खेल से आपस में बढ़ता है मेल,बनी रहती है तंदुरुस्ती:-रामबाबू यादव
आदापुर।(vor desk )। प्रखण्ड में"क्रिकेट का मक्का" के नाम से मशहूर पकही मैदान में रविवार को "फिरोज मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट"का उद्घाटन रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व महागठबंधन प्रत्याशी रामबाबू प्रसाद यादव और पूर्व मुखिया मो0जावेद अजीज के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता मो0 कलामुद्दीन के द्वारा की गई।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते श्री यादव ने कहा कि खेल से आपसी मेल बढ़ता है ,तंदुरुस्ती बनी रहती है।लेकिन वर्तमान सरकार खेल के प्रति उदासीन रवैया अपना रही है जो काफी निन्दनीय है।
उद्घाटन मैच का शुभारंभ भवानीपुर और फतेह टोला के बीच समी अख्तर के अम्परिंग में शुरू हुआ।साथ ही कमेंट्रेटर और स्कोरर के रूप में अताउल्लाह शम्सी और सलसबील अख्तर रहें। खेल के प्रथम पाली में फतेहपुर की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रन बनाये।
उद्घाटन...









