Thursday, March 12

सीमांचल

मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर नही निकलेगा जुलूस,घर मे ही मनाएं पर्व

मुहर्रम व गणेश चतुर्थी पर नही निकलेगा जुलूस,घर मे ही मनाएं पर्व

रक्सौल आसपास, सीमांचल
वैश्विक रूप से फैले कोरोना संक्रमण के कारण रक्सौल में गणेश चतुर्थी पर मेला या शोभा यात्रा के आयोजन की अनुमति नही होगी। मुहर्रम पर तजिया पर जुलुस भी नही निकलेगा।डीजे बजाने की अनुमति भी नही होगी। इस आशय की अपील शांति समिति की बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने की।कहा कि नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। रक्सौल नगर थाना और हरैया थाना में शांति समिति की बैठक बीडीओ संदिप सौरभ व सीओ विजय कुमार,थानाध्यक्ष अभय कुमार,हरैया थानाध्यक्ष गौतम कुमार के नेतृत्व मे सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की शहर में मोहर्रम के दौरान जुलूस नहीं निकलेगी।वहीं गणेश चतुर्दशी को ले गणेश भगवान की प्रतिमा व पंडाल निर्माण तथा शोभा यात्रा व मेला पर पूर्ण रोक रहेगी।अपील की गई कि पूजा घर पर ही करें। इस दौरान जदयू के महम्मद एहतेशाम, भाजपा के राजकुमार गुप्ता, हरनाही मुखिया मो खालिद, राजद के फखरुद्द...
रामगढ़वा के मलाही टोला में हुई आगलगी ,दमकल के पहुंचने से पहले ही चार घर समेत लाखों की सम्पति राख

रामगढ़वा के मलाही टोला में हुई आगलगी ,दमकल के पहुंचने से पहले ही चार घर समेत लाखों की सम्पति राख

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रामगढ़वा।(vor desk)। रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा मलाही टोला में रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट से हुई आगलगी में लाखों की क्षति पहुंची । बताया गया है कि खाना पकाते समय घटना घटी। घटना में दमकल के पहुंचने से पहले ही चार आवासीय घर जल कर राख हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उक्त आगलगी सुबह करीब दस बजे हुई है। आगलगी की इस घटना में विधुत मिस्त्री अजय महतो, विजय महतो, सुनील महतो व बिहारी महतो का घर बुरी तरह जल कर राख हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही रामगढ़वा बीडीओ राकेश कुमार व रामगढ़वा पुलिस गश्तीदल पहुंच कर फायर ब्रिगेड कार्यालय को सूचित किया, जहाँ सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर कड़ी मसक्कत के बाद काबू पाया। वही आगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के समान का भी नुकसान हुआ हैं। ...
कुख्यात राजन तिवारी समेत पांच अपराधी आर्म्स व चरस के साथ गिरफ्तार!

कुख्यात राजन तिवारी समेत पांच अपराधी आर्म्स व चरस के साथ गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। रामगढ़वा व रक्सौल पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान में अपराध की योजना बनाते कुख्यात राजन तिवारी समेत 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। रक्सौल थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार व रामगढ़वा के प्रभारी थानाध्यक्ष अवधेश सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को एक गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर बड़ी छापेमारी की गई। इसकी पुष्टि पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में करते हुए बताया कि राजन तिवारी की लम्बे समय से तलाश थी।जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।वह रक्सौल में गोली मार कर 42 हजार रुपये लूटने समेत कई मामलों में वांछित था।उसने रामगढ़वा व आदापुर में लूट कांड को अंजाम दिया था। इस अभियान में रामगढ़वा, रक्सौल,आदापुर और हरैया थाना की पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने रामगढ़वा थाना क्षेत्र के धनहर दिहुली गांव के समीप तिलावे नदी के किनारे बांसवाड़ी में बड़े अपराध की योजना बना ...
उर्वरक तस्करी नियंत्रण के लिए उड़न दस्ता दल का गठन,तस्करों में हड़कंप!

