगा बर्दाश्त नहीं:सीएम नीतीश कुमार!

पूरा बिहार मेरा परिवार, राज्य मे अपराध व जातीय दंगा बर्दाश्त नहीं:सीएम नीतीश कुमार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
छौड़ादानों।(vor desk )।सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रक्सौल अनुमंडल के छौड़ादानों में जन सभा को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने नरकटिया विधानसभा 12 के जद(यू) प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद के लिए आम जन से आशीर्वाद दिलाने के वास्ते सुशासन बाबू ने अपील किया कि हमने बिहार के विकास के लिए काम किया है।इसकी मजदूरी मांगने आया हूँ। एनडीए प्रत्याशी को जिताएं ।बिहार की तरक्की के लिए 2020 में फिर से एनडीए की मजबूत सरकार बनाएं। उन्होंने इस दौरान रक्सौल विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार सिन्हा के लिए भी वोट देने की अपील की । इस जन सभा मे बड़ी संख्या में बच्चो से लेकर आम जन पहुचे। खास यह है कि सोशल मीडिया के जमाने मे हेलीकाप्टर के साथ नीतीश बाबु का फोटो वीडियो बनाने के लिए बड़ी संख्या में हेलिपेड के पास युवा व अन्य जा पहुंचे। जिसे काबू करने में पुलिस प्रशासन के पसीने...
शत -प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रथ को एसडीओ आरती ने किया रवाना,कहा-7 नवम्बर को मतदान अवश्य करें!

शत -प्रतिशत मतदान के लिए मतदाता जागरूकता रथ को एसडीओ आरती ने किया रवाना,कहा-7 नवम्बर को मतदान अवश्य करें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।डंकन एवं प्रयास संस्था के द्वारा रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ निकाला गया। जिसे रक्सौल की अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी विधानसभा सुश्री आरती, निर्वाची पदाधिकारी नरकटिया विधानसभा रामदुलार राम एवं स्वीप आइकन डॉ. स्वयंभू शलभ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस कार्यक्रम का संचालन अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सुश्री आरती ने सभी मतदाताओं से आगामी 7 नवंबर को तीसरे चरण में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी बूथों पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था रहेगी। जबकि डीसीएलआर रामदुलार राम ने कहा कि आयोग द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करते हुए सबों को मतदान में हिस्सा लेना है। हर बूथ पर मास्क, सैनेटाइजेशन और ग्लोव्स का इंतजाम रहेगा। वहीं डॉ. स्वयंभू शलभ ने कहा कि 7 नवंबर ...
पोस्टल बैलेट से रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बुजर्ग व दिव्यांगजनो ने किया मतदान,10 नवम्बर को आएगा चुनाव परिणाम!

पोस्टल बैलेट से रक्सौल व नरकटिया विधान सभा क्षेत्र के बुजर्ग व दिव्यांगजनो ने किया मतदान,10 नवम्बर को आएगा चुनाव परिणाम!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल 10 व नरकटिया 12 विधान सभा क्षेत्र में 80 वर्ष से ज्यादा उम्र के वृद्ध व दिव्यांग के लिए मंगलवार को पोस्टल बैलेट पेपर से निर्वाचन कराया गया।उक्त जानकारी अनुमंडल के अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि 7 नवम्बर को होने तीसरे चरण के चुनाव के लिए यह मतदान सम्पन्न हुआ।जिसकी मतगणना 10 नवम्बर को होगी।उन्होंने बताया कि रक्सौल में कुल 6 पोलिंग पार्टी अलग अलग क्षेत्रों मे मतदान कराया। उन्होंने बताया कि रक्सौल विधान सभा क्षेत्र 10 में कुल 67 वोटर हैं।जिसमे 62 लोगों ने मतदान किया। वहीं,नरकटिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 12 में कुल 89 वोटर हैं।जिसमे 87 लोगों ने मतदान किया। उन्होंने बताया कि ये वोटर वृद्ध व दिव्यांग थे।जो बूथ पर पहुँच सकने में असमर्थ थे।चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार उनकी सूची बनाई गई थी जिसके आधार पर पोलिंग पार्टी ने घ...
बारा जिला के छाता पिपरा स्थित कोहिनूर टेक्सटाइल मिल में आगलगी,लाखों की क्षति!

बारा जिला के छाता पिपरा स्थित कोहिनूर टेक्सटाइल मिल में आगलगी,लाखों की क्षति!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमा से लगे बारा जिला के छाता पिपरा स्थित कोहिनुर टेक्सटाइल मिल में मंगलवार को हुई भीषण आगलगी से अफ़रा तफरी मच गई।घटना में लाखों की क्षति की सूचना है। पुलिस सूत्रों ने आगलगी की घटना के बाद पुलिस टीम व फायर बिग्रेड ने पहुंच कर आगलगी घण्टों प्रयास के बाद काबू किया।बताया गया कि अचानक से फैक्ट्री के डाइंग प्लांट में आग लग गई।आगलगी के कारणों की जांच की जा रही है। ...
मतदाता जागरुकता अभियान को ले कर रक्सौल के स्वीप आईकॉन के साथ हुई बैठक!

