Sunday, June 21

सीमांचल

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में श्री राम मंदिर के लिए झोली भर कर दी गई सहयोग राशि!

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व विधायक की उपस्थिति में श्री राम मंदिर के लिए झोली भर कर दी गई सहयोग राशि!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान् श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में भव्य मंदिर के र्निर्माण हेतु निधि संग्रह के दौरान शनिवार को स्थानीय सोना टॉकीज़ के प्रांगण में के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बेतिया सांसद डॉ० संजय जायसवाल एवं रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा के समक्ष रक्सौल के प्रबुद्धजनों के द्वारा सहयोग राशि दिया गया। इस दौरान मेमोरियल हॉस्पिटल के संस्थापक रामाशीष गुप्ता एवं उनके सुपुत्रों द्वारा ₹201000/= (दो लाख एक हजार रुपया) का सहयोग दिया गया। वहीं,युवा समाजसेवी मुकेश कुमार, कृष्णा कुमार, इरशाद अहमद और सोनू अहमद के द्वारा ₹155111/= (एक लाख पचपन हजार 1 सौ ग्यारह रुपया) का सहयोग दिया गया। अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने आदापुर के पूर्व प्रमुख नूर हसन , हीरो मोटर बाइक शो रूम के मालिक कलीम अहमद एवं मुखिया नयाब आलम के नेतृत्व में ₹151111/= (एक लाख इक्यावन हजार एक सौ...
पराक्रम दिवस के रूप में मनी ‘नेता जी’ की जयंती,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-‘दिलों में बसते हैं सुभाष चन्द्र बोस!

पराक्रम दिवस के रूप में मनी ‘नेता जी’ की जयंती,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-‘दिलों में बसते हैं सुभाष चन्द्र बोस!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस, जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ लड़ने के लिए जापान के सहयोग से आजाद हिंद फौज का गठन कर स्वतंत्रता संग्राम को गति प्रदान कर एक दिशा देने का कार्य किया था ।उनके द्वारा दिया गया जय हिंद का नारा भारत का राष्ट्रीय नारा बन चुका है ।नेता जी सुभाष चन्द्र बोस प्रत्येक देशवासियों के दिलों में बसते हैं।उक्त बातें आज शांति देवी वासुदेव मस्करा विमेंस कॉलेज रक्सौल में नेताजी की 125 वीं जयंती के अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने कही। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सांगठनिक रक्सौल जिला इकाई ने नेताजी के 150वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में आयोजित किया था। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने किया। डॉक्टर जायसवाल,स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ,जिला अध्यक्ष वरुण ...
एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय थे मुख्य अतिथि!

एसएसबी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय थे मुख्य अतिथि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ- साथ सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो मे सेवा ,सुरक्षा व बंधुत्व का भाव भी जागृत कर रही है। उक्त बातें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ संजय जायसवाल ने सशस्त्र सीमा बल 47 वी वाहिनी पनटोका रक्सौल द्वारा आयोजित नागरिक कल्याण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने एसएसबी के कार्यो की प्रशंसा करते हुवे कहा कि बॉर्डर पर एसएसबी के तैनाती के बाद आपराधिक गतिविधि व आर्थिक अपराध पर काफी नियंत्रण लगा है।सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर एसएसबी बॉर्डर पर बेहतर कार्य कर रही है ।इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डॉ संजय जयसवाल ,एसएसबी कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा,भाजपा विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा, पर्सा (नेपाल) के बिधायक रमेश पटेल ,इमीग्रेशन डीएसपी ए. के. पंकज,प्रो. अनिल कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।क...
डीएसपी ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन,तो,राजद  धरना से हुई फिलहाल के लिए अलग !

