श्रीराम जानकी मंदिर सह विवाह भवन समिति की नवगठित कमिटी की पहली बैठक सम्पन्न
*रजनीश प्रियदर्शी को मिला मीडिया प्रभारी का जिम्मा
रक्सौल।(vor desk) ।शहर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में मंदिर सह विवाह भवन समिति की नवगठित कमिटी की पहली बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने किया। बैठक का शुभारम्भ नवगठित कमिटी के सभी सदस्यों का एक दूसरे सेपरिचय से हुआ। समिति के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचन्द्र प्रसाद ने नये सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने कार्यकाल में श्रीरामजानकी मंदिर सह विवाह भवन के विकास व सौंदर्यीकरण के निमित्त किये गये कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि अब नवगठित समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के कंधों पर इस ऐतिहासिक धरोहर को अक्षुण्ण रखने, इसके समग्र विकास की महती जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि सभी सदस्य इस कसौटी पर खरे उतरेगें। वहीं अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों ए...