मतदाता जागरुकता अभियान को ले कर रक्सौल के स्वीप आईकॉन के साथ हुई बैठक!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)। रक्सौल विधानसभा क्षेत्र-10 में आम निर्वाचन 2020 को सफल बनाने को लेकर मंगलवार क़ो एसडीओ कार्यालय में एक बैठक एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी सुश्री आरती की अध्यक्षता में संपन्न हुई।"चलिए करें मतदान, एक नए बिहान के लिए, स्वर्णिम सशक्त बिहार के निर्माण के लिए" के आह्वान के साथ मतदाता जागरूकता अभियान एवं आगामी स्वीप गतिविधियों को आगे बढ़ाये जाने के संबंध में स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ एवं श्रीमती कांता देवी के साथ विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं को विशेष रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित करने पर भी बल दिया गया। बैठक में अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सहायक निर्वाची पदाधिकारी गौतम आनंद, स्वीप आइकॉन डॉ. स्वयंभू शलभ एवं श्रीमती कांता देवी उपस्थित थे। ...
एसएसबी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

एसएसबी द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह आयोजित,भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47 वाहिनी पनटोका के प्रांगण एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए एसएसबी कमांडेंट प्रियव्रत शर्मा के नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिये शपथ ली गई ।इस शपथ का मुख्य उद्देश्य भारत मे पनप रहे भ्रष्टाचार को लेकर था ।इस पर अंकुश लगाने तथा भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए शपथ ली गयी ।बताया गया कि पूरे सप्ताह चलने वाले सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत निबंध वाद- विवाद और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। सशस्त्र सीमा बल 47वी वाहिनी के अंतर्गत आने वाले गाँव स्कूलों कॉलेजो में सतर्कता के लिये जागरूक किया जा रहा है । इस मौके पर उप कमांडेंट एनेन्द्र मणि सिंह ,उप कमांडेंट मनोज कुमार समेत अन्य अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित थे।(रिपोर्ट:राकेश ) ...
नेकपा सदस्य मुकेश चौरसिया के हत्यारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन,एसपी गंगा पंत का पुतला फूंका!

नेकपा सदस्य मुकेश चौरसिया के हत्यारों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन,एसपी गंगा पंत का पुतला फूंका!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बीरगंज।( vor desk )।पर्सा जिला के नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी(नेकपा )के सदस्य मुकेश चौरसिया की मौत की घटना के बारे में शिकायत दर्ज करने की मांग को लेकर मंगलवार को पांचवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा । बता दे कि नेकपा बिंदवासिनी गांव के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दो पक्षों के बीच झड़प में घायल मुकेश चौरसिया का इलाज के दौरान हुए मौतको लेकर न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातार पांच दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान मृत आत्मा की शांति के लिए 5 मिनट का मौन रखा गया।पुलिस के खिलाफ जम कर विरोध- प्रदर्शन हुआ और पर्सा पुलिस प्रमुख गंगा पंत का पुतला फूंका गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में 'हमारा मामला दर्ज करो, हत्यारे, बेकार प्रशासन, एसपी के खिलाफ कार्रवाई करो, हमारा आंदोलन जारी है' जैसे नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया गया।"विरोध प्रदर्शन में जिला प्रभारी राम चंद्र साह, ...
भारतीय जनता पार्टी ने किया महेश अग्रवाल, भैरव गुप्ता व सोनू मुखिया को निष्काषित!

भारतीय जनता पार्टी ने किया महेश अग्रवाल, भैरव गुप्ता व सोनू मुखिया को निष्काषित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष वरुण कुमार सिंह ने जिला कार्यसमिति सदस्य महेश अग्रवाल, भैरव प्रसाद गुप्ता, सुरेश प्रसाद यादव एवं सोनू कुमार मुखिया को दल विरोधी कार्य करने के आरोप में प्रदेश अध्यक्ष के आदेशानुसार भारतीय जनता पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है। श्री सिंह ने बताया कि महेश अग्रवाल एवं भैरव गुप्ता पर एनडीए प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव प्रचार करने एवं दूसरे दल की रैली में संलग्न होने एवं भाजपा के विरुद्ध भ्रामक बयानबाजी करने के कारण अनुशासनिक कार्रवाई की गई है।वहीं श्री सिंह ने सुरेश यादव एवं सोनू मुखिया पर एनडीए के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ने का दोषी करार देते हुए कहा कि दल विरोधी गतिविधियों के कारण अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए इन सब को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है ।उन्होंने कहा कि भाजपा एक...
शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) बने रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन’!

शिक्षाविद प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) बने रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )जाने माने लेखक व समाजसेवी प्रो. (डॉ.) स्वयंभू शलभ एवं कांता देवी (जीविका दीदी) को चुनाव आयोग ने 10 रक्सौल विधान सभा चुनाव 2020 के लिए स्वीप आइकॉन का दायित्व सौंपा है। वे मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने एवं कोविड-19 के निर्देशों को पूरी तरह पालन करते हुए मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी जानकारी अवर चुनाव पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने दी। यहां आगामी 7 नवंबर को मतदान होना है। बता दे डॉ0 शलभ की शिक्षा, समाजसेवा और साहित्य के क्षेत्र में अलग पहचान है।उन्होंने अनेक शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। भौतिक विज्ञान के प्राध्यापक के रूप में अनगिनत छात्र छात्राओं के भविष्य का निर्माण किया है। डॉ. शलभ हिंदी साहित्य में पाँच किताबों के रचयिता हैं। उनकी किताबें न केवल भारत में बल्कि दूसरे देशों में भी चर्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!