उर्वरक तस्करी नियंत्रण के लिए उड़न दस्ता दल का गठन,तस्करों में हड़कंप!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर रक्सौल अनुमंडल पदाधिकारी आरती कुमारी ने रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती इलाकों के क्षेत्रों में हो रही खाद तस्करी को लेकर तीन उड़नदस्ता दल का गठन किया है ,जो निम्न क्षेत्रो में सक्रिय रहेंगे। एसडीओ आरती जो इस प्रकार है ◆ रक्सौल 1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4:पुलिश निरक्षक सह थानाध्यक्ष रक्सौल ◆आदापुर 1:1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4: थानाध्यक्ष आदापुर ◆छौड़ादानो 1:प्रखंड विकास पदाधिकारी2:अंचल अधिकारी3:प्रखंड कॄषि पदाधिकारी4:थानाध्यक्ष छौड़ादानो उन्हें निदेश दिया गया है कि उड़नदस्ता दल नियमित रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन गस्ती करेंगे सतत भ्रमणशील रहकर खाद दुकानों की औचिक जांच करेंगे और खाद के अवैध व्यापार तस्करी के मामले ...
मदन प्रसाद गुप्ता बनाये गए राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव,मिल रही बधाई!

मदन प्रसाद गुप्ता बनाये गए राजद के व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महा सचिव,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भाजपा अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद गुप्ता के भाजपा छोड़ राजद की सदस्यता ग्रहण करने के बाद राजद नेतृत्व ने उन्हें राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव बनाया है।युवा राजद नेताओं कहना है कि अतिपिछड़ा नेता का सम्मान करते हुए सदस्यता ग्रहण करने के दिन ही उन्हें व्यवसायिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।श्री गुप्ता के राजद में आने से इस इलाके में राजद मजबूत होगा। इधर,मदन प्रसाद गुप्ता का राजद मे स्वागत किया गया एंवम उनको प्रदेश महासचिव बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व को बधाई देने वालो मे पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,प्रदेश उपाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ नदीम,प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम,जिला उपाध्यक्ष मंजू साह, प्रखण्ड अध्यक्ष युवा राजद सह प्रखण्ड प्रभारी सैफुल आज़म,नगर अध्यक्ष युवा राजद राज शर्मा,प्रखण्ड अध्यक्ष अनु.जाती दिनेश राम,नगर अध्यक...
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइड लाइन,ऑन लाइन होगा नॉमिनेशन!

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए चुनाव आयोग ने जारी किया गाइड लाइन,ऑन लाइन होगा नॉमिनेशन!

ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
बिहार चुनाव को लेकर गाइडलान जारी, अब ये-ये करना होगा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयोग की तैयारी जोरों पर है. चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के लिए नए गाइडलाइन जारी कर दिया है. आयोग ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया है. जिसमें कई चीजों पर स्पष्ट कर दिया है. चुनाव आयोग यह दिशा निर्देश जारी किया है■-चुनाव से जुड़े लोगों की ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी ■-सिक्योरिटी मनी ऑनलाइन जमा होगी ■– घर-घर जाकर पांच लोगों को ही जनसंपर्क की अनुमति ■-नामांकन ऑनलाइन किया जाएगा ■-चुनाव से जुड़े सभी लोगों को मास्क लगाना जरूरी होगा ■– रोड शो में पांच से ज्यादा गाड़ी का उपयोग नहीं ■– सभी बूथों पर साबुन और सैनेटाइजर रखे जाएंगे ■– सभी बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग कराया जाएगा. ■– बड़े हॉल में बूथ की व्यवस्था करनी होगी ■— चुनावी सभाओं में सोशल डिस्टेसिंग का करना होगा पालन ■—...
अब सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें,डीएम ने जारी किया संसोधित आदेश!

अब सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रतिदिन खुलेंगी किराना समेत अन्य दुकानें,डीएम ने जारी किया संसोधित आदेश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने राज्य द्वारा 17 अगस्त से 06 सितंबर तक जारी लॉक डाउन के लिए जारी आदेश में पूर्वी चंपारण जिला में खुलने वाली दुकानें एवं वाहनों को लेकर समय मे कुछ बदलाव किया है। जो 22 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2020 तक लागू रहेगा।इसके लिए 21 अगस्त को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके अनुसार अग्रलिखित समयानुसार दुकानों को खोला जा सकता है। बता दे कि 19 अगस्त को जारी निर्देश से व्यापारियों में असन्तोष था।क्योंकि, इसमे दुकानों को खोलने का समय दोपहर के 12 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया था।जिसको ले कर मोतिहारी चेम्बर ऑफ कॉमर्स, टेक्सटाइल्स चेम्बर ऑफ कॉमर्स(रक्सौल ) व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल ने आपत्ति जताते हुए नियम में संसोधन की मांग की थी। ●प्रतिदिन 24×7 खुलने वाले दुकान एवं प्रत...
व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण मदन प्रसाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा,उनका आरोप निराधार:वरुण सिंह

