बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 संजय जायसवाल के हाथों सम्मानित हुए लायन्स क्लब ऑफ रक्सौल के पदाधिकारी!
रक्सौल।(vor desk )।लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E के 2019-2020 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह,"केसरिया गार्डन" मुजफ्फरपुर में बिहार के सैकड़ों क्लब के साथ साथ लायंस क्लब अॉफ रक्सौल के लायन शम्भु प्रसाद चौरसिया, लायन डॉ.राजीव रंजन कुमार, लायन नारायण रुंगटा,लायन रमेश मित्तल तथा लायन हेमंत अग्रवाल को समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।इन्हें लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322E(2019-2020) के जिलापाल लायन डॉ. अमिताभ चौधरी तथा लायन सदस्य सह सांसद एवं भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष लायन डॉ.संजय जयसवाल के द्वारा संयुक्त रूप से अवार्ड देते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही सदैव समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।
उपरोक्त पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ.संजय जयसवाल, उद्घाटनक...