डीएसपी ने दिया जांच व कार्रवाई का आश्वासन,तो,राजद धरना से हुई फिलहाल के लिए अलग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk)।आदापुर के श्यामपुर नहर चौक पर स्थानीय थानाध्यक्ष संदीप कुमार के निलंबन व उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आयोजित धरना से राजद ने खुद को अलग कर लिया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा ने की है।उन्होंने बताया कि राजद के स्थानीय प्रखण्ड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने अपने पैड पर एसडीओ आरती व उन्हें संबोधित पत्र जारी करते हुए श्यामपुर नहर चौक पर आयोजित धरना से खुद को अलग कर लेने का आश्वासन दिया है। इस क्रम में पूछने पर राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष मोबारक अंसारी ने कहा कि राजद के जिलाध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय जनता दल ने उक्त आंदोलन से अपना जारी समर्थन वापस ले लिया है। पीड़ित पक्षों से मिलकर डीएसपी सागर कुमार झा ने एक सप्ताह के अंदर जांचोपरांत दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।इसीलिए उनके आश्वासन पर एक सप्ताह के लिए राज...
सीमा पर शांति सुव्यवस्था को ले कर डीएसपी सागर झा के नेतृत्व में एसएसबी व एपीएफ की बैठक!

सीमा पर शांति सुव्यवस्था को ले कर डीएसपी सागर झा के नेतृत्व में एसएसबी व एपीएफ की बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )। महुअवा ओपी में रक्सौल डीएसपी सह प्रशिक्षु आईपीएस सागर कुमार झा अध्यक्षता में शुक्रवार को क्रॉस बॉर्डर मीटिंग का आयोजन किया गया। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल की पुलिस व आर्म्ड फोर्स सहित भारतीय एसएसबी अधिकारियों की उक्त संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई।इस बैठक में दोनों देशों के सुरक्षा एजेंसियों के बीच आपसी समन्वय व सहयोग से तस्करी,अपराध व देशद्रोही गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए परस्पर सहयोग से कार्य करने का निर्णय लिया गया।इस बैठक में सीमा पर सघन गश्ती के साथ ही प्रत्येक असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने का निर्णय लिया गया।दोनों देशों की पुलिस व सुरक्षा बलों ने आपसी सामंजस्य व समन्वय बनाकर वैसे तत्वों को पकड़ने के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक के दरम्यान शराब, मादक पदार्थ, हथियार तस्करी के रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश दिए गए तथा फरार अभियुक्तों की ग...
सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्सौल पुलिस द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन!

सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर रक्सौल पुलिस द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकली रैली रक्सौल।(vor desk )।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आमजनों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रक्सौल पुलिस द्वारा पैदल मार्च किया गया।रक्सौल थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अभय कुमार के नेतृत्व में यह पैदल मार्च आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने वाहन परिचालन नियमो के अनुपालन के साथ करने के लिए प्रेरित किया। पैदल या वाहन चलाते समय ट्राफिक नियमो का पालन जरूरी है।खुद के साथ औरों की जिंदगी का भी ख्याल रखना चाहिए।मौके पर सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर वेदा भारती, सब इंस्पेक्टर पूजा कुमारी, सब इंस्पेक्टर रामबच्चन सिंह, सहायक सब इंस्पेक्टर मधुसूदन गुप्ता, सब इंस्पेक्टर संजय सिंह, हजारीमल हाई स्कूल के एनसीसी 25 वीं बटालियन के एएनओ रेयाज सिद्दिकी, एसयूओ मुकेश कुमार, युओ राज कुमार, एसजीटी प्रकाश कुमार, कैडेट्स विकाश कुमार, अभि...
कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

