पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का निधन,सात दिन का राजकीय शोक घोषित!
नई दिल्ली।(vor desk )।केंद्र सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर 7 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है. कई दिनों से अस्पताल में भर्ती प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को सेना के अनुसंधान एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था. अस्पताल में उनका इलाज विशेषज्ञों की एक टीम कर रही थी.
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट करके लिखा, ''भारी मन के साथ, आपको यह सूचित करना है कि मेरे पिता श्री प्रणव मुखर्जी का अभी आरआर अस्पताल के डॉक्टरों के सर्वोत्तम प्रयासों और पूरे भारत में लोगों से मिली दुआओं और प्रार्थनाओं के बावजूद निधन हो गया है! मैं आप सभी को ध...