व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के कारण मदन प्रसाद ने पार्टी से दिया इस्तीफा,उनका आरोप निराधार:वरुण सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी सांगठनिक जिला रक्सौल के अध्यक्ष बरुन कुमार सिंह ने रक्सौल के मदन गुप्ता के भाजपा से इस्तीफा देकर राजद की सदस्यता ग्रहण करने को उनका लोकतांत्रिक अधिकार बताया है। वरुण सिंह ने उनके इस आरोप को गलत व निराधार बताया कि भाजपा में अति पिछड़ों का सम्मान नहीं है।उन्होंने कहा कि मदन प्रसाद ने अपने व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते भाजपा से इस्तीफा दिया है ।अति पिछड़ों एवं पिछड़ों का सबसे अधिक सम्मान एवं प्रतिनिधित्व भाजपा एवं एनडीए गठबंधन में है ।विगत विधानसभा चुनाव में दोनों चंपारण में अति पिछड़ा समाज से 6 लोगों को विधायक पद का प्रत्याशी बनाया गया था। इसलिए अति पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग का पूरा भरोसा भाजपा में है और यह समाज भी इस हकीकत को जानता है। आने वाले आगामी चुनाव में समाज का पूर्ण समर्थन भाजपा एवं गठबंधन को प्राप्त होगा ।इधर,राजद में शामिल मदन प्रसाद ने कह...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा सद्भावना दिवस पर शपथ व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा सद्भावना दिवस पर शपथ व वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के 76वें जन्मोत्सव के अवसर पर एसएसबी द्वारा सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन रक्सौल।(vor desk )। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 47 वीं बटालियन मुख्यालय एवं सभी समवाय/सीमा चौकियों में उप कमांडेंट सह कार्यवाहक कमांडेंट एनेन्द्र मनी सिंह की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के 76 वें जन्मोत्सव के अवसर पर सद्भावना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्री सिंह द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों को यह शपथ दिलाया गया कि सद्भावना का मतलब एक-दूसरे के प्रति अच्छी भावना रखना है। स्व. राजीव गाँधी का उद्देश्य था कि देश के सभी जाति धर्म के लोग एक-दूसरे से प्यार करे। भारत देश एक विकसित देश बन जाये। भारत को एक विकसित देश बनाने की उनकी दूर दृष्टि स्पष्ट रूप से देश के लिए किए गए आर्थिक और सामाजिक कार्यो को देखकर समझ...
सद्भावना दिवस पर एसडीओ आरती के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने भेदभाव किए बिना कार्य करने का लिया संकल्प

सद्भावना दिवस पर एसडीओ आरती के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने भेदभाव किए बिना कार्य करने का लिया संकल्प

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सदभावना दिवस के अवसर पर रक्सौल अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ आरती के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों ने भेदभाव किए बिना कार्य करने का संकल्प लिया।इस दौरान जाति ,धर्म,भाषा व सम्प्रदाय का भेदभाव किए बिना भारतीय नागरिकों के भावनात्मक एकता व सदभाव के लिए काम करने का लिया संकल्प लिया गया।साथ ही बिना हिंसा का सहारा लिए बातचीत के माध्यम से सभी तरह का मतभेद सुलझाने का भी संकल्प लिया। एसडीओ आरती ने इस दौरान सबो को शपथ दिलाई। अनुमंडल कार्यालय मे आयोजित सदभावना कार्यक्रम में एसडीपीओ संजय कुमार झा,डीसीएलआर मनीष कुमार, अवर निर्वाची पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह,बीडीओ संदिप सौरभ, सीओ बिजय कुमार,आपूर्ति पदाधिकारी अरविंद कुमार,अनुमंडल नाजिर सुधीर कुमार,कुर्बान अली सहित सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!