कोहरे की वजह से बंगरी नदी में डूबने से कृषक की मौत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।( vor desk )।स्थानीय नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव निवासी अजय कुमार सिंह की घने कोहरे ने जान ले ली है।उक्त व्यक्ति की स्थानीय बंगरी नदी में डूबने से मौत हो गयी है।जानकारी के मुताबिक,मृतक मुशहरवा स्थित श्री रामजानकी मठ के समीप से अपना फसल की रखवाली कर बुधवार की शाम लौट रहे थे कि घने कोहरे की वजह से बंगरी नदी पर नवनिर्मित पुल के डायवर्शन स्थित लचका पुल से फिसल गए।फलतः नदी की तेज धारा में बह गए,जिसमें डूबने से उनकी मौत हो गयी।रात भर तलाशक बाद भी जब नही मिले तो अहले शौच के लिए नदी गए ग्रामीणों ने किनारे लगे उनके शव को देखा और घर लेकर आये।इस आशय की पुष्टि करते हुए पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रामएकबाल राय ने बताया कि शव के अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली गए उनके पुत्र का इंतजार जारी है,जबकि घटना की बाबत पूछे जाने पर स्थानीय थानाध्यक्ष उदय पासवान ने अनभिज्ञता जाहिर की है। ...
भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को 1 मिलियन डोज कोविड का  टीका सौंपा

भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को 1 मिलियन डोज कोविड का टीका सौंपा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, सीमांचल
काठमांडू।( vor desk )।भारत द्वारा नेपाल को प्रदान किए गए कोरोना के खिलाफ टीका आज काठमांडू पहुंच गया है।नेपाल में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी को यह टीका सौंपा। यह टीका एयर इंडिया की उड़ान से त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। भारत ने बुधवार को नेपाल को 1 मिलियन डोज कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की थी। ऑक्सफोर्ड के एस्ट्राजेनेका व सेरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा विकसित कोवसिल्ड वैक्सीन भारत द्वारा नेपाल को दी गई है। टीके को स्वास्थ्य सेवाओं के विभाग टेकु में संग्रहीत किया गया है। वैक्सीन को स्वास्थ्य सेवा विभाग से प्रत्येक राज्य के भंडारण केंद्र में भेजा जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, सफाईकर्मियों, सुरक्षाकर्मियों, एम्बुलेंस चालकों, लाश प्रबंधन टीम और अन्य लोगों को निर्धारित टीकाकरण केंद...
कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

कोविड टीकाकरण अभियान के चौथे दिन 199 हेल्थ केयर वर्कर को लगा कोविशिल्ड का टीका!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।कोविड टिकाकरण के चौथे दिन 199 लोगों को टिका लगा।इसकी जानकारी रक्सौल अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि गुरुवार को दो सत्र स्थल पर टिकाकरण हुआ।जिसमें रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल व दूसरा डंकन हॉस्पिटल शामिल है।उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर अमरनाथ( संगणक ) के देखरेख में डंकन हॉस्पिटल में कुल 119 व रक्सौल पीएचसी में 80 हेल्थ केयर वर्कर को टिका दिया गया।रक्सौल पीएचसी के सत्र स्थल पर टिकाकरण अभियान में वैक्सिनेशन ऑफिसर के रूप में ज्योति कुंमारी,राजनन्दिनी सिंह, समेत दक्षा फारुखी,नितेश भारती, ऑब्जर्वेशन पदाधिकारी डॉ मुराद आलम,यूनिसेफ के बीएमसी अनिल कुमार,आइसीटीसी काउंसलर डॉ प्रकाश मिश्रा,एमएनई जयप्रकाश ,डाटा एंट्री ऑपरेटर निकुंज कुमार जीएनएम फिरदौस अनवर आदि उपस्थित थे। ...
नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी भाजयुमो!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता युवा मोर्चा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाएगी ।उक्त जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रोफ़ेसर मनीष दुबे ने देते हुए बताया कि उक्त कार्यक्रम स्थानीय शांति देवी वासुदेव मस्करा वूमेंस कॉलेज में भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नेताजी के जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा । देश की स्वतंत्रता के बाद नेताजी जैसे स्वन्त्रता सेनानियों को जानबूझकर भुलाने का प्रयास किया गया ताकि आने वाली पीढ़ी अपने अतीत और मातृ भूमि के प्रति कर्तव्य से अवगत न हो सके ।तुष्टिकरण ने देश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया ।इसलिए देश को उनकी जीवनी से अवगत होने की आवश्यकता है । ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!